Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Aaj Ka Rashifal 10 June 2024 : इन राशि वालों को आज व्यापार में होगा मुनाफा, इन्हे निवेश में मिलेगा लाभ, घर आएगा मेहमान, जानें आपके भाग्य में क्या है?
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
राशिफल

Aaj Ka Rashifal 10 June 2024 : इन राशि वालों को आज व्यापार में होगा मुनाफा, इन्हे निवेश में मिलेगा लाभ, घर आएगा मेहमान, जानें आपके भाग्य में क्या है?

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/06/10 at 8:23 AM
Neeraj Gupta
Share
6 Min Read
Aaj Ka Rashifal : मेष, कर्क सहित इन राशि वालों की सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि, एक के बाद एक मिलेगी शुभ सूचना, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल
Aaj Ka Rashifal : मेष, कर्क सहित इन राशि वालों की सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि, एक के बाद एक मिलेगी शुभ सूचना, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल
SHARE

Aaj Ka Rashifal 10 June 2024 : राशिफल के अनुसार आज यानी 10 जून का दिन सभी राशियों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। मन के कारक चंद्र देव के कर्क राशि में गोचर करने से राशि चक्र की सभी राशियों पर अनुकूल प्रभाव पड़ा है। इससे कई राशि के जातकों को आज विशेष लाभ प्राप्त होगा। वहीं, कुछ राशि के जातकों को आज कारोबार में सफलता प्राप्त होगी। आइए, पंडित हर्षित शर्मा जी से आज का राशिफल जानते हैं-

 

- Advertisement -
Ad image

मेष दैनिक राशिफल

- Advertisement -

 

- Advertisement -

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। कुछ कार्य जिसकी पिछले कुछ दिनों से प्लानिंग चल रही है, आज आपका वह कार्य शुरू होगा , जिससे आपको आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन ठीक रहेगा। परिवार के साथ यह समय अच्छा बीतेगा।

 

 

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

 

आज का दिन अच्छा है। परिवार में कोई नया सदस्य आ सकता है। आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। व्यापार आदि में सहयोगी पार्टनर के माध्यम से आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में धार्मिक आयोजन से आध्यात्मिक माहौल का वातावरण महसूस होगा।

 

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

 

किसी कार्य विशेष को लेकर आज यात्रा आदि पर बाहर जा सकते हैं। यात्रा में सावधानी बरतें, नहीं तो आपका नुकसान हो सकता है। साथ ही परिवार में किसी अपने के स्वास्थ्य से आप चिंतित रह सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा जोखिम आज न उठाएं। परिवार के मतभेद के कारण विरोधी लाभ उठाने में सफल होंगे।

 

 

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

 

 

आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पत्नी से चल रहे मतभेद दूर होंगे। व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। किसी विशेष व्यक्ति के संपर्क से कोई बड़ा कार्य आपको आज मिल सकता है। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। कोई सुखद समाचार परिवार में प्राप्त होगा।

 

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

 

आज के दिन आप किसी विवाद में फंस सकते हैं। आपके किसी विशेष कार्य में रुकावट आ सकती है। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। किसी लंबी यात्रा आदि पर जाने का योग बनेगा। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार में मतभेद बढ़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठानी पड़ सकती है।

 

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

 

 

आज के दिन आप किसी मानसिक तनाव से गुजर सकते हैं। इन्हीं बातों को लेकर अपने मित्रों या रिश्तेदारों से वाद-विवाद हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आज आपको हानि उठानी पड़ेगी। आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस होगी। परिवार में अपनों से मनमुटाव की स्थिति बनेगी। किसी अपने का दुखद समाचार आज प्राप्त होगा।

 

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

 

 

आज के दिन आप अपने स्वास्थ्य के कारण कुछ परेशान रह सकते हैं। किसी लंबी यात्रा पर जाने का योग बनेगा। किसी कार्य विशेष के लिए आज आपको अपने विरोधियों के सामने झुकना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में अपनों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

 

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

 

आज के दिन आपको अपनों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में अपने साथियों से धोखा उठाना पड़ सकता है। कोई नया कार्य शुरू न करें। किसी अपरिचित व्यक्ति को उधार न दें, नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है। परिवार में अपनों से मतभेद बढ़ेंगे। पत्नी से विवाद हो सकता है।

 

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

 

आज के दिन आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आप किसी षड्यंत्र के शिकार हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठानी पड़ेगी। कोई नया कार्य यदि शुरू करना चाहते हैं, तो यह समय उपयुक्त नहीं है। परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद का माहौल बनेगा। आप अपने मान-सम्मान में गिरावट महसूस करेंगे। वाहन चलाने में सतर्कता रखें, दुर्घटना हो सकती है।

 

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

 

 

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य में लाभ महसूस करेंगे। किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठानी पड़ सकती है। कोई नया वाहन आदि आज ना लें। नया कार्य शुरू न करें। परिवार में मतभेद की स्थिति पर वाद-विवाद से दूर रहें। वाणी पर संयम रखें।

 

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

 

 

आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है। सोचे कार्य पूर्ण होंगे। किसी विशेष व्यक्ति के मिलने से व्यापार क्षेत्र में नया कार्य मिल सकता है, जिससे लाभ होगा। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बनेगा। परिवार में सभी आपका सम्मान करेंगे। आप अपने परिवार के साथ किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। कोई नया मकान वाहन खरीद सकते हैं।

 

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

 

आज का दिन आपका कुछ समस्याओं से भरा रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। कोई नया कार्य जो शुरू करना चाह रहे हैं, उसमें अवरोध पैदा हो सकता है। किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठाना पड़ सकती है। परिवार में पत्नी से विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद से दूर रहें।

TAGGED: Aaj Ka Rashifal 10 June 2024:, Today's Horoscope
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article  Oath Ceremony Live : छत्तीसगढ़ के तोखन साहू ने ली राज्य मंत्री पद की शपथ PM Modi’s cabinet : छत्तीसगढ़ के माटीपुत्र तोखन साहू बने राज्य मंत्री, सर्व साहू समाज में ख़ुशी की लहर 
Next Article CG NEWS : अवैध रूप से मादक पदार्थ नशीली कोडीन शिरप बिक्री करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Latest News

CG BREAKING : शिक्षकों की वरीयता सूची में गड़बड़ी, बम्निडीह शिक्षा अधिकारी एम.डी. दीवान निलंबित
CG BREAKING : शिक्षकों की वरीयता सूची में गड़बड़ी, बम्निडीह शिक्षा अधिकारी एम डी दीवान निलंबित
छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 6, 2025
Indian Railways : अब नहीं चलेगी चालाकी! आधार वेरिफिकेशन के बिना नहीं बुक होगा तत्काल टिकट, रेलवे ने कसे शिकंजा
Grand News NATIONAL देश June 6, 2025
CG Sarkari Jobs 2025: छत्तीसगढ़ में 12वीं पास युवाओं के लिए 200 सरकारी पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू
CG Sarkari Jobs 2025: छत्तीसगढ़ में 12वीं पास युवाओं के लिए 200 सरकारी पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 6, 2025
Durg News : ग्राम पंचायत भरनी में मकान टैक्स के नाम पर रोक गया राशन, सरपंच और राशन दुकान के कर्मचारी के बीच मिलीभगत का आरोप
Durg News : ग्राम पंचायत भरनी में मकान टैक्स के नाम पर रोक गया राशन, सरपंच और राशन दुकान के कर्मचारी के बीच मिलीभगत का आरोप
छत्तीसगढ़ दुर्ग June 6, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?