Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Train Accident : पश्चिम बंगाल में बड़ा ट्रेन हादसा, एक्सप्रेस और मालगाड़ी में भिड़ंत, सात लोगों की मौत, 200 घायल, युद्धस्तर पर बचाव कार्य जारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsदुर्घटनादेश

Train Accident : पश्चिम बंगाल में बड़ा ट्रेन हादसा, एक्सप्रेस और मालगाड़ी में भिड़ंत, सात लोगों की मौत, 200 घायल, युद्धस्तर पर बचाव कार्य जारी

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/06/17 at 11:38 AM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

Train Accident : पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन (Kanchanjungha Express Accident) को एक मालगाड़ी ने टक्कर मार दी है। हादसे में सात यात्रियों की मौत हो गई है और सैकड़ों के घायल होने की खबर है। मौके पर राहत एवं बचाव का कार्य जारी है। आपदा टीमें भी घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। हादसा न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन के करीब निजबाड़ी स्टेशन के पास हुआ है।

- Advertisement -
Ad image

दार्जिलिंग पुलिस के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक रॉय ने के मुताबिक दुर्घटना में 7 यात्रियों की मौत हो गई है। 200 घायल हैं। स्थिति गंभीर है। उन्होंने बताया कि यह हादसा तब हुआ जब एक मालगाड़ी कंचनजंगा एक्सप्रेस से टकरा गई।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि नॉर्थ फ्रंटियर रेलवे जोन में दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना हुई है। बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। रेलवे, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ मिलकर काम कर रहे हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

सियालदह जा रही थी कंचनजंगा एक्सप्रेस

नॉर्थ फ्रंटियर रेलवे (NFR) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सियालदह जाने वाली कंचनजंगा एक्सप्रेस सोमवार सुबह न्यू जलपाईगुड़ी के पास एक मालगाड़ी से टकरा गई। कटिहार डिवीजन के डिवीजनल रेलवे मैनेजर (DRM) ने बताया कि सुबह करीब नौ बजे यह हादसा हुआ है। उन्होंने बताया कि अगरतला से आ रही कंचनजंगा एक्सप्रेस (13174) न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन के करीब मालगाड़ी से टकराई है।

 

ममता बनर्जी ने कहा- हादसे के बारे में जानकर स्तब्ध हूं

कंचनजंगा एक्सप्रेस की कई बोगियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं और कई पटरी से उतर गई हैं। मालगाड़ी के भी कई डिब्बे बेपटरी हो गए हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि दार्जिलिंग जिले के फांसीदेवा इलाके में एक दुखद रेल दुर्घटना के बारे में जानकर मैं स्तब्ध हूं। विस्तृत जानकारी का इंतजार है। बताया जा रहा है कि कंचनजंगा एक्सप्रेस एक मालगाड़ी से टकरा गई है। बचाव और चिकित्सा सहायता के लिए डीएम, एसपी, डॉक्टर, एंबुलेंस और आपदा टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। युद्धस्तर पर बचाव कार्य जारी है।

हेल्प डेस्क नंबर

033-23508794 033-23833326

कटिहार डिवीजन हेल्पलाइन नंबर 09002041952 9771441956

TAGGED: BREAKING, WEST BENGAL NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article GRAND NEWS : मिस मिसेज मिस्टर सेंट्रल इंडिया के ग्रैंड फिनाले का आयोजन, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा
Next Article नगर पालिका अध्यक्ष एवं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष गफ़्फ़ू मेमन ने प्रदेशवासियों को दी ईद-उल-अजहा की बधाई

Latest News

CG NEWS : थाने में चली गोली, मचा हड़कंप, कांग्रेस नेता गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ महासमुंद June 8, 2025
Aaj Ka Rashifal 8 june 2025 : कैसा रहेगा आपका दिन, इन बातों का रखें ध्यान, जानें आज का राशिफल
राशिफल June 8, 2025
CG Crime: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार 
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: “संकल्प से सिद्ध” अभियान के तहत भाजपा बताएगी केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियाँ
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?