Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Parliament Session 2024 LIVE : संसद सत्र के पहले दिन पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, तो राहुल-खरगे ने किया पलटवार, कहा- संविधान पर आक्रमण स्वीकार्य नहीं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
देश

Parliament Session 2024 LIVE : संसद सत्र के पहले दिन पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, तो राहुल-खरगे ने किया पलटवार, कहा- संविधान पर आक्रमण स्वीकार्य नहीं

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/06/24 at 3:14 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
Parliament Session 2024 LIVE : संसद सत्र के पहले दिन पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, तो राहुल-खरगे ने किया पलटवार, कहा- संविधान पर आक्रमण स्वीकार्य नहीं
Parliament Session 2024 LIVE : संसद सत्र के पहले दिन पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, तो राहुल-खरगे ने किया पलटवार, कहा- संविधान पर आक्रमण स्वीकार्य नहीं
SHARE

ग्रैंड न्यूज़ डेस्क। Parliament Session 2024 LIVE : लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन पर कांग्रेस पर निशाना साधा। वहीं कांग्रेस की तरफ से पीएम मोदी पर पलटवार किया गया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह जो आक्रमण संविधान पर कर रहे हैं, वो हमारे लिए स्वीकार्य नहीं है। वहीं मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि , संविधान को बचाने के लिए हमने जो कोशिश की थी उसमें जनता हमारे साथ है। लेकिन मोदी जी ने संविधान को तोड़ने की कोशिश की। जबकि कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि पीएम के पास बोलने के लिए कुछ भी नया नहीं था और हमेशा की तरह उन्होंने अपने संबोधन मुद्दों को भटकाने का प्रयास किया है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

संविधान पर आक्रमण स्वीकार्य नहीं- राहुल
रायबरेली से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह जो आक्रमण संविधान पर कर रहे हैं, वो हमारे लिए स्वीकार्य नहीं है और वो हम नहीं होने देंगे इसलिए हमने शपथ लेते समय संविधान पकड़ा था…हिंदुस्तान के संविधान को कोई शक्ति नहीं छू सकती…”

- Advertisement -
मोदी जी ने संविधान को तोड़ने की कोशिश की- खरगे
वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, संविधान को बचाने के लिए हमने जो कोशिश की थी उसमें जनता हमारे साथ है। लेकिन मोदी जी ने संविधान को तोड़ने की कोशिश की। इसलिए आज हम यहां एकत्रित होकर उसका विरोध कर रहे हैं। यहां पर गांधी जी की प्रतिमा थी और हम यहीं पर विरोध कर रहे हैं… हर लोकतांत्रिक नियमों को तोड़ा जा रहा है इसलिए हम बता रहे हैं कि मोदी जी आज संविधान के तहत चलिए…”

लोकसभा चुनाव में उनकी करारी हार- जयराम

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने आगे कहा कि शायद प्रधानमंत्री को देखकर ऐसा लगा कि वो जनता के फैसले का सही मतलब समझ नहीं सके हैं। उन्होंने कहा कि गैर-जैविक प्रधानमंत्री को लोकसभा चुनावों में व्यक्तिगत, राजनीतिक और नैतिक रूप से करारी हार का सामना करना पड़ा है। उन्होंने संसद के बाहर अपना हमेशा की तरह ‘देश के नाम संदेश’ दिया है, जबकि 18वीं लोकसभा अपना कार्यकाल शुरू करने की तैयारी कर रही है।

‘हमेशा की तरह मुद्दों को भटकाने की कोशिश की’
कांग्रेस नेता ने सोशल मीडिया X पर अपने पोस्ट में कहा कि उन्होंने कुछ भी नया नहीं कहा और हमेशा की तरह मुद्दों को भटकाने की कोशिश की। उन्होंने इस बात का कोई सबूत नहीं दिया है कि वे जनता के फैसले का सही मतलब समझते हैं, जिसके कारण उन्हें वाराणसी में केवल एक मामूली जीत मिली। जयराम रमेश ने ये भी कहा, प्रधानमंत्री किसी भी संदेह में न रहे, इंडिया का जनबंधन उन्हें हर मिनट के लिए जवाबदेह ठहराएगा। वे पूरी तरह से बेनकाब हो चुके हैं।

संसद सत्र की शुरुआत से पहले पीएम का संबोधन
18वीं लोकसभा की शुरुआत से पहले अपने पारंपरिक भाषण में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत को एक जिम्मेदार विपक्ष की जरूरत है। क्योंकि लोग नारे नहीं, बल्कि सार्थकता चाहते हैं। उन्होंने कहा कि लोग संसद में चर्चा, कर्मठता चाहते हैं न कि व्यवधान चाहते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि लोग विपक्ष से अच्छे कदमों की उम्मीद करते हैं, लेकिन अब तक यह निराशाजनक रहा है और उम्मीद जताई कि यह अपनी भूमिका निभाएगा और लोकतंत्र की मर्यादा को बनाए रखेगा। इस दौरान उन्होंने ये भी याद दिलाया कि आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ 25 जून को है, पीएम इसे भारत के लोकतंत्र पर एक ‘काला धब्बा’ कहा।

TAGGED: Parliament Session 2024 LIVE
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : नाबालिक को प्रेम जाल मे फसा कर बहला फुसला कर भगा ले जाने वाला युवक गिरफ्तार, इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती CG NEWS : नाबालिक को प्रेम जाल मे फसा कर बहला फुसला कर भगा ले जाने वाला युवक गिरफ्तार, इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती
Next Article IND vs AUS T20 World Cup 2024: दुबे या संजू किसे मिलेगी जगह? ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग XI में हो सकते हैं बड़े बदलाव  IND vs AUS T20 World Cup 2024: दुबे या संजू किसे मिलेगी जगह? ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग XI में हो सकते हैं बड़े बदलाव 

Latest News

CG NEWS : पर्यावरण का अद्भुत संदेश देता सुशील गिड़िया का मकान, वृक्ष को बचाने घर की दीवारों में दी जगह
छत्तीसगढ़ राजनांदगांव June 5, 2025
04 JUNE 2025 HOROSCOPE: जानिए किस राशि की चमकेगी किस्मत और किसे बरतनी होगी सावधानी
Aaj Ka Rashifal 5 June 2025: आज गंगा दशहरा पर इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के भी हैं योग, पढ़ें दैनिक राशिफल
राशिफल June 5, 2025
GRAND NEWS: सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई ने स्व रामजीलाल अग्रवाल को दी श्रद्धांजलि
छत्तीसगढ़ रायपुर June 4, 2025
CG NEWS: छत्तीसगढ़ में शालाओं और शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण से शिक्षा में नया संतुलन
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 4, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?