Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : कहने को तो दीपक बैज कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हैं लेकिन कांग्रेस में उनकी चलती नहीं है – शिवरतन शर्मा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

CG NEWS : कहने को तो दीपक बैज कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हैं लेकिन कांग्रेस में उनकी चलती नहीं है – शिवरतन शर्मा

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/06/27 at 7:08 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
CG NEWS : कहने को तो दीपक बैज कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हैं लेकिन कांग्रेस में उनकी चलती नहीं है - शिवरतन शर्मा
CG NEWS : कहने को तो दीपक बैज कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हैं लेकिन कांग्रेस में उनकी चलती नहीं है - शिवरतन शर्मा
SHARE

 

रायपुर। CG NEWS : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने कांग्रेस की करारी हार को लेकर कल होने वाली समीक्षा बैठक पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी अपनी अंदरुनी अंतर्कलह से अभी तक उबर नहीं पाई है। विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बाद लोकसभा चुनाव में भी छत्तीसगढ़ की जनता ने कांग्रेस को उनके किए भ्रष्टाचार घोटाले के कारण छत्तीसगढ़ से बाहर उखाड़ फेंका है। श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरप्पा मोइली कल कांग्रेस के हार की समीक्षा के लिए छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। कांग्रेस पार्टी आपसी गुटबाजी की वजह से पूरी तरह बिखर चुकी है। कांग्रेस पार्टी में केवल वन मैन शो चल रहा है। कहने को तो दीपक बैज कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हैं लेकिन कांग्रेस में दीपक बैज की चलती ही नहीं है। यह कांग्रेस में बढ़ती अंतर कलह को दर्शाता है और इसी के चलते दीपक बैज के ऊपर हार का ठीकरा फोड़ कर उसे प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद से हटाने की साजिश हो रही है। कांग्रेस पार्टी में टिकट वितरण में भी भूपेश बघेल ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए मनमाने ढंग से विधानसभा चुनाव में टिकट का वितरण किया और यही स्थिति लोकसभा चुनाव में भी दिखाई दी, जब बस्तर से सांसद रहे कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का टिकट काटा गया। वहीं दूसरी तरफ, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने आला नेताओं को खुश करते हुए राजनाँदगांव लोकसभा सीट से चुनाव तो लड़े लेकिन जनता ने उन्हें विधानसभा चुनाव की तरह ही शिकस्त दी।

- Advertisement -
Ad image

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में हार की जिम्मेदारी अभी तक कोई लेने को तैयार नहीं है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को अपनी कुर्सी बचानी है और भूपेश बघेल अपनी साख बचाने में लगे हैं। पहले कांग्रेस ने दीपक बैज का सांसद का टिकट काट दिया और अब हार का ठीकरा उसके सिर फोड़ कर उन्हें प्रदेश अध्यक्ष पद से भी हटाने की तैयारी कर रहे हैं। कांग्रेस में इतना नैतिक बल तो नहीं है कि हार के असली जिम्मेदार भूपेश बघेल पर कोई कार्रवाई कर सके, क्योंकि उनके ऊपर तो कांग्रेस की युवरानी प्रियंका वाड्रा का हाथ है। श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में कोई भी नेता हार की जिम्मेदारी नहीं ले रहे हैं सब एक दूसरे के ऊपर हार का ठीकरा फोड़ रहे हैं।

- Advertisement -
TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, cg news, cg news in hindi, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, Latest News In CG
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Chhattisgarh : 25 शिक्षकों पर गिरी गाज: अनुपस्थित 4 शिक्षक बर्खास्त, 11 की सेवा समाप्ति, 9 की होगी विभागीय जांच Chhattisgarh : 25 शिक्षकों पर गिरी गाज: अनुपस्थित 4 शिक्षक बर्खास्त, 11 की सेवा समाप्ति, 9 की होगी विभागीय जांच
Next Article CG NEWS : विकासखंड शिक्षा अधिकारी पामगढ एवं वित्त खंड प्रभारी का अनोखा कारनामा,  स्पष्ट आदेश नहीं होने के बाद भी कर दिया गया 04 माह का वेतन भुगतान  CG NEWS : विकासखंड शिक्षा अधिकारी पामगढ एवं वित्त खंड प्रभारी का अनोखा कारनामा,  स्पष्ट आदेश नहीं होने के बाद भी कर दिया गया 04 माह का वेतन भुगतान 

Latest News

“जनसेवा के प्रतीक विधायक रोहित साहू के जन्मदिन पर आधी रात से बधाइयों का लगा तांता,समर्थकों ने मनाया महोत्सव जैसा जश्न”
Grand News June 9, 2025
CG NEWS: मुख्यमंत्री ने आईआईएम रायपुर परिसर में किया सुशासन वाटिका का शुभारंभ
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 8, 2025
CG NEWS: थाना परिसर में भाजपा नेत्री ने किसान को पीटा, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल 
Grand News VIRAL VIDEO कोरबा छत्तीसगढ़ June 8, 2025
CG NEWS : आवारा कुत्ते के काटने से युवक की मौत
Grand News June 8, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?