Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर आयोजित मेगा प्लेसमेंट कैंप में हजारों युवाओं को मिला रोजगार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

CG NEWS : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर आयोजित मेगा प्लेसमेंट कैंप में हजारों युवाओं को मिला रोजगार

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/07/01 at 9:20 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
विष्णु देव
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
SHARE

 

रायपुर। CG NEWS : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित मेगा प्लेसमेंट कैंप से कई युवाओं को रोजगार मिल गया है। सालों से रोजगार की तालाश में भटक रहे बेरोजगारों के लिए प्लेसमेंट कैंप ने नई दिशा दिखाई है। इस कैंप के जरिए युवाओं और उनके परिवारों ने आंखों में जो सपने संजोए थे वे पूरे होने लगे है। इन्हीं युवाओं में भारतीय नगर निवासी दिव्यांग सनी कुमार कुर्रे भी शामिल है।

- Advertisement -
Ad image

25 वर्षीय सनी ने बताया कि उन्हें जब मेगा प्लेसमेंट कैंप के आयोजन की जानकारी मिली तब उन्होंने बिना देरी किए इसमें शामिल होने का निर्णय लिया। आज उन्हें रोजगार मिल गया हैं। श्री श्याम अस्पताल के डायरेक्टर ने आज उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा। उन्हें बिलिंग स्टाफ के रूप में काम दिया गया है। वे कहते है कि उन्हें कभी उम्मीद नहीं थी कि इतनी अच्छी जगह उन्हें नौकरी मिल जाएगी। वर्ष 2012 में अपने साथ हुई दुर्घटना को याद कर वे आज भी सहम जाते हैं। इसके पहले वे पूरी तरह स्वस्थ थे लेकिन जुलाई 2012 में उनके जीवन में ऐसी दुर्घटना हुई कि उनकी पूरी दुनिया ही बिखर चुकी थी। अपने भाई के जन्मदिन पर वे गैस बलून लेने गए थे अचानक सिलेंडर ब्लास्ट हुआ और इस दर्दनाक हादसे में उन्होंने अपने दोनों पैर गंवा दिए। घर के बड़े बेटे के साथ हुए इस हादसे ने माता-पिता को झकझोर के रख दिया। कुर्रे के परिवार में अभी आठ लोग रहते है। संयुक्त परिवार के भरण-पोषण की पूरी जिम्मेदारी श्री कुर्रे और उनके पिता पर ही है। इसके पहले श्री कुर्रे छोटा मोटा काम करके गुजर-बसर करते थे। उन्हें समाज कल्याण विभाग से ट्राईसिकल भी मिली है।
इस नौकरी के मिल जाने से उन्हें और उनके परिवार को बड़ी राहत मिली है। श्री कुर्रे इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और जिला प्रशासन को धन्यवाद देते नहीं थकते है। वे कहते है कि सरकार ने हम जैसे बेरोजगारों की सुध ली है। सरकार की पहल पर ही इस तरह के रोजगार कैंप का आयोजन किया जा रहा है जो निश्चित ही उन जैसे बेरोजगारों के लिए फायदेमंद साबित हो रहा है। प्लेसमेंट कैंप के नोडल अधिकारी तन्मय खन्ना ने बताया कि 1700 युवाओं को कैंप में ऑफर लेटर मिला था। उन्हें शनैः शनैः निजी कंपनियों द्वारा नियोजित किया जा रहा है।

- Advertisement -
TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, GRAND NEWS Raipur
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article UP Breaking News : यूपी विधान परिषद उपचुनाव के लिए भाजपा ने बहोरन लाल मौर्य को बनाया उम्मीदवार UP Breaking News : यूपी विधान परिषद उपचुनाव के लिए भाजपा ने बहोरन लाल मौर्य को बनाया उम्मीदवार
Next Article BIG ACCIDENT : तेज रफ्तार का कहर; ट्रक और बोलेरो में जोरदार भिड़ंत, 9 लोगों की दर्दनाक मौत BIG ACCIDENT : तेज रफ्तार का कहर; ट्रक और बोलेरो में जोरदार भिड़ंत, 9 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल

Latest News

RAIPUR NEWS : स्कूलों में उत्साह के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव, बच्चों का तिलक लगाकर किया गया स्वागत, मिठाई खिलाई गई
छत्तीसगढ़ रायपुर June 16, 2025
Model Sheetal murder case : मॉडल शीतल की गला रेत कर हत्या, नहर में मिला शव
Model Sheetal murder case : मॉडल शीतल की गला रेत कर हत्या, नहर में मिला शव
NATIONAL क्राइम June 16, 2025
BIG NEWS : एक से 12वीं तक के छात्रों को मिलेंगे 15 हजार, योजना लागू
Breaking News Grand News NATIONAL देश June 16, 2025
CG NEWS : अवैध रेत खनन रोकने गए ग्रामीणों पर फायरिंग करने वाला शूटर गिरफ्तार 
CG NEWS : अवैध रेत खनन रोकने गए ग्रामीणों पर फायरिंग करने वाला शूटर गिरफ्तार 
छत्तीसगढ़ राजनांदगांव June 16, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?