Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: सीएम ने दिए कलेक्टर्स को निर्देश…. ओला वृष्टि से हुए फसल नुकसान का करें आकलन… पीड़ितों को पहुचाएं राहत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

सीएम ने दिए कलेक्टर्स को निर्देश…. ओला वृष्टि से हुए फसल नुकसान का करें आकलन… पीड़ितों को पहुचाएं राहत

Desk
Last updated: 2020/04/26 at 4:45 PM
Desk
Share
2 Min Read
SHARE

रायपुर, 26 अप्रैल 2020/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के रायगढ़, जशपुर, सूरजपुर जिले सहित सरगुजा, बिलासपुर संभाग के अन्य जिलों में आंधी-तूफान एवं ओलावृष्टि के संबंध में संबंधित जिलों के जनप्रतिनिधियों एवं कलेक्टरों से दूरभाष पर चर्चा कर स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने आंधी-तूफान, ओलावृष्टि की वजह से जान-माल सहित फसलों के नुकसान का सर्वे एवं आंकलन कर पीड़ितों को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर सूरजपुर जिले के ग्राम भरवाही के 6 बेघर हुए परिवारों को फिलहाल शिवप्रसाद नगर के छात्रावास में अस्थाई तौर पर ठहरा कर उनके भोजन की निःशुल्क व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा कर दी गई है। ज्ञातव्य है कि 25 अप्रैल शनिवार की रात को सूरजपुर जिले में आए भीषण आंधी तूफान की वजह से 6 ग्रामीणों के घर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए थे। जिला प्रशासन द्वारा इन बेघर परिवारों के सभी सदस्यों को छात्रावास में आश्रय प्रदान करने के साथ ही उनके भोजन की व्यवस्था की गई है। कलेक्टर श्री दीपक सोनी ने ग्राम भरवाही सहित आसपास के गांवों का दौरा कर आंधी तूफान और ओलावृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान पीड़ित परिवारों से भी उन्होंने मुलाकात की और कहा कि शासन-प्रशासन द्वारा उन्हें हर संभव मदद दी जाएगी। कलेक्टर ने राजस्व एवं कृषि विभाग के अधिकारियों को आंधी तूफान और ओलावृष्टि की वजह से हुए नुकसान का तत्काल सर्वे कर पीड़ितों को राहत मुहैया कराने हेतु प्रकरण तैयार करने के निर्देश भी दिए हैं। जिले के विद्युत विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं अन्य विभागों के अधिकारियों को भी युद्ध स्तर पर राहत कार्य संचालित कर जिले में सामान्य स्थिति बहाल करने के निर्देश दिए हैं।

- Advertisement -
Ad image
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article एम्स प्रबंधन ने होटल व्यंकटेश के स्टॉफ का बढ़ाया हौसला… कहा, ये हैं साहसी योद्धा
Next Article मुख्यमंत्री ने की लोक निर्माण विभाग के काम-काज की समीक्षा… निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता न हो….सड़क किनारे विभागीय जमीनों का हो व्यावसायिक उपयोग
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Chhattisgarh : PM Awas Yojana में रायगढ़ प्रदेश में पहले स्थान पर, 20 हजार से अधिक गरीबों का सपना हुआ साकार 
Chhattisgarh : PM Awas Yojana में रायगढ़ प्रदेश में पहले स्थान पर, 20 हजार से अधिक गरीबों का सपना हुआ साकार 
छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 13, 2025
CG : दो सूत्रीय मांगों को लेकर स्कूल सफाई कर्मचारी संघ का प्रदेश स्तरीय हड़ताल शुरू
CG : दो सूत्रीय मांगों को लेकर स्कूल सफाई कर्मचारी संघ का प्रदेश स्तरीय हड़ताल
जांजगीर-चांपा June 13, 2025
COVID UPDATE: छत्तीसगढ़ में कोविड के 12 नए केस, 15 मरीज स्वस्थ, एक्टिव केस घटकर 42, ऑक्सीजन सपोर्ट पर 6 मरीज, 1 ICU में
COVID UPDATE: छत्तीसगढ़ में कोविड के 12 नए केस, 15 मरीज स्वस्थ, एक्टिव केस घटकर 42, ऑक्सीजन सपोर्ट पर 6 मरीज, 1 ICU में
Breaking News कोरोना अपडेट छत्तीसगढ़ रायपुर June 13, 2025
BREAKING: ईरान संकट के चलते एयर इंडिया की उड़ानों का मार्ग बदला गया, कुछ फ्लाइट्स वापस लौटाई गईं
BREAKING: ईरान संकट के चलते एयर इंडिया की उड़ानों का मार्ग बदला गया, कुछ फ्लाइट्स लौटाई गईं वापस
NATIONAL विदेश विश्व June 13, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?