Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बड़ी खबर : 31 अक्टूबर को कांग्रेस मनाएगी ‘किसान अधिकार दिवस’… देश भर में होंगे कार्यक्रम…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsदेशराजनीतिसरकारसामाजिक

बड़ी खबर : 31 अक्टूबर को कांग्रेस मनाएगी ‘किसान अधिकार दिवस’… देश भर में होंगे कार्यक्रम…

GrandNews
Last updated: 2020/10/19 at 12:18 PM
GrandNews
Share
3 Min Read
SHARE

नयी दिल्ली।  कृषि कानून और हाथरस मामले को लेकर कांग्रेस ने नए आंदोलन का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने 31 अक्टूबर को पूरे देश मे किसान अधिकार दिवस और और पांच नवंबर को महिला एवम दलित उत्पीड़न विरोधी दिवस मनाने का ऐलान किया है। इसके लिए सभी प्रदेश कांग्रेस और जिला कांग्रेस को निर्देश दिए गए है।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की पार्टी महासचिवों और प्रदेश प्रभारियों के साथ बैठक के बाद संगठन प्रभारी केसी वेणुगोपाल ने कहा कि पार्टी आंदोलन को जारी रखेगी। इसके तहत पार्टी 31 अक्टूबर को किसान अधिकार दिवस मनाएगी। इस दिन सरदार पटेल का जन्मदिन और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि है। पार्टी ने सभी राज्य इकाइयों को इस दिन सत्याग्रह और उपवास करने के निर्देश दिए है।

- Advertisement -
Ad image

इसके साथ पार्टी ने पांच नवंबर को महिला एवम दलित उत्पीड़न विरोधी दिवस पर राज्य स्तर पर धरना देने का फैसला किया है। वेणुगोपाल में कहा कि इस बार 14 नवंबर को दीवाली है। इसलिए पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन से एक दिन पहले पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर नेहरू और उनके योगदान विषय पर सम्मेलन करेगी। पार्टी ने क़ृषि कानूनों के खिलाफ पूरे देश मे हस्ताक्षर अभियान को और तेज करने का भी फैसला किया है।

- Advertisement -

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रविवार को कहा कि भारतीय लोकतंत्र अपने सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहा है। सोनिया ने पार्टी की एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह बात कही जिसमें कृषि कानूनों और दलितों पर कथित अत्याचार के मामलों पर देशभर में विरोध प्रदर्शनों की रूपरेखा पर विचार किया गया।

- Advertisement -

कांग्रेस महासचिवों और प्रदेश प्रभारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए सोनिया गांधी ने तीन कृषि कानूनों, कोविड-19 महामारी से निपटने, अर्थव्यवस्था की हालत और दलितों के खिलाफ कथित अत्याचार के मामलों पर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। बैठक के बाद कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल ने कहा कि पार्टी ने केंद्र में भाजपा नीत सरकार की ‘किसान विरोधी, महिला विरोधी, गरीब विरोधी और जन विरोधी नीतियों के खिलाफ कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू करने का फैसला किया है।

TAGGED: GRAND NEWS, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिवों, किसान अधिकार दिवस, कृषि कानून, महिला एवम दलित उत्पीड़न विरोधी दिवस, हाथरस मामले
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BREAKING : दुधमुही को नदी में फेंक… मां ने किया अग्नि स्नान… हालत गंभीर
Next Article बड़ी ख़बर : पुलवामा के सीआरपीएफ दल पर आतंकियों ने किया हमला… एक जवान घायल…
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई
छत्तीसगढ़ रायपुर June 8, 2025
CG NEWS: राष्ट्रीय कथावाचक युवराज पाण्डेय के स्वागत में निकली भव्य बाइक रैली, रथयात्रा की हुई तैयारी
गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 8, 2025
CG NEWS: अवैध गांजा सप्लाई मामले में गरियाबंद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल.
Grand News June 8, 2025
CG NEWS : पति ने तवे से मारकर की पत्नी की हत्या, बच्ची की छठ्ठी मनाने को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार 
क्राइम छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 8, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?