Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Chhattisgarh : ‘एक पेड़ मां के नाम’ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर में किया पौधरोपण महाभियान का शुभारंभ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़जशपुर

Chhattisgarh : ‘एक पेड़ मां के नाम’ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर में किया पौधरोपण महाभियान का शुभारंभ

Jagesh Sahu
Last updated: 2024/07/14 at 7:50 PM
Jagesh Sahu
Share
2 Min Read
Chhattisgarh : ‘एक पेड़ मां के नाम’ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर में किया पौधरोपण महाभियान का शुभारंभ
Chhattisgarh : ‘एक पेड़ मां के नाम’ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर में किया पौधरोपण महाभियान का शुभारंभ
SHARE
  • महतारी वंदन हितग्राहियों को जिले में 2 लाख से अधिक पौधे वितरित किए जायेंगे

रायपुर। Chhattisgarh : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत जशपुर जिले में पौधरोपण महाभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने दुलदुला में आयोजित कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना की 10 हितग्राही महिलाओं को अमरूद का पौधा व संदेश पत्र भेंट किया।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि जीवनदायिनी धरती माता के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने और आने वाली पीढियों को अनुकूल वातावरण देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने प्रेरणादायी अभियान, ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ की शुरुआत की है। हमारी सभी माताओं-बहनों को एक पौधा भेंट कर रहा हूँ। यह पौधा प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी के साथ ही उससे हमारे अटूट संबंध को दर्शाएगा। उन्होंने कहा कि पौधे से हमें प्राण वायु मिलता है। जो हमारे जीवन के लिए आवश्यक है। पौधरोपण से पर्यावरण में सुधार होता है और मानव जीवन के लिए ऑक्सीजन मिलता है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हितग्राही अनिता लकड़ा को अमरूद का पौधा सौंपते हुए पूछा कि पौधा कहां पर लगाएंगे। अनिता ने बताया कि इसे अपने आंगन में लगाऊंगी। मुख्यमंत्री साय ने हितग्राहियों को पौधे वितरित किए और उन्होेंने कहा कि इन पौधों को रोपित कर उन्हें अपने बच्चों की तरह देख-भाल करें। ताकि भविष्य में आने वाले पीढ़ी को इन पौधरोपण का लाभ मिल सके। इस अवसर पर सांसद रायगढ़ राधेश्याम राठिया, विधायक जशपुर रायमुनि भगत, विधायक पत्थलगांव श्रीमती गोमती साय सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

- Advertisement -

उल्लेखनीय है कि ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ मुहिम के तहत इस पौध वितरण महाभियान के तहत महतारी वंदन की हितग्राही महिलाओं को जशपुर जिले में 2 लाख से अधिक पौधे वितरित किए जायेंगे। जिला प्रशासन ने इसके लिए पंचायत स्तर पर तैयारी कर ली है।

- Advertisement -
TAGGED: # latest news, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, cg news in hindi, Chhattisgarh, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, RAIPUR NEWS, ग्रैंड न्यूज़, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Mandsaur News : दर्दनाक; पति की प्रताड़ना से तंग आकर चार बच्चों समेत कुएं में कूदी महिला, चारों मासूमों की मौत  Mandsaur News : दर्दनाक; पति की प्रताड़ना से तंग आकर चार बच्चों समेत कुएं में कूदी महिला, चारों मासूमों की मौत 
Next Article IND vs ZIM Score Live : आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 42 रनों से हराया, 4-1 जीती सीरीज IND vs ZIM Score Live : आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 42 रनों से हराया, 4-1 जीती सीरीज

Latest News

CG NEWS:नंदनवन जंगल सफारी में जैव विविधता और टर्टल दिवस पर हुआ विशेष कार्यक्रम
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 25, 2025
CG NEWS:रेजांगला राज कलश यात्रा का रायगढ़ में ऐतिहासिक स्वागत, वीर अहीरों की गाथा से गूंजा शहर
Grand News छत्तीसगढ़ राजनादगांव May 25, 2025
CG NEWS:ऑपरेशन सिंदूर की ताकत दिखाने वाले सेना के सम्मान में निकली सिंदूर शौर्य यात्रा
Grand News छत्तीसगढ़ राजनांदगांव May 25, 2025
CG NEWS : आपरेशन सिन्दूर शौर्य संगोष्ठी एवं गौरव यात्रा का आयोजन गरियाबंद में संपन्न
Grand News May 25, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?