Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: अब दोपहर तीन बजे के बाद सैलानी नहीं कर सकेंगे, चिंगरापगार का दीदार, भीड़ को देखते हुए वन विभाग ने किया प्रवेश प्रतिबंधित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

अब दोपहर तीन बजे के बाद सैलानी नहीं कर सकेंगे, चिंगरापगार का दीदार, भीड़ को देखते हुए वन विभाग ने किया प्रवेश प्रतिबंधित

Vijay Sinha
Last updated: 2024/07/22 at 11:41 AM
Vijay Sinha
Share
2 Min Read
SHARE

गरियाबंद – जिला मुख्यालय से 12 किमी दूर रायपुर मार्ग में ग्राम बारूका के समीप स्थित चिंगरापगार जलप्रपात में जिले सहित प्रदेशभर से आने वाले सैलानी अब दोपहर तीन बजे तक ही इस प्राकृतिक और मनोरम जलप्रपात का दीदार कर पाएंगे। मानसून के बाद लगातार यहां बढ़ती भीड़ और अव्यवस्था को देखते हुए वन विभाग ने शनिवार से यहां दोपहर बाद प्रवेश बंद कर दिया है। इसके साथ ही वन अमले ने लोगों को रोकने बकायदा कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगा दी है। ज्ञात हो कि पिछले साल भी वन विभाग ने अव्यवस्था, अत्यधिक भीड़ और बाढ़ की घटना के बाद इसी तरह प्रवेश में रोक लगा दी थी।

उल्लेखनीय है कि मानसून की दस्तक के साथ ही चिंगरापगार जलप्रपात में सैलानियों के आने के सिलसिला शुरू हो गया है। विशेषकर शनिवार और रविवार को यहां सैलानियों की बेतहासा भीड़ पहुंचती है। पिछले साल यहां मारपीट लड़ाई जैसे घटना हो गई थी, इसके बाद यहां रपटा टूटने से बाढ़ में हजारों लोग फस गए थे। प्रशासन ने तब रेस्क्यू कर लोगों को बाहर निकालना था। इसे देखते हुए इस वर्ष प्रशासन ने शुरुवात से ही एहतियातन तौर पर दोपहर तीन बजे के बाद लोगों के प्रवेश में रोक लगा दी है।

- Advertisement -
Ad image

मौके पर तैनात वन विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि चिंगरा पगार में बाहर से आने वाले सैलानियों को दोपहर 3:00 बजे के बाद प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही शाम 5:00 बजे तक चिंगरा पगार जलप्रपात के अंदर की भीड़ को भी बाहर कर दिया जाएगा। वहीं अंदर पार्किंग स्थल भी रपटा के पहले बना दिया गया है। जिससे कोई परेशानी ना हो।

- Advertisement -

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय जलप्रपात में से एक चिंगरापगार जलप्रपात में बरसात के मौसम में हजारों की संख्या में सैलानी बरसाती जगने का लुफ्त उठाने पहुंचते हैं। बीते दो तीन सालों से लगातार यहां सैलानियों की भीड़ बढ़ने लगी है। राजधानी से नजदीक और मुख्य मार्ग से जुड़े होने के कारण सैलानी भी यहां आना ज्यादा पसंद करते है।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article MONSOON SESSION OF CHHATTISGARH: छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, दिवंगत सदस्यों को दी गई श्रद्धांजलि
Next Article CG VIDHANSABHA : विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि के साथ सदन की कार्यवाही 5 मिनट के लिए स्थगित

Latest News

BREAKING NEWS : भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए असम से उम्मीदवार का किया ऐलान 
Grand News June 7, 2025
Mahtari Vandan Yojana: क्या आपके पति ने भी की है दूसरी शादी? तो भूल जाइए महतारी वंदन योजना! सौ से ज्यादा महिलाएं योजना से वंचित
Mahtari Vandan Yojana: पति ने की है दूसरी शादी? तो भूल जाइए महतारी वंदन योजना! सौ से ज्यादा महिलाएं योजना से वंचित
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 7, 2025
CG NEWS : बकरीद की खुशियां मातम में बदली, सलीम ने फांसी लगाकर दे दी जान 
छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 7, 2025
गरियाबंद में धूमधाम से मनाई गई ईद उल अजहा ईदगाह में नमाज अदा कर दी गई एक-दूसरे को मुबारकबाद,त्योहार बना भाईचारे और सेवा का प्रतीक
Grand News June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?