Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Shivpuri News : सांप के डसने से युवक की मौत: तीन घंटे झाड़फूंक में लगे रहे परिजन, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
मध्य प्रदेशशिवपुरी

Shivpuri News : सांप के डसने से युवक की मौत: तीन घंटे झाड़फूंक में लगे रहे परिजन, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित 

Jagesh Sahu
Last updated: 2024/07/23 at 5:40 PM
Jagesh Sahu
Share
2 Min Read
Shivpuri News : सांप के डसने से युवक की मौत: तीन घंटे झाड़फूंक में लगे रहे परिजन, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित 
Shivpuri News : सांप के डसने से युवक की मौत: तीन घंटे झाड़फूंक में लगे रहे परिजन, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित 
SHARE

Shivpuri News : शिवपुरी जिले के नरवर तहसील के मगरौनी में एक 18 साल के युवक की मौत सोमवार की रात हुई हैं। बताया गया हैं कि सांप के काटने के बाद परिजन 3 घंटे तक झाड़फूंक में लगे रहे थे। झाड़फूंक से आराम न मिलने के बाद परिजन युवक को ग्वालियर के अस्पताल लेकर पहुंचे थे। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

जानकारी के मुताबिक, मगरौनी का रहने वाला 18 साल का निर्मल रजक पुत्र पप्पू रजक रात 11 बजे पेशाब के लिए उठा था। इसी दौरान उसे सांप ने काट लिया था। लेकिन परिजन निर्मल को अस्पताल न जाते हुए किसी स्थान पर करीब तीन घंटे तक झाड़फूंक करवाते रहे। जब निर्मल को आराम नहीं मिला तब परिजन निर्मल को ग्वालियर के अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन डॉक्टर ने निर्मल को मृत घोषित कर दिया। आज सुबह निर्मल के शव को मगरौनी लाया गया।

- Advertisement -
Ad image

सर्पदंश की सूचना मिलने के बाद सर्पमित्र सलमान पठान मगरौनी मृतक के घर पहुंचे जहां उन्होंने मृतक के सर्पदंश के निशान देखकर बताया कि निर्मल को भारत के सबसे जहरीले सांप कोमल करेत ने काटा था। सर्पदंश के बाद झाड़फूंक में नहीं उलझना चाहिए था। दुनिया के कई किस्म के सांप होते हैं। कुछ सांप जहरीले नहीं होते हैं। जिनके काटने से मौत नहीं होती हैं।

ऐसे ही मामलों में लोग बच जाते हैं लेकिन लोग इसे झाड़फूंक से बचना मान लेते हैं। इस मामले जहरीले सांप ने काटा था। जिससे निर्मल की जान नहीं बच सकी थी। सर्प मित्र सलमान पठान ने कहा कि पहले सर्पदंश के मामले में पहले अस्पताल जाना चाहिए फिर आराम न मिले तब झाड़फूंक के चक्कर में पढ़ना चाहिए। बता दें कि सर्प मित्र सलमान पठान 28 दिनों के भीतर 21 लोगों की जान मौके पर पहुंचकर उनका जहर निकालकर बचा चुके हैं।

TAGGED: # latest news, BIG NEWS, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, MP NEWS, SHIVPURI NEWS, सांप के डसने से युवक की मौत
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Chhattisgarh : मुख्यमंत्री साय की संवेदनशीलता से 2 को मिली अनुकंपा नियुक्ति, सीएम का जताया आभार Chhattisgarh : मुख्यमंत्री साय की संवेदनशीलता से 2 को मिली अनुकंपा नियुक्ति, सीएम का जताया आभार
Next Article RAIPUR NEWS : कांग्रेस कल करेगी विधानसभा का घेराव, पंडरी आने जाने वाले रखें ध्यान, पुराना बस स्टैण्ड में होगी प्रकिंग की व्यवस्था  RAIPUR NEWS : कांग्रेस कल करेगी विधानसभा का घेराव, पंडरी आने जाने वाले रखें ध्यान, पुराना बस स्टैण्ड में होगी प्रकिंग की व्यवस्था 

Latest News

CG ACCIDENT BREAKING : कवर्धा में गहरी खाई में गिरा वाहन, 4 लोगों की दबकर मौत, 5 घायल
CG ACCIDENT BREAKING : कवर्धा में गहरी खाई में गिरा वाहन, 4 लोगों की दबकर मौत, 5 घायल
Breaking News कवर्धा छत्तीसगढ़ July 11, 2025
CM sai cabinet meeting : साय कैबिनेट की बैठक आज, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर 
CM sai cabinet meeting : साय कैबिनेट की बैठक आज, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर 
छत्तीसगढ़ July 11, 2025
CRIME NEWS: इंटरनेशनल रैंकिंग वाली बेटी को पिता ने उतारा मौत के घाट, गुरुग्राम में दिल दहला देने वाली वारदात
Grand News क्राइम July 11, 2025
World Population Day 2025: भारत बना दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश, सामने हैं कई गंभीर चुनौतियां
Grand News देश July 11, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?