Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BREAKING : सरहद पर तैनात जवानों के बोझ में आएगी कमी…. भिलाई ने कर दिखाया यह कारनामा… आखिर क्या है खास, पढ़िए
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
BHILAIBreaking NewsGrand Newsछत्तीसगढ़देश

BREAKING : सरहद पर तैनात जवानों के बोझ में आएगी कमी…. भिलाई ने कर दिखाया यह कारनामा… आखिर क्या है खास, पढ़िए

Desk
Last updated: 2020/10/22 at 1:27 PM
Desk
Share
2 Min Read
SHARE

भिलाई। देश के दुश्मनों के खिलाफ सरहद पर जान की बाजी लगाने वाले सैनिकों को छत्तीसगढ़ के भिलाई से नायाब तोहफा मिलने जा रहा है। सेना के वीर सिपाहियों को दुश्मनों की गोलियों से महफूज रखने के लिए अब तक जिस 17 किलो वजनी बुलेट प्रूफ जैकेट को उपयोग में लाया जाता था, भिलाई में उसका विकल्प तैयार हो गया है और डीआरडीओ ने आपूर्ति के लिए अनुमति भी दे दी है।

दरअसल, देश के लिए सबसे मजबूत लोहा बनाने वाला भिलाई जल्द ही सैनिकों के उपयोग में आने वाली बुलेट प्रूफ जैकेट का निर्माण शुरू करने जा रहा है। यहां की एक निजी कंपनी देश का सबसे हल्का बुलेट प्रूफ जैकेट बनाने जा रही है। भारत सरकार और कंपनी के बीच इस संबंध में अनुबंध हो गया है। सेना में वर्तमान में उपयोग की जा रही जैकेट 17 किलो वजनी है, जबकि भिलाई में बनने जा रही जैकेट 11 किलो की होगी। यह गुणवत्ता में बेहतर और 40 फीसद कम कीमत की होगी। इसका निर्माण शुरू होने से करीब 200 युवाओं को रोजगार मिलेगा। इसके अलावा इसमें लगने वाले सामान के निर्माण के लिए एंसीलरी लगाने का मार्ग भी प्रशस्त होगा। भारत सरकार और सेना के विशेषज्ञ अफसर इसके निर्माण पर नजर रखेंगे।

- Advertisement -
Ad image

अपेक्षाकृत ज्यादा मजबूत

- Advertisement -

भिलाई में बनाए जाने वाले बुलेट प्रूफ जैकेट में सिलिकान कार्बाइड का उपयोग किया जाएगा। यह स्टील से हल्का और उससे कई गुना अधिक मजबूत होता है। इसके उपयोग से सैनिकों के लिए जोखिम और कम हो जाएगी। इतना ही नहीं, सरकार वर्तमान में जो जैकेट 32 से 40 हजार रुपये तक में खरीदती है, भिलाई में बनने वाला जैकेट इससे करीब 40 फीसद कम कीमत वाला होगा। यह जैकेट भारत सरकार की अनुमति के बगैर किसी को नहीं दिया जा सकेगा।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article LIVE : दुर्गा पूजा के अंतिम विशेष तीन दिन… पीएम मोदी ने दिया संबोधन… जानिए क्या है खास
Next Article BREAKING : छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रही प्याज की कीमतें… कलेक्टरों को निगरानी के निर्देश… सीएम ने लिया संज्ञान
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

बीजापुर में 13 कुख्यात नक्सलियों ने छोड़ा हिंसा का रास्ता, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले — विकास ही है भविष्य का सही विकल्प
Grand News June 27, 2025
CG NEWS: जिला निर्वाचन अधिकारी बी.एस. उइके ने ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 27, 2025
CG NEWS: हाथ भट्टी महुआ शराब की अवैध रूप से बिक्री पर रोक लगाने आबकारी टीम की बड़ी, कार्यवाही,20.500 बल्क लीटर अवैध हाथ भट्टी महुआ शराब बरामद
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 27, 2025
Crime News: गरियाबंद-नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की सजा, 4 लाख रुपये का मुआवजा पीड़िता को
Grand News क्राइम गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 27, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?