Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG BREAKING : गश्‍त पर सुरक्षाबलों पर नक्‍सलियों ने किया हमला, जवानों ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए बरामद किया पाइप और कुकर बम 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsछत्तीसगढ़नारायणपुर

CG BREAKING : गश्‍त पर सुरक्षाबलों पर नक्‍सलियों ने किया हमला, जवानों ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए बरामद किया पाइप और कुकर बम 

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/08/03 at 6:38 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
CG BREAKING : गश्‍त पर सुरक्षाबलों पर नक्‍सलियों ने किया हमला, जवानों ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए बरामद किया पाइप और कुकर बम 
CG BREAKING : गश्‍त पर सुरक्षाबलों पर नक्‍सलियों ने किया हमला, जवानों ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए बरामद किया पाइप और कुकर बम 
SHARE

 

 

नारायणपुर। CG BREAKING : छत्‍तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के नक्‍सल प्रभावित कोहकामेटा क्षेत्र में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। नारायणपुर के कच्चापाल, इरभट्टी और तोके क्षेत्र में एरिया डॉमिनेशन ड्यूटी के दौरान गश्‍त पर निकली सुरक्षा बल पर घात लगाए नक्‍सलियों ने हमला कर दिया। सुरक्षा बल ने हमले का मुंहतोड़ जवाब देते हुए नक्‍सलियों को मौके से भागने पर विवश कर दिया।

जवानों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से लगाए गए दो आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बरामद किए गए। इनमें 1 पाइप बम और 1 कुकर बम शामिल था, जिनका कुल वजन करीब 10 किलोग्राम था। बीडीएस टीम और सुरक्षा बलों ने इन्हें सुरक्षित तरीके से मौके पर ही नष्ट कर दिया।

दरअसल, शुक्रवार 2 अगस्त 2024 को डीआरजी, जिला पुलिस बल और बीएसएफ 135वीं वाहिनी की संयुक्त टीम विशेष अभियान के दौरान गश्त पर निकले थे। सुरक्षा बलों के आने की भनक लगते ही नक्‍सलियों ने कच्चापाल पहाड़ के मोड़ के पास अचानक हमला बोल दिया।

नक्‍सलियों ने जवानों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। नक्‍सली सुरक्षा बलों को जान से मारने और हथियार लूटने के इरादे से फायरिंग कर रहे थे। हालांकि, सुरक्षा बलों ने बहादुरी से जवाबी कार्रवाई की, जिससे नक्‍सली जंगल और पहाड़ का आड़ लेकर भागने पर मजबूर हो गए।

मुठभेड़ के बाद, सुरक्षा बलों ने इलाके की गहन तलाशी ली और नक्‍सलियों द्वारा लगाए गए दो खतरनाक आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बरामद किए। इनमें एक पाइप बम और एक कुकर बम शामिल था, जिनका कुल वजन लगभग 10 किलोग्राम था। बीडीएस टीम ने दो विस्‍फोटकों को सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। इस सफलता के बाद, थाना कोहकामेटा में नक्‍सलियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -

 

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, CG BREAKING, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In CG
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article VIDEO : युवक ने पुल से नदी में लगाई छलांग, देखें लाइव वीडियो  VIDEO : युवक ने पुल से नदी में लगाई छलांग, देखें लाइव वीडियो 
Next Article CG NEWS : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छात्राओं के साथ किया भोजन, छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का चखा स्वाद CG NEWS : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छात्राओं के साथ किया भोजन, छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का चखा स्वाद

Latest News

CG NEWS: वैश्य समाज 14 जून को देशभर में करेगा रक्तदान
छत्तीसगढ़ रायपुर June 5, 2025
CG NEWS: सांसद बृजमोहन अग्रवाल के पिताजी की याद में श्रृद्धांजलि सभा का आयोजन
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 5, 2025
Saddle Roll: काठी रोल का आविष्कार किसने किया? जानिए काठी रोल के इतिहास के बारे में?
Featured Foods Grand News Health June 5, 2025
GRAND NEWS: सांसद बृजमोहन के पिता दिवंगत रामजी लाल अग्रवाल को ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने दी श्रद्धांजलि
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 5, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?