Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: उच्च शिक्षा विभाग के अनुरूप महाविद्यालय में हुआ दीक्षारंभ कार्यक्रम,नई शिक्षा नीति से भारत समृध्द और सशक्त राष्ट्र बनने की दिशा मे आगे बढ़ेगा, युवाओ में रोजगार क्षमता की वृध्दि होगी – नपा अध्यक्ष:गफ्फु मेमन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

उच्च शिक्षा विभाग के अनुरूप महाविद्यालय में हुआ दीक्षारंभ कार्यक्रम,नई शिक्षा नीति से भारत समृध्द और सशक्त राष्ट्र बनने की दिशा मे आगे बढ़ेगा, युवाओ में रोजगार क्षमता की वृध्दि होगी – नपा अध्यक्ष:गफ्फु मेमन

Vijay Sinha
Last updated: 2024/08/05 at 9:19 PM
Vijay Sinha
Share
3 Min Read
SHARE

 

- Advertisement -

गरियाबंद – जिला मुख्यालय स्थित शासकीय वीर सुरेन्द्र साय स्नातकोत्तर महाविद्यालय एवं नवीन शासकीय कन्या महाविद्यालय गरियाबन्द द्वारा सोमवार संयुक्त रूप से दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन तथा विशिष्ट अतिथि नगर पालिका उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सोनटेके थे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की छायाचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर की गई। पहले नवागंतुक छात्राओं का तिलक एवं पुष्प गुच्छ भेंट स्वागत किया गया। जिसके बाद महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर.के.तलवरे ने स्वागत भाषण दिया। इस दौरान उन्होने महाविद्यालय की मूलभूत जानकारियां, सभी विभागों के सहायक प्राध्यापक एवं कर्मचारियों का परिचय, छात्रवृत्ति, खेल, एएसएस जैसे विभिन्न गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। महाविद्यालय के आई.क्यू.ए.सी. प्रभारी डॉ. नीलाम्बर पटेल के द्वारा नई शिक्षा नीति 2020 के बारे में जानकारी दी गई। परीक्षा प्रभारी एवं विभागाध्यक्ष वाणिज्य विभाग सीएल तारक ने नई शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्य, इसकी महत्ता एवं इसके अंतर्गत विभिन्न कोर्सेज जैसे डीसीए, जीई, वीएसी के बारे में बहुत ही सहज और सरल भाषा में छात्रों को बताया और अपने रुचि के अनुसार इन विषयों के चयन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में सहायक प्राध्यापक गौतम कुमार कुर्रे ने आभार व्यक्त किया। संचालन सहायक प्राध्यापक प्रेमानन्द महिलांग ने किया। कार्यक्रम में नवीन कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जीएस दास, महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापकगण डॉ. संजय कुमार, डॉ. प्रभात रंजन, संतकुमार बंजारे, डॉ. सत्यम कुम्भकार, भुनेश्वर कुर्रे, गौतम ठाकुर, श्रीमती दीपशिखा टोप्पो, श्रीमती खुशी देवांगन सहित समस्त अतिथि व्याख्याता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुरलीधर सिन्हा ने भी नई शिक्षा नीति के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती मिलेश्वरी साहू, बलदेव हुंदल समेत कालेज से सभी छात्र छात्राए और पालकगण भी मौजुद रहे।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने कहा कि तीन दशक पुरानी शिक्षा नीति को बदल कर देश में लागु की गई नई शिक्षा नीति से शिक्षा के क्षेत्र में अमूलचूल परिवर्तन आएगा। इससे शिक्षा की प्रणाली बदलेगी, सरल और सहज रूप से बच्चो को शिक्षा मिलेगी। नई शिक्षा नीति में उच्च, गुणवत्तापूर्ण और रोजगार मूलक शिक्षण पर जोर दिया गया। उन्होने कहा कि नई शिक्षा नीति पीएम नरेन्द्र मोदी के दूरदूर्शी प्रयास है। इससे भारत समृध्द और सशक्त राष्ट्र बनने के दिशा मे आगे बढ़ेगा, युवाओ में रोजगार क्षमता की वृध्दि होगी। युवा आधुनिकता और टेक्नोलाजी से जुडेगे। इमेजिनेशन, क्रिएटिव थिकिंग, पैशन, फिलॉसफी ऑफ एजुकेशन में फोकस बढेगा। कार्यक्रम मे नपा उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सोनटेके ने भी नई शिक्षा नीति की सराहना की।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG BREAKING : IAS श्याम धावड़े को मिला आबकारी आयुक्त का प्रभार, आदेश जारी  CG TRANSFER BREAKING : 10 अनुभाग अधिकारियों का तबादला, वीरेंद्र कुमार मिर्चे बनाए गए सामान्य प्रशासन अधीक्षण, देखें लिस्ट…
Next Article RAIPUR : छात्रों को प्रारंभ से ही लक्ष्य तय करके आगे बढ़ना चाहिए, जिससे एक सुनहरा भविष्य निश्चित हो : प्रमोद दुबे RAIPUR : छात्रों को प्रारंभ से ही लक्ष्य तय करके आगे बढ़ना चाहिए, जिससे एक सुनहरा भविष्य निश्चित हो : प्रमोद दुबे

Latest News

UPI ट्रांजैक्शनों में भारत ने बनाया नया रिकॉर्ड, मई 2025 के आंकड़े जानकर हो जाएंगे हैरान
देश June 3, 2025
Aaj Ka Rashifal 19 December 2024 : गुरुवार यानि आज बनने वाला शुभ वाशी योग, व्यापार, नौकरी और करियर में मिल सकता है लाभ, देखिये आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 3 June 2025 : इन राशि वालों को धन बढ़ोतरी के मिलेंगे अवसर, खर्चों को लेकर भी रहना होगा सावधान रहें, पढ़ें आज का राशिफल
राशिफल June 3, 2025
CG NEWS: ग्रीष्मकालीन तीरंदाजी प्रशिक्षण शिविर की हुई शुरुआत, डोम शेड निर्माण का हुआ भूमिपूजन
Grand News छत्तीसगढ़ June 2, 2025
CG NEWS: मुख्यमंत्री साय से केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान ने की सौजन्य मुलाकात
छत्तीसगढ़ June 2, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?