Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: President Droupadi Murmu : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र् के नाम संबोधन, कहा -भारत 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand NewsNATIONALदेश

President Droupadi Murmu : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र् के नाम संबोधन, कहा -भारत 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश

Veena Chakravarty
Last updated: 2024/08/14 at 8:24 PM
Veena Chakravarty
Share
3 Min Read
SHARE

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित कर रही हैं। उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत में देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, ‘मेरे प्यारे देशवासियो, मैं आप सभी को स्वतन्त्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं।’ इस मौके पर राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि सभी देशवासी 78वें स्वतन्त्रता दिवस का उत्सव मनाने की तैयारी कर रहे हैं, यह देखकर मुझे बहुत खुशी हो रही है।
read more: US presidential election :राष्ट्रपति का चुनाव नहीं लड़ेंगे जो बाइडेन, बोले- अमेरिका और पार्टी के हित में लिया फैसला

‘स्वाधीनता दिवस के अवसर पर लहराते हुए तिरंगे को देखना, चाहे वह लाल किले पर हो, राज्यों की राजधानियों में हो या हमारे आस-पास हो, हमारे हृदय को उत्साह से भर देता है।’राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा, ‘जिस तरह हम अपने परिवार के साथ विभिन्न त्योहार मनाते हैं, उसी तरह हम  अपने स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस को भी अपने उस परिवार के साथ मनाते हैं जिसके सदस्य हमारे सभी देशवासी हैं। हम उस परंपरा का हिस्सा हैं जो स्वाधीनता सेनानियों के सपनों और उन भावी पीढ़ियों की आकांक्षाओं को एक कड़ी में पिरोती है जो आने वाले वर्षों में हमारे राष्ट्र को अपना सम्पूर्ण गौरव पुनः प्राप्त करते हुए देखेंगी।’

- Advertisement -
Ad image

‘आज विभाजन की भयावहता को याद करने का दिन है’

- Advertisement -

राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा, ‘हमने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में  मनाना शुरू किया है। अगले वर्ष उनकी 150वीं जयंती का उत्सव राष्ट्रीय  पुनर्जागरण में उनके योगदान को और अधिक गहराई से सम्मान देने का अवसर  होगा। आज, 14 अगस्त को, हमारा देश विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मना रहा है। यह विभाजन की भयावहता को याद करने का दिन है। जब हमारे महान राष्ट्र का विभाजन हुआ, तब लाखों लोगों को मजबूरन पलायन करना पड़ा। लाखों लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। स्वतंत्रता दिवस मनाने से एक दिन पहले, हम उस अभूतपूर्व मानवीय त्रासदी को याद करते हैं और उन परिवारों के साथ एक-जुट होकर खड़े होते हैं जो छिन्न-भिन्न कर दिए गए थे।’

- Advertisement -

भारत की अर्थव्यवस्था पर भी बोलीं राष्ट्रपति

राष्ट्रपति ने कहा, ‘हम अपने संविधान की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। हमारे नव-स्वाधीन राष्ट्र की  यात्रा में गंभीर बाधाएं आई हैं। न्याय, समानता, स्वतंत्रता और बंधुता के संवैधानिक आदर्शों पर दृढ़ रहते हुए, हम इस अभियान के साथ आगे बढ़ रहे हैं कि भारत, विश्व-पटल पर अपना गौरवशाली स्थान पुनः प्राप्त करे। वर्ष 2021 से वर्ष 2024 के बीच 8 प्रतिशत की औसत वार्षिक वृद्धि दर हासिल करके, भारत सबसे तेज गति से बढ़ने वाली बड़ी अर्थ-व्यवस्थाओं में शामिल है।

 

TAGGED: #amitshah #rahulgandhi, #bjpindia, #hinduism, #hindustan, #indianarmy, #indianpolitics, #namo, #pmmodi, #yogiadityanath, bharat, BJP, congress, COVID, DELHI, HINDU, HINDUTVA, INDIA, Indian, LOCKDOWN, LOVE, MODI, mumbai, narendramodi, news, politics
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article भाजपा नेता अजय रोहरा के नेतृत्व में सिंधी समाज ने किया प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा का भव्य स्वागत
Next Article CG BREAKING : IAS श्याम धावड़े को मिला आबकारी आयुक्त का प्रभार, आदेश जारी  CG TRANSFER BREAKING : राज्य शासन ने सचिवालय सेवा के अधिकारियों का किया ट्रांसफर, देखें लिस्ट

Latest News

GRAND NEWS: अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे में RSS के स्वयंसेवकों ने दिखाया मानवता का परिचय, पीड़ितों और घायलों के लिए बने रक्षा दूत
देश June 19, 2025
CG NEWS: जीवन में आई नई उमंग, जब मिला प्रधानमंत्री आवास
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा रायपुर June 19, 2025
PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी का 20-21 जून को बिहार, ओडिशा और आंध्र प्रदेश दौरा, कई बड़ी परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन
Grand News देश June 19, 2025
Tej Pratap: मेरी खामोशी को कमजोरी मत समझना…पिता लालू यादव की फोटो देखते हुए तेज प्रताप ने कर दिया बड़ा इशारा, तेज प्रताप की बगावत से बिहार की सियासत में भूचाल
Grand News June 19, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?