Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: महासमुंद जिले में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी सड़कें: मरम्मत के बाद एक माह में ही हुई खराब, अधिकारी को जानकारी ही नहीं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

महासमुंद जिले में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी सड़कें: मरम्मत के बाद एक माह में ही हुई खराब, अधिकारी को जानकारी ही नहीं

Aarti Beniya
Last updated: 2024/08/21 at 9:58 AM
Aarti Beniya
Share
3 Min Read
SHARE

महासमुंद जिले के बसना ग्राम पंचायत गढ़फुलझर के भ्रष्टाचार से नवनिर्मित सड़क चंद माह के भीतर ही दम तोड़ती नजर आ रही हैं. जबकि हाल ही में खस्ताहाल सड़क की हालत सुधारने के लिये 19.91 लाख रुपये का बजट सड़कों पर पानी की तरह पंचायत ने बहा डाला। चंद दिनों में ही सड़के दोबारा से खराब हो गईं, और अधिकारी को इस बात की जानकारी ही नहीं है। आलम ये है कि जिले की कई सड़के कुछ ही महीनों में ही विभाग और उसके ठेकेदारों की कार्य गुणवत्ता की पोल अब खुद खोलने लगी हैं और भष्टाचार के शिकार सड़क दुर्घटनाओं को खुला न्यौता दे रही हैं। मामला गढ़फुलझर से केवटापाली जाने वाली सड़क जिसकी मरम्मत अभी एक माह पूर्व हुई थी। एक माह के भीतर ही लाखों की सड़क बूरी तरह से खराब हो चुकी है। जहां वाहन तो क्या बरसात में पैदल चलना मुहाल हो गया है।

गढ़फुलझर से केंवटापाली मार्ग 1222 मीटर महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत डब्लू.बी.एम. सड़क के लिए 19.91 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई थी। जिसका निर्माण कार्य का ठेका ग्राम पंचायत को दिया गया। ग्राम पंचायत द्वारा सड़क का निर्माण 13 मार्च 2024 प्रारंभ कर 24 जून 2024 को पूर्ण कर लिया गया, लेकिन ग्राम पंचायत द्वारा डब्लू.बी.एम. सड़क के निर्माण कार्य में प्राक्कलन एवं मानकों का ख्याल नहीं रखते हुए गुणवत्ताहीन बनाया गया है।

- Advertisement -
Ad image

सड़क निर्माण कार्य में एग्रीगेट का सही अनुपात उपयोग नही किया है ना ही रोलर से ठीक ढंग से कम्प्रेशर किया गया है। जिसके कारण डब्लू.बी.एम. सड़क निर्माण के महज डेढ़ महीने में ही सड़क जर्जर हो गई है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गये है। इस खराब सड़क से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। केंवटापाली से रोजाना बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं विद्याध्ययन करने जाते है। जिन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

- Advertisement -

जगह-जगह सड़क में गड्ढे पड़ गए कुछ जगह घटिया मुरुम का उपयोग किया गया है, जिससे बरसात में कीचड़ और फिसलन हो रही है। जिससे पैदल चलने वाले, साइकिल, बाइक अन्य वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महज डेढ़ महीने पहले डब्लू.बी.एम. सड़क का निर्माण हुआ है। जो सड़क निर्माण से संबंधित इंजीनियर और अधिकारीयों द्वारा सही तरीके से निरीक्षण नहीं करने और प्रशासनिक अधिकारियों की मिलीभगत के कारण निर्माण कार्य गुणवत्ता विहीन हो रहा है। जिससे कार्य पूरी तरह भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ रहा है। ग्रामीण खराब डब्लूबीएम सड़क को लेकर आक्रोशित है।

- Advertisement -
TAGGED: |#mahasamundnews, cgnews, Chhattisgarh, corruption, GOVT, imp, news, ROAD
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article देशव्यापी बंद का आह्वान: भारत बंद का कांकेर मे दिख रहा असर, आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी स्कूल, दुकानें बंद
Next Article रतलाम में बेकाबू ट्रक का कहर: तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर को मारी जोरदार टक्कर, चालक साहित एक अन्य व्यक्ति घायल

Latest News

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने छत्तीसगढ़ सदन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की मुलाकात*
Grand News June 6, 2025
CG NEWS: बस्तर अब डर से नहीं, डिजिटल बदलाव से पहचाना जा रहा है: विष्णुदेव साय
Grand News छत्तीसगढ़ बस्तर June 6, 2025
CG NEWS: वृक्षारोपण से भविष्य सुरक्षित करने की मुहिम, 5 जून से स्नेहा सोशल वेलफेयर फाउंडेशन की पहल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 6, 2025
CG NEWS: विधायक अनुज ने यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल का किया शुभारंभ
Grand News छत्तीसगढ़ June 6, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?