Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : राज्य खेल अलंकरण समारोह : मुख्यमंत्री साय कल खिलाड़ियों को करेंगे पुरस्कृत, 97 पुरस्कारग्राही और पदक विजेता 502 खिलाड़ियों को मिलेंगे 1 करोड़ 36 लाख 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़देशरायपुर

CG NEWS : राज्य खेल अलंकरण समारोह : मुख्यमंत्री साय कल खिलाड़ियों को करेंगे पुरस्कृत, 97 पुरस्कारग्राही और पदक विजेता 502 खिलाड़ियों को मिलेंगे 1 करोड़ 36 लाख 

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/08/28 at 8:54 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
CG NEWS : राज्य खेल अलंकरण समारोह : मुख्यमंत्री साय कल खिलाड़ियों को करेंगे पुरस्कृत, 97 पुरस्कारग्राही और पदक विजेता 502 खिलाड़ियों को मिलेंगे 1 करोड़ 36 लाख 
CG NEWS : राज्य खेल अलंकरण समारोह : मुख्यमंत्री साय कल खिलाड़ियों को करेंगे पुरस्कृत, 97 पुरस्कारग्राही और पदक विजेता 502 खिलाड़ियों को मिलेंगे 1 करोड़ 36 लाख 
SHARE
रायपुर। CG NEWS : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरूवार 29 अगस्त 2024 को राज्य खेल अलंकरण समारोह में राज्य के प्रतिभावान खिलाड़ियों को पुरस्कृत करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह करेंगे। कार्यक्रम के अतिविशिष्ट अतिथि केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री द्वय अरूण साव और विजय शर्मा तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा होंगे। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राज्य खेल अलंकरण समारोह का आयोजन राजधानी रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में दोपहर 12 बजे से किया जाएगा।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वन मंत्री केदार कश्यप, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक सर्व राजेश मूणत, पुरन्दर मिश्रा, मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, इन्द्रकुमार साहू, गुरू खुशवंत साहेब होंगे।
कार्यक्रम में राज्य शासन द्वारा वर्ष 2021-22 के लिए शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार के लिए 06, शहीद कौशल यादव पुरस्कार के लिए 06, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार के लिए 02, शहीद पंकज विक्रम सम्मान 11, शहीद विनोद चौबे सम्मान के लिए 05 एवं मुख्यमंत्री ट्राफी वर्ष 2021-22 के लिए 11 खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।
इसी प्रकार वर्ष 2022-23 हेतु शहीद राजीव पांडेय पुरस्कार के लिए 04, शहीद कौशल यादव पुरस्कार के लिए 07, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार के लिए 01, शहीद पंकज विक्रम सम्मान 15, शहीद विनोद चौबे सम्मान के लिए 05 एवं मुख्यमंत्री ट्राफी वर्ष 2022-23 के लिए 24 चयनित खिलाड़ियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया जाएगा।
खेल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पुरस्कार वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 के लिए 97 पुरस्कारग्राही खिलाड़ियों को दी जाएगी 76 लाख रूपए की पुरस्कार राशि, पदक विजेता 502 खिलाड़ियों के बैंक खाते में जाएंगे 60.33 लाख रूपए की राशि इस तरह खिलाड़ियों को मिलेंगे 01 करोड़ 36 लाख 33 हजार रूपए शामिल हैं।
TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, Latest News In CG
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article NARAYANPUR NEWS:प्रधानमंत्री जनमन योजनांतर्गत जिले के पहुंचविहीन क्षेत्र के साप्ताहिक बाजार कस्तूरमेटा में लगाई गई शिविर
Next Article VIRAL VIDEO: लड़की के साथ रोमांटिक डांस कर रहा था युवक, तभी ऐसा गाना बजा जिसके बाद छोड़ दिया हाथ, यूजर्स बोले – बेचारे के सारे अरमानों में आग लग गई

Latest News

khan sir’s wedding : रायपुर के 2 युवक पटना पहुंचे खान सर के रिसेप्शन में.., देश भर की कई नामचीन हस्तियां हुईं शामिल
छत्तीसगढ़ रायपुर June 7, 2025
History of Motorcycle: जानिए मोटरसाइकिलों का इतिहास, ये है दुनिया की सबसे पहेली मोटरसाइकिल 
Business Exclusive Grand News Racing Technology VIRAL VIDEO June 7, 2025
BOB Personal Loan : मात्र 5 मिनट में मिलेगा 50 हजार से 5 लाख का तक का लोन, बस आधार कार्ड की जरूरत, जानिए पूरी डिटेल्स 
देश June 7, 2025
CG NEWS: युक्तियुक्तकरण से दूरदराज़ के स्कूलों में पहुंचे शिक्षक, ग्रामीणों ने जताया आभार
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?