Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को 39 वें चक्रधर समारोह में शामिल होने का आमंत्रण, हेमामालिनी, डॉ.कुमार विश्वास सहित कई फेमस कलाकार देंगे प्रस्तुतियां
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़रायगढ़

CG NEWS : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को 39 वें चक्रधर समारोह में शामिल होने का आमंत्रण, हेमामालिनी, डॉ.कुमार विश्वास सहित कई फेमस कलाकार देंगे प्रस्तुतियां

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/09/01 at 2:01 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
CG NEWS : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को 39 वें चक्रधर समारोह में शामिल होने का आमंत्रण, हेमामालिनी, डॉ.कुमार विश्वास सहित कई फेमस कलाकार देंगे प्रस्तुतियां
CG NEWS : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को 39 वें चक्रधर समारोह में शामिल होने का आमंत्रण, हेमामालिनी, डॉ.कुमार विश्वास सहित कई फेमस कलाकार देंगे प्रस्तुतियां
SHARE

 

रायपुर। CG NEWS : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहां राजधानी रायपुर स्थित निवास में कलेक्टर रायगढ़ कार्तिकेया गोयल और पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने सौजन्य मुलाकात कर 39वें चक्रधर समारोह में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण स्वीकार कर समारोह के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी।

- Advertisement -
Ad image

मुख्यमंत्री ने कहा कि चक्रधर समारोह रायगढ़ की पहचान है। अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकारों ने समारोह में प्रस्तुति देकर इसके गौरव को बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि रायगढ़ से मैं सांसद रहा और इस आयोजन को करीब से देखा है। श्री साय ने कहा कि समारोह से मेरा भावनात्मक लगाव भी है। महाराजा चक्रधर ने रायगढ़ को अमूल्य सांस्कृतिक विरासत सौंपी है, जो लगातार समृद्ध हो रहा है। समारोह की लोकप्रियता का अंदाज इस बात से लगाया जा सकता है कि कलाकारों और कलाप्रेमियों को वर्ष भर इस समारोह का इंतजार रहता हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने स्थानीय लोक कलाकारों को भी समारोह में प्रमुखता के साथ शामिल करने को कहा।

- Advertisement -

कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने मुख्यमंत्री से आयोजन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की। उन्होंने बताया कि 10 दिन तक चलने वाले समारोह में इस वर्ष भी बड़े कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी। साथ ही समरोह में स्थानीय लोक कलाकार भी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।

- Advertisement -

गौरतलब है कि 39वां चक्रधर समारोह 07 से 16 सितम्बर 2024 तक रायगढ़ जिला मुख्यालय स्थित रामलीला मैदान में आयोजित किया जाएगा। शुभारंभ समारोह में पद्मश्री हेमा मालिनी नृत्य नाटिका ‘राधा रासबिहारी’ की प्रस्तुति देंगी और समापन समारोह में डॉ.कुमार विश्वास कविता पाठ करेंगे। समारोह के दौरान प्रतिदिन सायं 6 बजे से आयोजित सांस्कृतिक संध्या में नामी कलाकारों द्वारा विभिन्न विधाओं में प्रस्तुतियां दी जाएगी।

TAGGED: cg news
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article cg news : राज्यपाल से रतनपुर को ब्लॉक बनाने की माँग, नगर पालिका अध्यक्ष ने दोहराई माँग cg news : नगर पालिका अध्यक्ष ने दोहराई राज्यपाल से रतनपुर को ब्लॉक बनाने की माँग,
Next Article CG NEWS : जलती चिता के पास फोटो लेकर तंत्र क्रिया कर महिला और पुरुष को पुलिस ने पकड़ा   CG NEWS : जलती चिता के पास फोटो लेकर तंत्र क्रिया कर रहे महिला और पुरुष को पुलिस ने पकड़ा  

Latest News

CG weather update : छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री ! अब शुरू होगा मूसलाधार बारिश का दौर, जाने कहां और कब होगी शुरुआत
छत्तीसगढ़ June 14, 2025
CG ACCIDENT NEWS: भारी वाहन ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत
कांकेर छत्तीसगढ़ दुर्घटना June 14, 2025
“Today’s Horoscope: “आज का राशिफल: मिथुन-सिंह को मिलेगा धनलाभ, वृषभ-कर्क को रहना होगा सतर्क — जानिए अपनी राशि का हाल”
Grand News June 14, 2025
एयर इंडिया AI-171 हादसे की जांच के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने गठित की उच्च स्तरीय समिति
Grand News June 14, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?