Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: GRAND NEWS : वैशाली नगर विधानसभा के सभी शासकीय और निजी विद्यालयों के शिक्षक होंगे सम्मानित, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल, विधानसभा अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री के आतिथ्य में होगा “शिक्षक सम्मान”
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
BHILAIछत्तीसगढ़दुर्ग

GRAND NEWS : वैशाली नगर विधानसभा के सभी शासकीय और निजी विद्यालयों के शिक्षक होंगे सम्मानित, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल, विधानसभा अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री के आतिथ्य में होगा “शिक्षक सम्मान”

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/09/02 at 4:11 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
GRAND NEWS : वैशाली नगर विधानसभा के सभी शासकीय और निजी विद्यालयों के शिक्षक होंगे सम्मानित, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल, विधानसभा अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री के आतिथ्य में होगा "शिक्षक सम्मान"
GRAND NEWS : वैशाली नगर विधानसभा के सभी शासकीय और निजी विद्यालयों के शिक्षक होंगे सम्मानित, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल, विधानसभा अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री के आतिथ्य में होगा "शिक्षक सम्मान"
SHARE

 

भिलाई नगर। GRAND NEWS : कल राजभवन में वैशाली नगर के विधायक रिकेश सेन ने सौजन्य मुलाकात कर 3 सितंबर को वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि माननीय राज्यपाल रमेन डेका को राजभवन पहुंच न्यौता दिया था। कार्यक्रम के लिए राज्यपाल ने सहर्ष स्वीकृति दी है। इस दौरान विधायक रिकेश सेन ने राज्यपाल को वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र की सामाजिक गतिविधियों से भी अवगत कराते हुए महामहिम से आवश्यक चर्चा भी की थी। उन्होंने राज्यपाल को बताया कि वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के शासकीय और गैर शासकीय स्कूल के 3200 से अधिक शिक्षकों का शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर सम्मान होने जा रहा। श्री सेन के निमंत्रण पर महामहिम राज्यपाल ने इस कार्यक्रम के लिए अपनी सहर्ष स्वीकृति प्रदान की है। 3 सितंबर को होटल इम्पेरियन पुष्पक नगर बायपास रोड जुनवानी में आयोजित इस गरिमामय समारोह की अध्यक्षता पूर्व मुख्यमंत्री व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे और विशेष अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री अरूण साव भी मौजूद रहेंगे।

- Advertisement -
Ad image

वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने कहा कि अपनी महत्ता के कारण गुरु को ईश्वर से भी ऊँचा पद दिया गया है। शास्त्र वाक्य में गुरु को ही ईश्वर के विभिन्न रूपों- ब्रह्मा, विष्णु एवं महेश्वर के रूप में स्वीकार किया गया है। गुरु को ब्रह्मा कहा गया क्योंकि वह शिष्य को बनाता है, नव जन्म देता है। गुरु, विष्णु भी हैं क्योंकि वो शिष्य की रक्षा करते हैं, साक्षात महेश्वर भी है क्योंकि वो शिष्य के सभी दोषों का संहार भी करते हैं। भगवान के रूठने पर तो गुरू की शरण रक्षा कर सकती है किंतु गुरू के रूठने पर कहीं भी शरण मिलना सम्भव नहीं है। इसलिए 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के पूर्व 3 सितंबर को वैशाली नगर विधानसभा के लगभग 3200 गुरूजनों का सम्मान होने जा रहा है। कार्यक्रम की सभी तैयारियां हो चुकी हैं। श्री सेन ने सभी शिक्षकों से सम्मान समारोह में शिरकत करने आमंत्रित किया है।

- Advertisement -

- Advertisement -
TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Honored : Ayushmann Khurrana और Neeraj Chopra ‘यूथ आइकॉन ऑफ इंडिया’ अवॉर्ड से हुए सम्मानित
Next Article Viral Video: गाड़ी के बोनट पर बैठकर युवक ने बनाया रील, वीडियो वायरल देखें... Viral Video: गाड़ी के बोनट पर बैठकर युवक ने बनाया रील, वीडियो वायरल देखें…

Latest News

CG NEWS: मूसलाधार बारिश के बीच युक्तियुक्तकरण के विरोध में कांग्रेस ने किया जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव।
Grand News छत्तीसगढ़ बस्तर June 25, 2025
CG NEWS : शराब के लिए पैसा मांगने पर युवक की हत्या 
क्राइम छत्तीसगढ़ राजनांदगांव June 25, 2025
CG NEWS: आपातकाल की 50वीं बरसी पर निकली रैली,संविधान हत्या दिवस का हुआ आयोजन 
Grand News छत्तीसगढ़ राजनादगांव June 25, 2025
CG NEWS: संविधान हत्या दिवस पर आपातकाल के काले अध्याय को किया गया याद,एनसीसी कैडेट्स ने निकाली रैली, मीसा बंदियों ने साझा की आपबीती
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 25, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?