Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BIG NEWS : यूथ कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए छत्तीसगढ़ से दो प्रमुख नेताओं का नाम आगे, राहुल गांधी लेंगे इंटरव्यू
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
CONGछत्तीसगढ़

BIG NEWS : यूथ कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए छत्तीसगढ़ से दो प्रमुख नेताओं का नाम आगे, राहुल गांधी लेंगे इंटरव्यू

Mahak Qureshi
Last updated: 2024/09/02 at 7:19 PM
Mahak Qureshi
Share
2 Min Read
SHARE

BIG NEWS : यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए शॉर्टलिस्ट में छत्तीसगढ़ से दो नेताओं का नाम शामिल है। इनमें सरगुजा सीट से चिंतामणि महाराज के खिलाफ चुनाव लड़ने वाली शशि सिंह कोराम और भिलाई से मोहम्मद शाहिद हैं। दोनों नेता कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव हैं।

देशभर से 7 नेताओं के नाम शॉर्टलिस्ट किए गए हैं। सभी नेताओं का इंटरव्यू राहुल गांधी खुद लेने वाले हैं, जिसके लिए शशि सिंह रविवार को दिल्ली पहुंच गई हैं।

- Advertisement -
Ad image

हरियाणा यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा, राजस्थान के MLA अभिमन्यु पूनिया और बिहार यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीबदास से राहुल गांधी की वन-टू-वन चर्चा होगी। इन्हीं नेताओं में से ही यूथ कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाएगा। छत्तीसगढ़ से शशि सिंह एकमात्र आदिवासी नेत्री हैं, जो राष्ट्रीय अध्यक्ष की दौड़ में शामिल हैं।

- Advertisement -

शशि को राजनीति विरासत में मिली

इनके पिता दिवंगत नेता तुलेश्वर सिंह अजीत जोगी सरकार में मंत्री थे। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के पहले चरण में शशि सिंह कांग्रेस के उन 100 युवाओं में शामिल थीं। जिन्होंने 3500 किलोमीटर की यात्रा राहुल गांधी के साथ पूरी की।

राहुल गांधी की करीबी होने की वजह से ही उन्हें सरगुजा लोकसभा में प्रत्याशी बनाया गया और पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने भी उनका समर्थन किया था। भले ही शशि चुनाव हार गईं हो लेकिन अंतर काफी कम था और उनका वोट परसेंट भी अच्छा था। इसके बाद भी शशि सिंह को गुजरात में यूथ कांग्रेस का प्रभारी भी बनाया गया है।

आदिवासी चेहरे की तलाश में कांग्रेस नेतृत्व

यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने ही नाम तय किए हैं। जानकारी के मुताबिक शीर्ष पदाधिकारी चाहते हैं कि संगठन के भीतर से ही अध्यक्ष चुना जाए और अगले अध्यक्ष की उम्र 35 साल से ज्यादा ना हो। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस नेतृत्व आदिवासी चेहरे की तलाश में हैं।

TAGGED: #BIGNEWS, BREAKING, cgnews, Chhattisgarh, congress, GRANDNEWS, GRANDUPDATE, INC, RAHULGANDHI
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article VIRAL VIDEO : स्कूटी पर मगरमच्छ लेकर निकले 2 युवक,रोंगटे खड़े कर देगा ये वीडियो, यूजर बोले – बिना हेलमेट के कैसे जा सकता है
Next Article CG NEWS: 17 बंदरों की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटा वन विभाग CG NEWS: 17 बंदरों की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटा वन विभाग

Latest News

अहमदाबाद विमान दुर्घटना पर सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने रेत से भावुक आकृति बनाकर श्रद्धांजलि दी।
Grand News June 15, 2025
अरुणाचल की हिलांग याजिक ने रचा इतिहास, साउथ एशियन चैंपियनशिप में जीता गोल्ड और सिल्वर
Grand News June 15, 2025
CG NEWS: दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई : भिलाई के सूर्या मॉल स्थित स्पा सेंटर में पुलिस की दबिश, दर्जनभर युवक-युवतियां पकड़े गए
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग June 14, 2025
CG ACCIDENT NEWS: तेज रफ्तार का कहर — 18 सवारियों से भरी गाड़ी पलटी, 2 की मौके पर मौत, 5 गंभीर
Grand News कोंडागांव छत्तीसगढ़ June 14, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?