Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : आश्रम छात्रावास में 5वीं कक्षा की छात्रा की मौत, मचा हड़कंप, दस भर्ती
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़बस्तर

CG NEWS : आश्रम छात्रावास में 5वीं कक्षा की छात्रा की मौत, मचा हड़कंप, दस भर्ती

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/09/03 at 3:08 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
CG NEWS : आश्रम छात्रावास में 5वीं कक्षा की छात्रा की मौत, मचा हड़कंप, दस भर्ती
CG NEWS : आश्रम छात्रावास में 5वीं कक्षा की छात्रा की मौत, मचा हड़कंप, दस भर्ती
SHARE

 

 

- Advertisement -
Ad image

बस्तर। CG NEWS : जिले के विकासखंड के कोलावल स्थित कन्या आश्रम छात्रावास की एक छात्रा की अज्ञात बीमारी से मौत हो गई, वहीं 10 बच्चे बीमार हैं। सभी बच्चों को जगदलपुर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया  है। इस घटना से हड़कंप मच गया है। रविवार को दोपहर कोलावल कन्या आश्रम में अध्ययनरत 5वीं कक्षा की 11 वर्षीया छात्रा अंजना कश्यप पिता मंगल कश्यप की अचानक तबीयत बिगड़ने से उपचार के दौरान मौत हो गई। डॉक्टरों ने तेज बुखार या किसी वायरस इंफेक्शन से बच्ची की मौत होने की आशंका जाहिर की है।

- Advertisement -

छात्रा को शनिवार को सिरदर्द की शिकायत होने पर उपचार के लिए पास के अस्पताल में ले जाया गया था। जहां सिरदर्द की दवा दी गई थी। फिलहाल मौत का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। मिली जानकारी के मुताबिक, 108 एम्बुलेंस से छात्रा को सीएचसी बकावंड लाया गया। जहां से उन्हें 108 वाहन से ही जगदलपुर अस्पताल भेज दिया गया।

- Advertisement -

सिरदर्द की थी शिकायत

कोलावल कन्या आश्रम की अधीक्षिका दुलारी भास्कर ने बताया कि शनिवार को नाश्ता करने सभी बच्चे पहुंचे, मगर अंजना ने कहा कि मैं नाश्ता नहीं करूंगी अभी थोड़ा देर आराम करने दो। उसके बाद 1 बजे भोजन के लिए अंजना को उठाने गई, तब उसकी स्थिति ज्यादा सीरियस होने के कारण तुरंत अस्पताल में एडमिट करवाया गया। थोड़ी देर के बाद बच्ची का देहांत हो गया। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरीश मरकाम ने कहा कि बच्ची का चेकअप किया। उसने सिरदर्द की शिकायत की। सिर दर्द की टेबलेट दी थी, स्थिति सुधरने पर वापस हॉस्टल भेज दिया था।

मलेरिया, डेंगू पाए गए नेगेटिव

जिला प्रशासन की जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि 10 वर्षीय छात्रा अंजना कश्यप को हाई ग्रेड फीवर की स्थिति में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोलावल लाया गया था। इलाज के दौरान हाई ग्रेड फीवर के कारण संभवतः सडन कार्डियक रेस्पिरेटरी अरेस्ट से बच्ची की मृत्यु हो गई। अस्पताल में बच्ची का डेंगू मलेरिया टेस्ट किया गया जो नेगेटिव पाया गया। ऐहतियात के तौर पर आसपास के अन्य लोगों व आश्रम के अन्य छात्राओं की भी जांच की गई। जिसमें सभी मलेरिया डेंगू, नेगेटिव पाए गए। जिला स्तरीय टीम से जांच कराई जा रही है। वर्तमान में स्थिति सामान्य है।

TAGGED: # latest news, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, Raipur Crime News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Silent Satyagraha : प्रदेश में बढ़ रही महिलाओं के खिलाफ अत्याचार, भाजपा सरकार की मूकदर्शक भूमिका पर कांग्रेस का मौन सत्याग्रह,  प्रदर्शन जारी
Next Article Mahasamund : शिक्षा के मंदिर में चोरों ने बोला धावा, लाखों के समान ले उड़े  Mahasamund : शिक्षा के मंदिर में चोरों ने बोला धावा, लाखों के सामान ले उड़े 

Latest News

CG : चांपा थाना में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक
CG : चांपा थाना में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 7, 2025
CG
CG: आज़ादी के 77 साल बाद भी बिलासपुर का पताईडीह गांव सड़क और नाली जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 7, 2025
EID AL ADHA: रायपुर समेत देशभर के ईदगाह में हजारों लोगों ने अदा की ईद-उल-अजहा की नमाज, मुल्क की सलामती और अमन-चैन की मांगी दुआएं
EID AL ADHA: रायपुर समेत देशभर के ईदगाह में हजारों लोगों ने अदा की ईद-उल-अजहा की नमाज, मुल्क की सलामती और अमन-चैन की मांगी दुआएं
Exclusive छत्तीसगढ़ देश रायपुर June 7, 2025
CG WEATHER UPDATE: छत्तीसगढ़ में थमा मानसून, तापमान में 4 डिग्री तक की वृद्धि, अगले 24 घंटों में कई जिलों में थंडर स्टॉर्म का यलो अलर्ट 
CG WEATHER UPDATE: छत्तीसगढ़ में थमा मानसून, तापमान में 4 डिग्री तक की वृद्धि, अगले 24 घंटों में कई जिलों में थंडर स्टॉर्म का यलो अलर्ट 
छत्तीसगढ़ रायपुर June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?