Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: GRAND NEWS SPECIAL STORY : पीढ़ियां बीत गई भगवान गणेश की प्रतिमा बनाने में, चौथी पीढ़ी के हाथों ने थामी कला की विरासत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़

GRAND NEWS SPECIAL STORY : पीढ़ियां बीत गई भगवान गणेश की प्रतिमा बनाने में, चौथी पीढ़ी के हाथों ने थामी कला की विरासत

Mahak Qureshi
Last updated: 2024/09/05 at 1:06 PM
Mahak Qureshi
Share
3 Min Read
GRAND NEWS SPECIAL STORY : पीढ़ियां बीत गई भगवान गणेश की प्रतिमा बनाने में, चौथी पीढ़ी के हाथों ने थामी कला की विरासत
GRAND NEWS SPECIAL STORY : पीढ़ियां बीत गई भगवान गणेश की प्रतिमा बनाने में, चौथी पीढ़ी के हाथों ने थामी कला की विरासत
SHARE

GRAND NEWS SPECIAL STORY : राजनांदगांव। गणेश चतुर्थी का पर्व राजनांदगांव के लिए ऐतिहासिक है। रियासत काल से चली आ रही इस परंपरा का आज भी पूरे विधि विधान से निर्वहन किया जा रहा है। शहर के गणेश पर्व को गणेश उत्सव बनाने में यहां के मूर्तिकारों का अहम योगदान है। शहर के कालेश्वर परिवार द्वारा चार पीढ़ियां से भगवान गणेश की प्रतिमा बनाने का सिलसिला आज भी कायम है और चौथी पीढ़ी भी अपने परिवार के इस कला की विरासत को आगे बढ़ा रही है।

- Advertisement -

गणेश उत्सव का पर्व हो और राजनांदगांव का जिक्र ना हो ऐसा पूरे प्रदेश में नहीं हो सकता। राजनांदगांव का ऐतिहासिक गणेश उत्सव का पर्व यहां की जीवंत प्रतिमाओं से पहचाना जाता है। रियासत कालीन दौर से इन प्रतिमाओं बनाने का काम यहां के कालेश्वर परिवार द्वारा किया जा रहा है। शहर के भरकापारा क्षेत्र के मूर्तिकार पांडुरंग कालेश्वर द्वारा शहर में भगवान गणेश की प्रतिमा बनाने एक युग की शुरूआत की गई। उनके बाद उनके पुत्र रामकृष्ण कालेश्वर ने अपने पिता के काम को आगे बढ़ाया और रामकृष्ण कालेश्वर के बाद उनके पुत्र कार्तिक कालेश्वर, राहुल कालेश्वर पिता की इस मूर्ति कला को आगे बढ़ते चले गए और अब उनकी चौथी पीढ़ी के रूप में कार्तिक कालेश्वर के पुत्र जयंत कालेश्वर ने इस कल की विरासत को अपने हाथों में थाम लिया है और भगवान गणेश की प्रतिमा बनाने में जुटे हुए हैं।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

मूर्तिकार कालेश्वर परिवार की महिलाएं भी इस मूर्ति कला में पारंगत हो चुकी है। मूर्तिकार स्व. रामकृष्ण कालेश्वर की पत्नी चंद्रकला कालेश्वर की तरह ही उनकी बहू पुष्पा कार्तिक कालेश्वर ने भी अपने परिवार की इस कला को अपनाया और आगे बढ़ाया है। यहां सास, बहू और बेटियां भगवान गणेश की प्रतिमाएं बनाती है।

- Advertisement -

राजनांदगांव शहर में भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना का सिलसिला राजमहल से शुरू हुआ। राजमहल में पहले बाहर से प्रतिमा मंगवा कर यहां स्थापित की जाती थी। जिसकी जानकारी होने पर महाराष्ट्र से मूर्तिकार पांडुरंग कालेश्वर राजनांदगांव आए और वर्ष 1931 में भगवान गणेश की प्रतिमा बनाई, जिसे राजमहल में स्थापित किया गया और इसके बाद शहर में भगवान गणेश की प्रतिमा विराजित करने का दौर चल पड़ा। शहर की सबसे पुरानी बाल समाज और सुमिति मंडल के लिए भी पांडुरंग कालेश्वर द्वारा प्रतिमा बनाई जाने लगी। फिर यहां सिलसिला थमा नहीं बल्कि एक के बाद एक शहर में गणेश उत्सव समितियां बढ़ती गई और गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित करने का सिलसिला शुरू हो गया जो ब – दस्तूर जारी है।

- Advertisement -
TAGGED: #art, #artist, cgnews, Chhattisgarh, Ganesh Chaturthi 2024, GRAND NEWS Special Story, GRANDNEWS, GRANDUPDATE, latest, news, rajnandgaon, story
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व राष्ट्रपति भारतरत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर उन्हें नमन किया, शिक्षक दिवस पर सभी शिक्षकों और प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं CG NEWS : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व राष्ट्रपति भारतरत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर उन्हें नमन किया, शिक्षक दिवस पर सभी शिक्षकों और प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
Next Article RAIPUR NEWS : जेसीआई रायपुर नोबेल द्वारा "नोबेल टॉक मास्टर" प्रतियोगिता का सफल आयोजन RAIPUR NEWS : जेसीआई रायपुर नोबेल द्वारा “नोबेल टॉक मास्टर” प्रतियोगिता का सफल आयोजन

Latest News

GRAND NEWS: सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई ने स्व रामजीलाल अग्रवाल को दी श्रद्धांजलि
छत्तीसगढ़ रायपुर June 4, 2025
CG NEWS: छत्तीसगढ़ में शालाओं और शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण से शिक्षा में नया संतुलन
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 4, 2025
CG NEWS: चिन्नास्वामी स्टेडियम हादसे पर सीएम साय ने जताया शोक, सरकार से की राहत कार्यों में तेजी लाने की अपील
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 4, 2025
CG Road Accident: तेज रफ्तार का कहर: पेड़ से टकराई बाइक, दो युवकों की मौके पर मौत, एक गंभीर घायल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्घटना राजिम June 4, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?