Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Mahtari Vandan Yojana : महतारी वंदन योजना ने बढ़ा दी तीजा की खुशी, विष्णु भईया के स्नेह भरे तोहफे के लिए महिलाओं ने जताया आभार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

Mahtari Vandan Yojana : महतारी वंदन योजना ने बढ़ा दी तीजा की खुशी, विष्णु भईया के स्नेह भरे तोहफे के लिए महिलाओं ने जताया आभार

Jagesh Sahu
Last updated: 2024/09/05 at 5:00 PM
Jagesh Sahu
Share
3 Min Read
Mahtari Vandan Yojana : महतारी वंदन योजना ने बढ़ा दी तीजा की खुशी, विष्णु भईया के स्नेह भरे तोहफे के लिए महिलाओं ने जताया आभार
Mahtari Vandan Yojana : महतारी वंदन योजना ने बढ़ा दी तीजा की खुशी, विष्णु भईया के स्नेह भरे तोहफे के लिए महिलाओं ने जताया आभार
SHARE

रायपुर। Mahtari Vandan Yojana: छत्तीसगढ़ में गांव-गांव मनाए जा रहे तीजा त्यौहार की खुशी महतारी वंदन योजना ने बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पोला त्योहार के अवसर पर महतारी वंदन योजना की सातवीं किश्त की राशि महिलाओं के खातों में जमा की। इस योजना के तहत मिली सहायता राशि ने महिलाओं के लिए तीजा की तैयारियों को और भी खास बना दिया।

बलौदाबाजार के ग्राम सकरी में निवास करने वाली धारणा साहू और रांति साहू ने खुशी-खुशी बताया, “तीजा का यह त्यौहार हमारे लिए बेहद खास हो गया है। मुख्यमंत्री जी ने हमें महतारी वंदन योजना के माध्यम से जो राशि दी है उससे हम साड़ी और तीज के लिए श्रृंगार का सामान खरीदेंगी। यह भाई के स्नेह जैसा तोहफा है जिसके लिए हम मुख्यमंत्री जी का दिल से धन्यवाद करते हैं।

- Advertisement -
Ad image

छत्तीसगढ़ में तीजा का त्यौहार महिलाओं के जीवन में एक विशेष स्थान रखता है। यह त्यौहार न केवल पारिवारिक प्यार और बंधनों को मजबूत करता है, अपितु पति के दीर्घायु के साथ ही पति और पत्नी में आपसी प्रेम व स्नेह को भी बढ़ाता है। इस बार तीजा के मौके पर बलौदाबाजार विकासखंड के ग्राम सकरी की दो महिलाएं श्रीमती धारणा साहू (भतीजी) और रांति साहू (बुआ) अपने मायके में त्यौहार की खुशियों को साझा करने आईं।

धारणा साहू की शादी दो साल पहले नंद किशोर साहू से हुई थी। उनके पति ग्राम जारा विकासखंड पलारी में किराना दुकान चलाते हैं। परिवार में ससुर, सास और एक देवर के साथ कुल पांच सदस्य हैं। वहीं, श्रीमती रांति साहू अपने जीवन में कठिनाइयों का सामना कर रही हैं। उनके पति महेंद्र साहू, का सात साल पहले बीमारी के कारण निधन हो गया था। रांति साहू खरोरा के एक निजी स्कूल में स्वीपर का काम करती हैं।श्रीमती रांती अपनी बेटी के साथ ससुराल, ग्राम मोहरेंगा (रायपुर जिला) में रहती हैं। उनकी बेटी कक्षा 5 वीं में पढ़ती है, जबकि बेटा अपने नाना के घर रहकर कक्षा 4थीं की पढ़ाई कर रहा है।

इस योजना के माध्यम से महिलाओं को अतिरिक्त आर्थिक सहायता मिलने से उनके चेहरे पर सुकून और खुशी साफ झलक रही थी। त्यौहार की रौनक के बीच,यह मदद उनके लिए एक नया उत्साह लेकर आई, जिससे वे अपने परिवार के साथ तीजा का पर्व और भी आनंद से मना सकेंगी।

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news in hindi, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, Mahtari Vandan Yojana, ग्रैंड न्यूज़, महतारी वंदन योजना
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BIG NEWS: राशन कार्डधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब गेहूं-चावल के साथ मिलेगा मक्का BIG NEWS: राशन कार्डधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब गेहूं-चावल के साथ मिलेगा मक्का
Next Article CG NEWS : टीका लगने के बाद एक और बच्चे की मौत, मचा हड़कंप  CG NEWS : टीका लगने के बाद एक और बच्चे की मौत, मचा हड़कंप 

Latest News

CG NEWS: सावन के पहले दिन कुलेश्वर नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब, त्रिवेणी संगम में गूंजा “हर हर महादेव”
Grand News छत्तीसगढ़ धर्म राजिम July 11, 2025
CG NEWS: गरीब किसान की ज़मीन पर दबंगों ने किया कब्जा, विरोध करने पर असली मालिक को ही भेज दिया जेल!
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा July 11, 2025
CG NEWS: सरकारी अस्पतालों में मनमानी,पामगढ़ स्वास्थ्य केंद्र फिर विवादों में, कंप्यूटर ऑपरेटर ने जनप्रतिनिधि से की बदसलूकी, पत्रकारों को भी कहा ‘दो कौड़ी के’
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा July 11, 2025
CG NEWS: सड़क पर आवारा मवेशी, तेज रफ्तार वाहनों का कहर: भानुप्रतापपुर में बढ़ रहे हादसे
Grand News छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर July 11, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?