Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: गरियाबंद में धूमधाम से मनाया गया हरियाली तीज का त्योहारः महिलाओं ने विधि-विधान से किया पूजन, पति की लंबी उम्र की कामना की
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

गरियाबंद में धूमधाम से मनाया गया हरियाली तीज का त्योहारः महिलाओं ने विधि-विधान से किया पूजन, पति की लंबी उम्र की कामना की

Vijay Sinha
Last updated: 2024/09/07 at 2:13 PM
Vijay Sinha
Share
4 Min Read
SHARE

देश भर में सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज का पर्व मनाया जाता है। वहीं आज गरियाबंद नगर और अंचल में हरियाली तीज का पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाओं और कुंवारी लड़कियों ने व्रत रखकर भगवान से पार्वती जी की पूजा आराधना की। हरे रंग के वस्त्र आभूषण पहनकर महिलाओं ने हरियाली तीज को बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ मनाया।सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र की कामना की। वहीं, कन्याओं और युवतियों ने व्रत रखकर विधि-विधान से पूजन किया।

Contents
तीज का पर्व बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि यह पति-पत्नी के रिश्ते को और भी मजबूत बनाता है- लक्ष्मी सिन्हा हरतालिका तीज का यह पावन पर्व विशेष रूप से महिलाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि यह शिव-पार्वती के विवाह की कथा से जुड़ा हुआ है- संध्या सोनी
- Advertisement -

नगर के वार्ड 14 स्थित सिन्हा निवास पर ग्रुप की महिलाओं धरमीन सिन्हा सुमन लता केला संध्या सोनी, हेमलता सिन्हा, राधिका सिन्हा, लक्ष्मी सिन्हा राधिका सिन्हा पूनम सोनी, रुपाली सोनी,मोहनी सिन्हा रेणुका सिन्हा रश्मि केला रानू वंदना लीना सिन्हा सहित दर्जनों महिलाओं ने हरियाली तीज पर्व मनाते हुए विधि-विधान से भगवान शिव और माता पार्वती की। आराधना करते हुए पति की लंबी आयु की कामना करते हुए सामूहिक रूप से हरियाली तीज गीत गाते हुए मनमोहक नृत्य किया, तो अन्य महिलाओं के साथ झूला डालकर झूले पर झूला।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

तीज का पर्व बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि यह पति-पत्नी के रिश्ते को और भी मजबूत बनाता है- लक्ष्मी सिन्हा

इस मौके पर लक्ष्मी सिन्हा ने कहा कि हरितालिका तीज व्रत को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को हस्त नक्षत्र के दिन मनाया जाता है। इस दिन कुमारी और सौभाग्यवती स्त्रियाँ गौरी-शंकर की पूजा करती हैं और भगवान शिव ने पार्वतीजी को उनके पूर्व जन्म का स्मरण कराने के उद्देश्य से इस व्रत के माहात्म्य की कथा कही थी।इस व्रत के पीछे एक पौराणिक कथा को लेकर लक्ष्मी ने बताया कि माता पार्वती ने भगवान शिव को प्राप्त करने के लिए कठोर तपस्या की थी। उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें पत्नी के रूप में स्वीकार किया था। यह व्रत महिलाओं को अपने पति के साथ जोड़ता है और उनके रिश्ते को मजबूत बनाता है।

- Advertisement -


हरतालिका तीज का यह पावन पर्व विशेष रूप से महिलाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि यह शिव-पार्वती के विवाह की कथा से जुड़ा हुआ है- संध्या सोनी

शास्त्रों कथा के मुताबिक माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए बहुत लंबे समय तक कठोर तपस्‍या की थी। उनकी तपस्या से महादेव प्रसन्न हुए थे और फिर भोलेनाथ ने सावन माह के शुक्‍ल पक्ष की तृतीया तिथि को मां पार्वती को स्वीकार किया था। इसलिए इस दिन पर कुंवारी लड़कियां मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए व्रत करती हैं और सुहागिन महिलाएं अखण्ड सौभाग्य और पति की लंबी उम्र की कामना के लिए भोलेनाथ की आराधना करती हैं। इसलिए हरियाली तीज का त्योहार मनाया जाता है।

- Advertisement -

हरियाली तीज में व्रत के दिन सूर्योदय से पूर्व सरगी खाते हैं। फिर सूर्योदय के साथ ही निर्जला व्रत शुरू किया जाता है। हरियाली तीज पर इस बार परिघ योग, शिव योग और रवि योग बन रहे हैं। इस दिन रवि योग रात 8 बजकर 31 मिनट से लेकर अगले दिन 7 अगस्त को सुबह 5 बजकर 48 मिनट तक है। वहीं परिघ योग सुबह से लेकर 11 बजकर 41 मिनट तक है और शिव योग अगले दिन रहेगा। रवि योग में पूजा करने का दोगुना फल प्राप्त होता है। इसलिए रवि योग में पूजा कर सकते हैं।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CRIME NEWS : राजधानी में कक्षा 10वीं की छात्रा से रेप, आरोपी ने फार्म हॉउस का दरवाजा बंद कर कहा - प्यार करता हूं और फिर...ली छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो सोशल मीडिया में वायरल, आरोपियों की जांच में जुटी पुलिस  CRIME NEWS : राजधानी में कक्षा 10वीं की छात्रा से रेप, आरोपी ने फार्म हॉउस का दरवाजा बंद कर कहा – प्यार करता हूं और फिर…
Next Article GRAND NEWS : ग्रैंड विज़न के दफ्तर में विराजे बप्पा, चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की GRAND NEWS : ग्रैंड विज़न के दफ्तर में विराजे बप्पा, चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की

Latest News

CSK vs RR IPL 2025 : राजस्थान ने CSK को 6 विकेट से हराया, 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा फिफ्टी
Cricket खेल May 20, 2025
Condom vending machine controversy : अशोका यूनिवर्सिटी में कॉन्डोम वेंडिंग मशीन विवाद: रेनू भाटिया ने जताई नाराजगी, प्रोफेसर की गिरफ्तारी ने बढ़ाया तनाव
NATIONAL May 20, 2025
CG News : PM मोदी 22 मई को उरकुरा समेत छत्तीसगढ़ के 5 अमृत स्टेशन स्टेशन का करेंगे लोकार्पण, कार्यक्रम में शामिल होंगे सांसद बृजमोहन
छत्तीसगढ़ May 20, 2025
IPL 2025 CSK vs RR Live : चेन्नई ने राजस्थान को दिया 188 रनों का लक्ष्य, ब्रेविस-दुबे ने खेली तेज तर्रार पारी
Cricket खेल May 20, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?