Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : अर्पण दिव्यांग पब्लिक स्कूल में शिक्षकों का किया गया सम्मान, गणमान्य जनों ने साझा किये अपने विचार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsरायपुर

CG NEWS : अर्पण दिव्यांग पब्लिक स्कूल में शिक्षकों का किया गया सम्मान, गणमान्य जनों ने साझा किये अपने विचार

Aishwarya Dwivedi
Last updated: 2024/09/08 at 10:20 AM
Aishwarya Dwivedi
Share
3 Min Read
CG NEWS : अर्पण दिव्यांग पब्लिक स्कूल में शिक्षकों का किया गया सम्मान, गणमान्य जनों ने साझा किये अपने विचार
CG NEWS : अर्पण दिव्यांग पब्लिक स्कूल में शिक्षकों का किया गया सम्मान, गणमान्य जनों ने साझा किये अपने विचार
SHARE

रायपुर। CG NEWS : अर्पण दिव्यांग पब्लिक स्कूल में शिक्षक सम्मान समारोह बड़े की उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान कई गणमान्य जन मौजूद रहे। जिन्होंने अपने विचार व्यक्त कर बच्चो और शिक्षकों को प्रोत्साहित किया।

- Advertisement -

लायंस तिलोकचंद बरडिया ने अर्पण दिव्यांग पब्लिक स्कूल में शिक्षक सम्मान समारोह में कहा कि जिस प्रकार मूर्तिकार पत्थरों को तराशकर मूर्ति बनाते हैं उसी तरह शिक्षक छात्रों को तराशकर योग्य नागरिक बनाते हैं। बरडिया ने कहा कि मजबूत राष्ट्र और संस्कारवान समाज निर्माण में शिक्षकों की अहम भूमिका होती है।
कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि और नगर निगम के अध्यक्ष प्रमोद दुबे ने कहा कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जीवन प्रेरणादायी है। शिक्षक हमारे जीवन को ढालने और संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्राचीन समय से गुरू का स्थान सर्वोपरि रहा है, भविष्य में भी गुरु की गरिमा और सम्मान को बनाए रखना है। दुबे ने कहा कि सर्वपल्ली राधाकृष्णन की सोच, उनके काम करने का तरीका अनूठा था जो उन्हें भारत के सर्वोच्च पद पर ले गया।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे लायंस सेंट्रल के राजेश चौरसिया ने कहा कि मूक- बधिर बच्चों को शिक्षित करना और उन्हें काबिल बनाने का अनूठा प्रयास अर्पण दिव्यांग पब्लिक स्कूल द्वारा किया जा रहा है। श्री चौरसिया शिक्षकों को नमन करते हुए कहा कि उन्हें इस विद्यालय में आना और बच्चों से रुबरु होना प्रिय है और उनके गुरुओं का सम्मान करने का मौका उन्हें बार-बार मिलता रहे यही उनकी इच्छा है। बच्चों को आशीर्वाद देते हुए चौरसिया ने कहा कि ये बच्चे बोल नहीं सकते पर इनकी आँखें बोलती है और इनके इशारे बताते हैं कि जो शिक्षा प्राप्त हो रहा है उससे बहुत खुश हैं।

- Advertisement -

कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि और समाज सेविका चंद्र नागवंशी ने कहा कि शिक्षकों का कार्य अनमोल होता है। शिक्षित समाज ही मजबूत और प्रगतिशील राष्ट्र का निर्माण करते हैं। ऐसे बच्चों के साथ काम करना और उन्हें काबिल बनाना यह अपने आप में एक अनूठा प्रयास है। अर्पण दिव्यांग पब्लिक स्कूल के प्राचार्य कमलेश शुक्ला ने कहा कि यहां बच्चों को पढ़ाने का तरीका बहुत कठिन नहीं है पर सभी शिक्षक इन बच्चों को काबिल बनाने के लिए अपनी ओर से शिक्षा देने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है। धन्यवाद ज्ञापित करते हुए अर्पण कल्याण समिति के कोषाध्यक्ष विरेन्द्र शर्मा ने कहा कि सभी अतिथियों का आने वाले समय में भी इसी प्रकार से मार्गदर्शन स्कूल, शिक्षक एवं बच्चों को प्राप्त होते रहेगा। कार्यक्रम का संचालन कोआर्डिनेटर सीमा छाबड़ा ने किया। इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य कमलेश शुक्ला सहित स्कूल के शिक्षकगण और बच्चे उपस्थित थे।

- Advertisement -

 

TAGGED: Arpan Divyang Public School, BIG NEWS, cg news, Lions Tilokchand Bardia, Raipur, Teacher felicitation ceremony
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : जल जीवन मिशन के लिए बनाये गए फाउंडेशन के नीचे मिली युवक की लाश CG NEWS : जल जीवन मिशन के लिए बनाये गए फाउंडेशन के नीचे मिली युवक की लाश
Next Article MP NEWS : गणेश प्रतिमा के जुलूस पर पथराव के बाद शहर में मचा हंगामा, हिन्दू संगठन ने किया थाने का घेराव MP NEWS : गणेश प्रतिमा के जुलूस पर पथराव के बाद शहर में मचा हंगामा, हिन्दू संगठन ने किया थाने का घेराव

Latest News

CG Breaking : छह के अस्पतालों को मिले 7 नए विशेषज्ञ चिकित्सक, स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने जारी किया आदेश
Grand News May 23, 2025
CG NEWS: सड़क सुरक्षा सम्मेलन का आयोजन,पढ़िए पूरी खबर!
Grand News छत्तीसगढ़ May 23, 2025
रायपुर के कमल सिंह भंडारी का निधन, कल सुबह 10 बजे निकलेगी अंतिम यात्रा
Grand News May 23, 2025
WI Vs IRE : वेस्टइंडीज़ के मैथ्यू फोर्ड ने 16 गेंद में जड़ा वनडे क्रिकेट के इतिहास का सबसे तेज़ अर्धशतक
Cricket खेल May 23, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?