Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG BIG NEWS : तीज त्यौहार के दिन आर्डर किया पनीर टिक्का, खोला तो निकला चिकन ग्रेवी, मचा हडकंप, आक्रोशित परिजनों ने किया जमकर हंगामा 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
BHILAIछत्तीसगढ़दुर्ग

CG BIG NEWS : तीज त्यौहार के दिन आर्डर किया पनीर टिक्का, खोला तो निकला चिकन ग्रेवी, मचा हडकंप, आक्रोशित परिजनों ने किया जमकर हंगामा 

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/09/08 at 4:56 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
CG BIG NEWS : तीज त्यौहार के दिन आर्डर किया पनीर टिक्का, खोला तो निकला चिकन ग्रेवी, मचा हडकंप, आक्रोशित परिजनों ने किया जमकर हंगामा 
CG BIG NEWS : तीज त्यौहार के दिन आर्डर किया पनीर टिक्का, खोला तो निकला चिकन ग्रेवी, मचा हडकंप, आक्रोशित परिजनों ने किया जमकर हंगामा 
SHARE

 

अतुल शर्मा/दुर्ग। CG BIG NEWS : किचन पार्सल के नाम से पूरे देश में फेमस बहरूज बिरयानी कंपनी की गलती की वजह से तीजा के दिन एक घर में हंगामा मच गया। घर के लोगों ने जोमैटो के जरिए बहरूज से पनीर टिक्का आर्डर किया था। जब उन्होंने खाने की टेबल में पार्सल खोला तो उसमें चिकन निकला। इसके बाद पूरे घर में हंगामा खड़ा हो गया। पूरे घर की महिलाओं ने रोना चिल्लाना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि कंपनी में काम करने वालों ने इतनी बड़ी गलती करके उनका धर्म भ्रष्ट करने का काम किया है। इसके बाद घर के सभी पुरुष सदस्य अपने परिचितों के साथ जुनवानी रोड स्थित बहरूज के किचन सेंटर में पहुंचे और वहां जमकर हंगामा किया।

- Advertisement -
Ad image

बता दें कि घर की सभी महिलाएं तीजा उपवास थीं। सुबह से पानी तक ना पीने से घर के लोगों ने सोचा कि दाल चावल बना लेते हैं और कुछ सब्जी बाहर से मंगा लेते हैं। इसके बाद उन्होंने जोमैटो के जरिए बहरूज किचन से पनीर टिक्का का आर्डर किया था। घर के लोगों ने आर्डर रिसीव भी कर लिया। उसे लेजाकर किचन में रख दिया। इसके बाद उन लोगों ने थाली में दाल और चावल परोसा फिर उसके बाद बहरूज का पार्सल खोला। जैसे ही उन्होने उसमें से पनीर टिक्का निकाला तो देखा कि उसमें से चिकन ग्रेवी निकल रही है। त्यौहार के दिन थाली में मांस के टुकड़े देखकर घर में हड़कंप मच गया। तुरंत थाली को बाहर लेजाकर रखा गया। बहरूज बिरयानी के किचन से जो पार्सल आया था उसमें ग्रीन गोल सिंबॉल बना था। यह सिंबॉल वेज खाद्य पदार्थ के लिए उपयोग होता है। वहीं नॉनवेज के लिए लाल गोला का चिन्ह वाला सिंबॉल यूज किया जाता है। इस केस में बहरूज के कर्मचारियों ने ग्रीन सिंबॉल लगाकर पार्सर में चिकन पैक करके भेज दिया।

इस घटना के बाद कई युवक बहरूज के किचन पहुंचे और वहां जमकर हंगामा किया। उन्होंने वहां के जीएम अकबर खान पर कई तरह के आरोप लगाये। अकबर ने उनसे इस गलती के माफी मांगी। इसके बाद भी लोग काफी भड़के हुए थे। बाद में माहौल को शांत कराने के लिए उसने कुछ राजनीतिक लोगों का दबाव भी पीड़ित पक्ष के ऊपर डलवाया, तब जाकर मामला शांत हुआ।

शिकायतकर्ता का कहना है कि ऐसे रेस्टोरेंट और किचन संचालकों पर खाद्य और औषधि विभाग की टीम को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने चाहिए कि वो यहां औचक छापेमारी करें और देखें की वहां वेज और नॉनवेज का काउंटर और स्टोरेट पैकिंग अलग-अलग है की नहीं। बेहरूज में भी वेज नॉनवेज सेक्सन को अलग-अलग नहीं किया गया है। इसीलिए उसने वेज की जगह दूसरे के नॉनवेज आर्डर भेजा है। इस पर जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

TAGGED: # latest news, CG BIG NEWS, CG BREAKING NEWS, CG CRIME NEWS, Cg Latest News, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In CG, RAIPUR NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article MP NEWS : घर में फैला करंट, पिता पुत्र की मौत MP NEWS : घर में फैला करंट, पिता पुत्र की मौत
Next Article CG NEWS : प्रतिमा का अनावरण के बाद सीएम साय ने सरकार द्वारा किये गए विकाश कार्यों को बताया CG NEWS : प्रतिमा अनावरण के बाद सीएम साय ने सरकार द्वारा किये गए विकाश कार्यों को बताया

Latest News

CM sai cabinet meeting : साय कैबिनेट की बैठक आज, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर 
CM sai cabinet meeting : साय कैबिनेट की बैठक आज, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर 
छत्तीसगढ़ July 11, 2025
CRIME NEWS: इंटरनेशनल रैंकिंग वाली बेटी को पिता ने उतारा मौत के घाट, गुरुग्राम में दिल दहला देने वाली वारदात
Grand News क्राइम July 11, 2025
World Population Day 2025: भारत बना दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश, सामने हैं कई गंभीर चुनौतियां
Grand News देश July 11, 2025
CG NEWS: सावन के पहले दिन कुलेश्वर नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब, त्रिवेणी संगम में गूंजा “हर हर महादेव”
Grand News छत्तीसगढ़ धर्म राजिम July 11, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?