Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: mp news : 22 फिट की गणेश प्रतिमा रथ से गिरी, लोगो में आक्रोश, ऊर्जा मंत्री मौके पर मौजूद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsग्वालियर

mp news : 22 फिट की गणेश प्रतिमा रथ से गिरी, लोगो में आक्रोश, ऊर्जा मंत्री मौके पर मौजूद

Aishwarya Dwivedi
Last updated: 2024/09/09 at 10:07 AM
Aishwarya Dwivedi
Share
3 Min Read
mp news : 22 फिट की गणेश प्रतिमा रथ से गिरी, लोगो में आक्रोश, ऊर्जा मंत्री मंत्री मौके पर मौजूद
mp news : 22 फिट की गणेश प्रतिमा रथ से गिरी, लोगो में आक्रोश, ऊर्जा मंत्री मंत्री मौके पर मौजूद
SHARE

mp news : ग्वालियर में एक विशाल गणेश प्रतिमा हादसे का शिकार हो गई है। बताया गया है कि सड़क पर गड्ढों की भरमार के चलते रथ सवार प्रतिमा गिरकर क्षतिग्रस्त हो गई।

- Advertisement -

ग्वालियर में शिंदे की छावनी स्थित खल्लासी पुरा के युवाओं की टोली हर वर्ष गणेश चतुर्थी के पावन मौके पर श्री गणेश प्रतिमा की स्थापना करती है। इस बार खल्लासीपुरा में 22 फिट की श्री गणेश जी की प्रतिमा सहित 11 – 11 फिट की माता ऋद्धि- सिद्धि की प्रतिमा की स्थापना की जानी थी। शनिवार को स्थानीय युवा बड़ी तादात में प्रतिमा लेने जीवाजीगंज पहुंचे थे। खल्लासीपुरा श्री गणेश प्रतिमा स्थापना समिति के पदाधिकारी ऋतिक गोयल का कहना है कि पहुंच मार्ग पर गड्ढों की भरमार थी। ऐसे में 20 घंटे से ज्यादा का समय बीत जाने के बाद भी प्रतिमा आयोजन स्थल तक नहीं पहुंच सकी। ऋतिक बताते हैं कि बड़ी संख्या में वॉलिंटियर की मौजूदगी में और एक क्रेन की मदद से श्रीजी की प्रतिमा को काफी मशक्कत के बाद रथ पर सवार कराकर लाया जा रहा था। लेकिन खल्लासीपुरा से करीबन 150 मीटर की दूरी पर रथ का पहिया एक गड्डे में चला गया, जिससे चलते विशालकाय प्रतिमा सड़क पर गिरकर पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने हंगामा कर दिया। नाराज लोग नगर निगम अधिकारियों को कोस रहे थे। उनका आरोप है कि इस हादसे के लिए नगर निगम जिम्मेदार है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी बल के मौके पर पहुंच गए। हालात को काबू में करने के लिए कई दफा पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। हादसे के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें प्रतिमा अनियंत्रित होकर गिरती हुई देखी जा रही है। इस हादसे में एक महिला सहित दो लोग घायल हुए हैं, जिन्हें प्रारंभिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। इलाके में तनाव की स्थिति निर्मित होती देख क्षेत्रीय विधायक और ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने नाराज लोगों से बात की और आश्वासन दिया कि दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। इतना ही नहीं उन्होंने नाराज लोगों को आश्वस्त किया कि क्षतिग्रस्त प्रतिमा के अवशेषों को ससम्मान ले जाया जाएगा। तब जाकर कहीं लोगों का गुस्सा शांत हुआ। इसके बाद मौके पर जेसीबी और एक विशेष वाहन बुलवाया गया। पूरे विधि विधान से जेसीबी की सहायता से प्रतिमा के अवशेषों को एकत्र करके विशेष वाहन से सुरक्षित ले जाया गया। इस दौरान श्रीजी भक्त जय जय श्री राम और गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगा रहे थे।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -
TAGGED: Gwalior, Khallasipura, Madhya Pradesh, MP NEWS, Shri Ganesh
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article mp news : पैसे का लेनदेन , युवक पर चलाई गोली, आधा दर्जन लोगो पर आरोप mp news : पैसे का लेनदेन , युवक पर चलाई गोली, आधा दर्जन लोगो पर आरोप
Next Article cg news : राजधानी में गिरा गणेश पंडाल, आवागवन मार्ग किया गया बंद cg news : राजधानी में गिरा गणेश पंडाल, आवागवन मार्ग किया गया बंद

Latest News

CG NEWS: 5 जून से चलेगा एक पेड़ मां के नाम 2.0 महाअभियान, कलेक्टर उइके ने अभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण के लिए अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 1, 2025
CG NEWS : अतिशेष प्रधान पाठकों और सहायक शिक्षकों की काउंसिलिंग प्रक्रिया प्रारंभ, भाग लेने वालों को तत्काल दिया गया पदस्थापना का आदेश पत्र
छत्तीसगढ़ June 1, 2025
CG NEWS : तीरथगढ़ वाटरफॉल में डूबकर युवक की मौत
छत्तीसगढ़ जगदलपुर June 1, 2025
CG NEWS: विश्व साइकिल दिवस पर निकाली रैली, स्कूली छात्र, शिक्षक और यूथ वेलफेयर की टीम रही शामिल
Grand News कोरबा छत्तीसगढ़ June 1, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?