Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: राहत की खबर : भारत जल्द जीतेगा कोरोना से जंग… 101 दिन के बाद आये सबसे कम आंकड़े…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Corona CasesGrand Newsछत्तीसगढ़देशसरकारसामाजिक

राहत की खबर : भारत जल्द जीतेगा कोरोना से जंग… 101 दिन के बाद आये सबसे कम आंकड़े…

GrandNews
Last updated: 2020/10/27 at 9:59 AM
GrandNews
Share
4 Min Read
SHARE

नयी दिल्ली।  भारत कोरोना वायरस को लेकर लगातार राहत भरी खबरें आ रही हैं। देश में कोरोना वायरस का कहर अब अपने ढलान पर है और इसके नए केसों की संख्या में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। सोमवार को भारत में 101 दिन बाद सबसे कम कोरोना वायरस के नए मामले सामने आए। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार को भारत में करीब 36 हजार नए कोविड-19 केस दर्ज किए गए, जो 101 दिनों बाद सबसे कम है। इससे पहले यानी अब से तीन महीने पहले जुलाई 17 जुलाई को करीब 35 हजार नए मामले सामने आए थे। इस तरह से देखा जाए तो अब ऐसा लग रहा है कि भारत कोरोना वायरस से जंग जीतने के काफी करीब पहुंच चुका है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी लेटेस्ट आंकड़ों के मुताबिक, कई राज्यों ने कोरोना वायरस के कहर पर एक तरह से नियंत्रण पा लिया है। कई ऐसे राज्य हैं जहां रिकवरी रेट काफी बेहतर है और नए मामलों के मिलने की संख्या में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। यही वजह है कि देश के कोरोना आंकड़ों में भी गिरावट आई है। बता दें कि सितंबर के शुरुआती दो सप्ताह में कोरोना का तांडव देखने को मिला था। हर दिन औसतन 90 हजार नए केस सामने आ रहे थे, मगर उसी महीने के अंतिम सप्ताह से नए मामलों में गिरावट देखने को मिली और वह अब भी जारी है। इस तरह से देखा जाए तो सितंबर के मध्य में ही देश में कोरोना का पीक खत्म हो चुका है।

- Advertisement -
Ad image

भारत में इस महीने में दूसरी बार 24 घंटे के अंदर 50 हजार से कम नए मामले सामने आए। वहीं इस दौरान मरने वालों की संख्या भी 500 से कम रही। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे जारी किए आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 79,09,959 हो गए हैं। वहीं 480 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,19,014 हो गई।

- Advertisement -

मंत्रालय के मुताबिक, 71,37,228 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के बाद देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 90.23 प्रतिशत हो गई है। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.50 प्रतिशत है। देश में अभी सात लाख से कम लोगों का इलाज जारी है। आंकड़ों के अनुसार देश में अभी 6,53,717 मरीजों का इलाज जारी है, जो कुल मामलों का 8.26 प्रतिशत है।

- Advertisement -

भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख के पार चली गई थी, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को संक्रमितों की संख्या 40 लाख के पार चली गई थी। कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख के पार, 28 सितम्बर को 60 लाख और 11 अक्टूबर को 70 लाख के पार चले गए थे। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 25 अक्टूबर तक कुल 10,34,62,778 नमूनों की कोविड-19 की जांच की गई, जिनमें से 9,39,309 नमूनों का परीक्षण रविवार को ही किया गया।

TAGGED: cgnews, CORONA : #COVID2019 #IndiaFightsCoronavirus, GRAND NEWS, कोरोना अपडेट, देश, भारत
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article SAD NEWS : छग के प्रथम प्रोटेम स्पीकर… राजा महेंद्र बहादुर सिंह का निधन
Next Article ब्रेकिंग : हाथी के कुचलने से एक किसान की मौत… पत्नी ने भाग कर बचाई जान…
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

RAIPUR NEWS : तोमर ब्रदर्स को पकड़ने वाले को मिलेगा इनाम, रायपुर पुलिस ने की घोषणा 
क्राइम छत्तीसगढ़ रायपुर June 27, 2025
 BREAKING NEWS : सीएम के काफिले की गाड़ियों में डीजल की जगह पानी ! मचा हड़कंप, पेट्रोल पंप सील
Breaking News मध्य प्रदेश June 27, 2025
Sugamya Bharat App : सुगम्य भारत ऐप हुआ और अधिक स्मार्ट, दिव्यांगजनों व बुज़ुर्गों को मिलेगी रियल-टाइम जानकारी
देश June 27, 2025
CG NEWS: आंगनबाड़ी की खस्ता हालातों से अनभिज्ञ है महिला बाल विकास की मंत्री
Grand News छत्तीसगढ़ महासमुंद June 27, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?