Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG: छत्तीसगढ़ के इस गणेश मंदिर को दास राजाओं ने किया था स्थापित… चढ़ाए जाते हैं चांदी के छत्र
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़राजनादगांव

CG: छत्तीसगढ़ के इस गणेश मंदिर को दास राजाओं ने किया था स्थापित… चढ़ाए जाते हैं चांदी के छत्र

Aarti Beniya
Last updated: 2024/09/10 at 1:21 PM
Aarti Beniya
Share
3 Min Read
SHARE

 

हफीज़ खान. राजनांदगांव | CG: शहर के रियासत कालीन गणेश मंदिर के प्रति लोगों की गहरी आस्था है। यहां राजमहल में राजनांदगांव जिले के सबसे पहले गणेश मंदिर की स्थापना। दास राजा द्वारा अपने महल निर्माण के दौरान ही किया गया था। इस राज महल के द्वार के समीप भगवान गणेश मंदिर निर्माण यहां की सुख समृद्धि और नगर कल्याण के दृष्टिकोण से राज परिवार की परम्परा अनुसार की गई।

- Advertisement -
Ad image

राजनांदगांव के रियासत कालीन वर्तमान शासकीय दिग्विजय कॉलेज में वर्ष 1866 में श्री गणेश मंदिर की स्थापना की गई थी। 158 वर्षों से रियासत कालीन इस मंदिर में भगवान गणेश की पूजा अर्चना की जा रही है। इस मंदिर में विश्व विख्यात मूर्धन्य कवि गजानन माधव मुक्ति बोध, पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी और डा. बल्देव प्रसाद मिश्र ने भी यहां आराधना करने हुए अपनी रचानाओं का निर्माण किया है। राजपुरोहित के पुत्र पंडित जितेंद्र झा ने बताया कि यह गणेश मंदिर जिले का पहला गणेश मंदिर है। यहां लोग आते हैं और अपनी मनोकामना करते हैं। वहीं मनोकामना पूरी होने पर श्रद्धालुओं द्वारा चांदी का छत्र चढ़ाने की परंपरा भी यहां बन गई है। उन्होंने कहा कि जब इस मंदिर की जिम्मेदारी उन्हें मिली थी तब 16 चांदी के छत्र थे, जो आज 124 हो गए। उन्होंने बताया कि लोग अपनी श्रद्धा अनुसार चांदी का छत्र यहां चढ़ाते हैं।

- Advertisement -

इतिहासकारों के अनुसार इसी गणेश मंदिर में यहां के राजाओं द्वारा गणेश उत्सव के पर्व के दौरान गणेश प्रतिमा स्थापित की जाने लगी। उस दौर में राजनांदगांव में मूर्तिकार नहीं होने के चलते प्रतिमा नागपुर क्षेत्र से मंगाई जाती थी और यहां पर अलग से मिट्टी की प्रतिमा 10 दिनों के लिए स्थापित की जाती थी। वर्ष 1931 में राजनांदगांव के मूर्तिकार पांडुरंग कालेश्वर द्वारा बनाई गई मूर्ति राजमहल में स्थापित की गई थी। आज भी गणेश मंदिर में प्राचीन प्रतिमा स्थल पर ही भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की जाती है। जिसे विधि विधान के साथ विसर्जित कर दिया जाता है।

- Advertisement -

रियासत कालीन प्राचीन गणेश मंदिर में वैवाहिक निमंत्रण देने की भी अनोखी परंपरा है। यहां पर उसे दौर में मौखिक निमंत्रण भगवान गणेश को दिया जाता था, तो वहीं अब वैवाहिक कार्ड मंदिर में चढ़ने के बाद ही अन्य लोगों को निमंत्रण दिया जाता है। राजमहल के आसपास निवासरत लोग आज भी इस परंपरा को पूरी निष्ठा से निभाते हैं।

TAGGED: cg, Famous Ganesha Temples In India, Ganesh Mandir in Raipura, Ganesh temple, List of Ganesha temples, RAIPUR CHHATTISGARH
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article RAIPUR NEWS : नगर सेना विभाग में महिला एवं पुरूष अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा 16 सितम्बर से RAIPUR NEWS : नगर सेना विभाग में महिला एवं पुरूष अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा 16 सितम्बर से
Next Article CG NEWS : अत्यंत जर्जर हो चुके 44 आंगनबाड़ी भवनों को डिस्मेंटल करने मिली अनुमति  CG NEWS : अत्यंत जर्जर हो चुके 44 आंगनबाड़ी भवनों को डिस्मेंटल करने मिली अनुमति 

Latest News

Accident News: राजिम में तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर, बाइक सवार दो लोग घायल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्घटना राजिम June 27, 2025
CG NEWS: चलते कंटेनर में लगी भीषण आग, पुलिस को दी मौके पर पहुँची चांपा पुलिस,
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 27, 2025
CG News: ट्रेन में दोस्ती, फिर ठगी जांजगीर पुलिस ने 6.5 लाख की ठगी करने वाले दो उत्तरप्रदेशी आरोपियों को पकड़ा”
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 27, 2025
CG News : रेशम की राह बनी रोजगार की डगर : महुवा (च) की स्व-सहायता समूह ने कोसा पालन से बदली अपनी दुनिया, बना जिले की पहचान
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 27, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?