Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बड़ी खबर : हज यात्रा के नाम 33 लाख से अधिक की ठगी… आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsक्राइमछत्तीसगढ़

बड़ी खबर : हज यात्रा के नाम 33 लाख से अधिक की ठगी… आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज…

GrandNews
Last updated: 2020/10/27 at 11:57 AM
GrandNews
Share
2 Min Read
SHARE

रायपुर।  राजधानी और उसके आसपास के डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोगों को हज व उमराह यात्रा कराने का झांसा देकर मुंबई की ट्रेवल कंपनी ने 33 लाख 53 हजार की ठगी कर ली। कंपनी ने 2017-18 में पैसे लेने के बाद श्रद्धालुओं को यात्रा पर नहीं भेजा। तकनीकी कारण बताकर उनकी यात्रा कैंसिल कर दी। उसके बाद से अब तक पैसा लौटाने का आश्वासन देती रही, लेकिन आज तक रकम वापस नहीं की। पीड़ित की रिपोर्ट पर मौदहापारा पुलिस ने ठगी का केस दर्ज किया है।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक टीम मुंबई जाएगी। पुलिस के अनुसार मौदहापारा के इकराम खान का टूर एंड ट्रेवल का काम है। उनके पास 2017-2018 में डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोगों ने हज और उमरा की यात्रा पर जाने के लिए टिकट बुक कराया। उन्हें एडवांस में पैसा भी दे दिया गया। इकराम ने इसके लिए मुंबई की अल मोइन टूर एंड ट्रेवल कंपनी से संपर्क किया। कंपनी से हरी झंडी मिलने के बाद डेढ़ दर्जन लोगों का टिकट का भुगतान कर दिया। कंपनी ने पैसा लेने के बाद भी किसी की टिकट नहीं की।

- Advertisement -
Ad image

एक साल तक कंपनी वाले कोई न कोई तकनीकी कारण बताकर गुमराह करते रहे। दबाव बढ़ाने पर पैसा लौटाने का आश्वासन दिया। इस बीच आरोपियों ने कंपनी बंद कर दी और अल साबरी टूर एंड ट्रेवल के नाम से काम शुरू कर दिया। इस बीच कंपनी के जिम्मेदार पैसा वापस करने का आश्वासन देते रहे। इधर, स्थानीय एजेंट इकराम ने लोगों का पैसा लौटा दिया, लेकिन उनको मुंबई की कंपनी ने पैसा नहीं दिया। उन्होंने पुलिस में इसकी शिकायत की। पुलिस ने कंपनी के मालिक फारूक खान, मोइन खान और नियाज अहमद के खिलाफ ठगी का केस दर्ज कर लिया है।

TAGGED: fraud, GRAND NEWS, छत्तीसगढ़, ठगी, रायपुर
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article आयकर विभाग के दिल्ली-NCR, हरियाणा समेत 5 राज्यों में ताबड़तोड़ छापे, करोड़ों की नकदी सहित आभूषण जब्त
Next Article सोनू सूद की मदद पर उठे सवाल… यूजर ने बताया साल का सबसे बड़ा धोखा, एक्टर ने शेयर किया सबूत
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CRICKET NEWS: जडेजा के पास इंग्लैंड में रचने का सुनहरा मौका, बन सकते हैं इतिहास रचने वाले दूसरे विदेशी बल्लेबाज
Cricket Grand News July 19, 2025
PM KISAN NEWS: क्या आज आएगी पीएम किसान की 20वीं किस्त? करोड़ों किसानों की उम्मीदें 19 जुलाई से जुड़ीं
Grand News छत्तीसगढ़ दिल्ली देश सरकार July 19, 2025
Arang: श्री हरदेव लोधी समाज के प्रतिनिधियों ने सीएम विष्णुदेव साय से की मुलाकात, वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती में शामिल होने दिया न्यौता
रायपुर July 19, 2025
Rashifal 19 July: देशभर में आज शनिवार को आसमान में बन रहे दो खास ग्रह योग—‘बुधादित्य’ और ‘सुनफा’—कुछ राशियों के लिए बनेंगे वरदान। जिनकी किस्मत साथ दे, पढ़ें आज का राशिफल
Grand News धर्म राशिफल July 19, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?