Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BREAKING : सदन में बोले बृजमोहन… 9 माह में बच्चे का जन्म हो जाता है… डाॅ रमन बोले… यदि सरकार दे गारंटी, तो कानून को पूरा समर्थन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsछत्तीसगढ़विधानसभा

BREAKING : सदन में बोले बृजमोहन… 9 माह में बच्चे का जन्म हो जाता है… डाॅ रमन बोले… यदि सरकार दे गारंटी, तो कानून को पूरा समर्थन

Desk
Last updated: 2020/10/27 at 1:27 PM
Desk
Share
2 Min Read
SHARE

रायपुर। विधानसभा के विशेष सत्र को जिस उद्देश्य के चलते बुलाया गया है, संसदीय मंत्री रविन्द्र चौबे ने उसकी नींव रख दी है। संसदीय मंत्री चौबे ने जैसे ही कृषि उपज मंत्री संशोधन विधेयक पटल पर रखा, विपक्षी दल भाजपा के नेताओं ने सदन में जोरदार हंगामा शुरू कर दिया। इस बीच भाजपा के वरिष्ठ सदस्य बृजमोहन अग्रवाल ने न्याय योजना को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश की। उन्होंने सदन में कहा कि 9 माह में बच्चे का जन्म हो जाता है, पर सरकार योजना के तहत किसानों को भुगतान नहीं कर पाई है।

- Advertisement -

छत्तीसगढ़ विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र आज से शुरू हो गया है। सत्ता पक्ष की ओर से संसदीय कार्यमंत्री रविन्द्र चौबे ने कृषि उपज मंडी संशोधन विधेयक पटल पर रख दिया है, जिसे पारित कराया जाएगा। इस पर मुख्य विपक्षी दल भाजपा की तीखी प्रतिक्रिया सदन में देखने को मिली। पहले काफी देर तक हंगामा होता रहा, जिसकी वजह से सदन की कार्रवाई को 5 मिनट के लिए स्थगित किया।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

सदन की कार्रवाई पुनः शुरू होते ही विपक्षी दल ने फिर से हंगामा शुरू कर दियां भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि अभी तक सरकार राजीव गांधी किसान न्याय योजना का पैसा नहीं दे सकी है। 9 महीने में तो एक बच्चे का जन्म हो जाता है। लेकिन सरकार किसानों को उनका पूरा पैसा तक नहीं दे सकी है।

- Advertisement -

राज्य के नए कृषि कानून पर निशाना साधते हुए पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आज तक किसान अपने धान को खेत से सीधा सोसाइटी ले जाता था। आप 2500 रुपए प्रति क्विंटल की बात कर रहे है। ये तो सोचिए कि 1 हजार रुपए उसके रख रखाव में खर्च हो जाता है। आज अगर आप 2500 रुपए प्रति क्विंटल धान खरीदी की गारंटी देते है और कानून बनाते हैं तो हमारा पूरा समर्थन है।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article वीडियो : जैकलीन फर्नांडीज़ ने अपने स्टाफ मेंबर को… तोहफे में दी कार… खुद फोड़ा नारियल भी…
Next Article BIG BREAKING : रावांभाठा में मिले अज्ञात युवक की हत्या करने वालों को पुलिस ने किया गिरफ़्तार… नाम की भी हुई पहचान…
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG News : निर्माणधीन कार्य पर रोक लगाने गए तहसीलदार और सरपंच के खिलाफ अभद्र व्यवहार का आरोप
छत्तीसगढ़ सक्ती May 23, 2025
CG News : रेंजर की कथित प्रताड़ना से महिला वन श्रमिक परेशान, सुशासन शिविर में लगाई न्याय की गुहार, पढ़ें पूरी खबर
छत्तीसगढ़ May 23, 2025
IPL 2025 GT vs LSG : रोमांचक मुकाबले में लखनऊ ने गुजरात को 33 रनों से हराया
Cricket खेल May 23, 2025
CG News : बिलासपुर की सिटी बसें बनीं मौत का सफर, 11 बसें बिना फिटनेस के दौड़ रहीं सड़कों पर
छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 23, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?