Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Ganesh Chaturthi 2024 : क्या हुआ जब श्री गणेश ने धारण किया स्त्री का रूप, पढ़ें ‘विनायकी’ रूप की कथा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsधर्मरोचक खबरें

Ganesh Chaturthi 2024 : क्या हुआ जब श्री गणेश ने धारण किया स्त्री का रूप, पढ़ें ‘विनायकी’ रूप की कथा

Jagesh Sahu
Last updated: 2024/09/13 at 3:46 PM
Jagesh Sahu
Share
3 Min Read
Ganesh Chaturthi 2024 : क्या हुआ जब श्री गणेश ने धारण किया स्त्री का रूप, पढ़ें ‘विनायकी’ की कथा
Ganesh Chaturthi 2024 : क्या हुआ जब श्री गणेश ने धारण किया स्त्री का रूप, पढ़ें ‘विनायकी’ की कथा
SHARE

ग्रैंड न्यूज़ डेस्क। Ganesh Chaturthi 2024 :  क्या कभी आपने सुना है कि गणेश जी ने भी स्त्री रूप लिया था? जी हां…. भगवान शिव एवं माता पार्वती के पुत्र गणेश जी का स्त्री रूप पुराणों में दर्ज किया गया है। विनायक गणेश जी के इस स्त्री रूप को ‘विनायकी’ के नाम से जाना जाता है।

धर्मोत्तर पुराण में विनायकी के इस रूप का उल्लेख किया गया है। इसके अलावा वन दुर्गा उपनिषद में भी गणेश जी के स्त्री रूप का उल्लेख दर्ज है, जिसे गणेश्वरी का नाम दिया गया है। इतना ही नहीं, मत्स्य पुराण में भी गणेश जी के इसी स्त्री रूप का वर्णन प्राप्त होता है।

- Advertisement -
Ad image

क्यों किया स्त्री रूप धारण?

- Advertisement -

लेकिन कैसे गणेश जी ने स्त्री रूप धारण किया? इसकी कहानी काफी रोचक है, जो माता पार्वती एवं अंधक नामक एक दैत्य से जुड़ी है।

- Advertisement -

कथा के अनुसार एक बार अंधक नामक दैत्य माता पार्वती को अपनी अर्धांगिनी बनाने के लिए इच्छुक हुआ। अपनी इस इच्छा को पूर्ण करने के लिए उसने जबरदस्ती माता पार्वती को अपनी पत्नी बनाने की कोशिश की, लेकिन मां पार्वती ने मदद के लिए अपने पति शिव जी को बुलाया।

अपनी पत्नी को दैत्य से बचाने के लिए भगवान शिव ने अपना त्रिशूल उठाया और राक्षस के आरपार कर दिया। लेकिन वह राक्षस मरा नहीं, बल्कि जैसे ही उसे त्रिशूल लगा तो उसके रक्त की एक-एक बूंद एक राक्षसी ‘अंधका’ में बदलती चली गई। भगवान को लगा कि यदि उसे हमेशा के लिए मारना हो तो उसके खून की बूंद को जमीन पर गिरने से रोकना होगा।

माता पार्वती को एक बात समझ में आई, वे जानती थीं कि हर एक दैवीय शक्ति के दो तत्व होते हैं। पहला पुरुष तत्व जो उसे मानसिक रूप से सक्षम बनाता है और दूसरा स्त्री तत्व, जो उसे शक्ति प्रदान करता है। इसलिए पार्वती जी ने उन सभी देवियों को आमंत्रित किया जो शक्ति का ही रूप हैं।

ऐसा करते हुए वहां हर दैवीय ताकत के स्त्री रूप आ गए, जिन्होंने राक्षस के खून को गिरने से पहले ही अपने भीतर समा लिया। फलस्वरूप अंधका का उत्पन्न होना कम हो गया।

तब लिया गणेश जी ने स्त्री रूप

लेकिन इस सबसे भी अंधक के रक्त को खत्म करना संभव नहीं हो रहा था। आखिर में गणेश जी अपने स्त्री रूप ‘विनायकी’ में प्रकट हुए और उन्होंने अंधक का सारा रक्त पी लिया।

इस प्रकार से देवताओं के लिए अंधका का सर्वनाश करना संभव हो सका। गणेश जी के विनायकी रूप को सबसे पहले 16वीं सदी में पहचाना गया। उनका यह स्वरूप हूबहू माता पार्वती जैसा प्रतीत होता है, अंतर केवल सिर का है जो गणेश जी की तरह ही ‘गज के सिर’ से बना है।

 

 

 

TAGGED: ganesh chaturthi, Ganesh Chaturthi 2024, गणेश जी का स्त्री का रूप, गणेश ने धारण किया स्त्री का रूप
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG BREAKING : CG BREAKING : राज्य सरकार ने वाणिज्यिक कर विभाग के अधिकारियों का किया तबादला, देखें लिस्ट 
Next Article Chhattisgarh : अपराधियों के मन में कानून का भय हो, पीड़ितों को त्वरित मिले न्याय, कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस में सीएम साय ने दिए सख्त निर्देश  Chhattisgarh : अपराधियों के मन में कानून का भय हो, पीड़ितों को त्वरित मिले न्याय, कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस में सीएम साय ने दिए सख्त निर्देश 

Latest News

CG NEWS : थाने में चली गोली, मचा हड़कंप, कांग्रेस नेता गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ महासमुंद June 8, 2025
Aaj Ka Rashifal 8 june 2025 : कैसा रहेगा आपका दिन, इन बातों का रखें ध्यान, जानें आज का राशिफल
राशिफल June 8, 2025
CG Crime: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार 
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: “संकल्प से सिद्ध” अभियान के तहत भाजपा बताएगी केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियाँ
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?