Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG: गैर मर्द के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिली पत्नी, पति ने डंडे से पीट कर दी निर्मम हत्या
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsगरियाबंदछत्तीसगढ़

CG: गैर मर्द के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिली पत्नी, पति ने डंडे से पीट कर दी निर्मम हत्या

Aarti Beniya
Last updated: 2024/09/14 at 12:21 PM
Aarti Beniya
Share
3 Min Read
CG: गैर मर्द के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिली पत्नी, पति ने डंडे से पीट कर दी निर्मम हत्या
CG: गैर मर्द के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिली पत्नी, पति ने डंडे से पीट कर दी निर्मम हत्या
SHARE

गरियाबंद | CG: गरियाबंद जिले में चरित्र संदेह के चलते एक ने पति अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी है। बीते कई दिनों से उसे पत्नी के ऊपर चारित्रिक संदेह था, गुरुवार दोपहर जब घर पहुंचा तो महिला गैर मर्द के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिली। जिसके बाद इसे लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और आवेश में आकर पति ने पत्नी पर ताबड़तोड़ डंडे से वार कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना जिले के शोभा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत अड़गड़ी की है। थाना प्रभारी शोभा ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया की आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक ब्लॉक मुख्यालय मैनपुर से 13 किलोमीटर दूर शोभा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत अड़गड़ी निवासी अनीता बाई पति धुरवा राम का अन्य व्यक्ति नरसिंग के साथ कई दिनों से अवैध संबंध थे। इसे लेकर पति पत्नी के बीच कई बार विवाद हो चुका था। गुरूवार को क्षेत्र में नवाखाई त्योहार था। ग्रामीण इसमें व्यस्त थे। इस बीच को जब पति धुरवा राम घर पहुंचा तो अपनी पत्नी को गैर मर्द के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर गुस्से से आग बबूला हो गया और अपनी पत्नी पर ताबड़तोड़ डंडे से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस दौरान उसने नरसिंग के साथ भी मारपीट की लेकिन वह बच निकला।

- Advertisement -
Ad image

अंचल में नवाखाई पर्व होने के कारण गुरुवार को घटना की जानकारी लोगों को देर शाम को लगी। वहीं शुक्रवार को ग्रामीणों ने इसकी जानकारी शोभा थाना को दी। जिसके बाद शोभा थाना प्रभारी हिमाचल ध्रुव द्वारा शुक्रवार को टीम के साथ ग्राम अड़गड़ी पहुंचे। मामले की प्रारंभिक जांच करते हुए आरोपी पति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। वहीं पंचनामा बनाकर महिला का शव पीएम के लिए मैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।

- Advertisement -

इधर, शोभा थाना प्रभारी हिमाचल ध्रुव ने बताया कि शोभा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अड़गड़ी में पति द्वारा अपनी पत्नी को गैर मर्द के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर उस पर डंडे से वार कर हत्या किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपित पति को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है। महिला का शव पीएम के लिए भेजा गया है।

- Advertisement -
TAGGED: cg, GARIABAND, Gariaband Crime, Gariaband patni hatya news, गरियाबंद न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : जनशताब्दी ट्रेन में महिला ने दिया बच्चे को जन्म CG NEWS : जनशताब्दी ट्रेन में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
Next Article Big news: चार महिलाओं की मौत से हड़कंप, फंदे पर देवरानी-जेठानी की मिली लाश, जाँच में जुटी पुलिस Big news: चार महिलाओं की मौत से हड़कंप, फंदे पर देवरानी-जेठानी की मिली लाश, जाँच में जुटी पुलिस

Latest News

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने छत्तीसगढ़ सदन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की मुलाकात*
Grand News June 6, 2025
CG NEWS: बस्तर अब डर से नहीं, डिजिटल बदलाव से पहचाना जा रहा है: विष्णुदेव साय
Grand News छत्तीसगढ़ बस्तर June 6, 2025
CG NEWS: वृक्षारोपण से भविष्य सुरक्षित करने की मुहिम, 5 जून से स्नेहा सोशल वेलफेयर फाउंडेशन की पहल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 6, 2025
CG NEWS: विधायक अनुज ने यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल का किया शुभारंभ
Grand News छत्तीसगढ़ June 6, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?