Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: 18 दहशतगर्दो को भारत ने किया आतंकी घोषित, यहाँ देखिये
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

18 दहशतगर्दो को भारत ने किया आतंकी घोषित, यहाँ देखिये

GrandNews
Last updated: 2020/10/27 at 9:53 PM
GrandNews
Share
2 Min Read
SHARE

 नई दिल्ली। गृह मंत्रालय ने पाकिस्तान में रह रहे 18 आतंकियों को आधिकारिक रूप से गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम कानून (UAPA) की सूची में शामिल कर लिया है। इस तरह से इस सूची में घोषित कुल आतंकियों की संख्या 31 हो गई है। पिछले साल अगस्त में यूएपीए में संशोधन कर सरकार ने व्यक्ति को भी आतंकी सूची में डालने का प्रावधान किया था। इसके पहले सिर्फ संगठनों को आतंकी सूची में रखा जाता था।

गृह मंत्री अमित शाह के निर्देश पर जिन 18 दहशतगर्दो को सूची में शामिल किया गया है, उनमें पांच लश्कर-ए-तैयबा, चार जैश-ए-मुहम्मद, तीन हिजबुल मुजाहिदीन, चार दाऊद इब्राहिम के करीबी और दो इंडियन मुजाहिदीन के आतंकी हैं। लश्कर के आतंकियों में साजिद मीर और यूसुफ मुजामिल मुंबई हमले का आरोपित है। वहीं हाफिज सईद का रिश्तेदार अब्दुर रहमान मक्की लश्कर के राजनीतिक और विदेशी मामलों का प्रमुख है। शाहिद महमूद लश्कर के मुखौटा संगठन फला-ए-इंसानियत का डिप्टी चीफ है। इसके अलावा 2002 में अक्षरधाम और 2005 में हैदराबाद में हमले के आरोपित फरहातुल्ला घोरी भी सूची में शामिल है। लश्कर के सरगना हाफिज सईद को पहले ही आतंकियों की सूची में शामिल किया जा चुका है।

- Advertisement -
Ad image

1999 में कंधार विमान अपहरण करने वाले जैश के अब्दुल राउफ असगर, अथर इब्राहिम और यूसुफ अजहर को पहली बार आतंकी घोषित किया गया है। भारत में जैश आतंकियों को हमले के लिए भेजने वाले सैयद मुहम्मद यूसुफ शाह भी आतंकी सूची में है। जैश सरगना अजहर मसूद पहले से इस सूची में है। भारत में इंडियन मुजाहिदीन का गठन करने और बाद में पाकिस्तान भाग गए रियाज भटकल और इकबाल भटकल भी अब घोषित आतंकी होगा। दाऊद इब्राहिम को पहले ही आतंकी घोषित किया जा चुका था। अब उसके चार साथियों को इस सूची में शामिल किया गया है। दाऊद के छोटे भाई मुहम्मद अनीस शेख और करीबी छोटा शकील को भी आतंकी घोषित किया गया है। 1993 में मुंबई धमाके के आरोपित टाइगर मेमन और जावेद चिकना को भी नई सूची में रखा गया है।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article  कोरोना संकट के बावजूद छत्तीसगढ़ के त्यौहारी बाजार में हुई वाहनों की जमकर खरीदी : पिछले नवरात्रि की तुलना में इस साल ज्यादा बिके ट्रेक्टर और मोटर कार
Next Article वेतन विसंगती ​सहित अन्य मांगों को लेकर बुधवार को सहाय​क शिक्षक फेडरेशन की मौन रैली
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Chhattisgarh : शिक्षकविहीन स्कूलों में लौटी रौनक: युक्तियुक्तकरण से बदली धमधा ब्लॉक के विद्यालयों की तस्वीर
Chhattisgarh : शिक्षकविहीन स्कूलों में लौटी रौनक: युक्तियुक्तकरण से बदली धमधा ब्लॉक के विद्यालयों की तस्वीर
छत्तीसगढ़ June 9, 2025
Raja Murder Case : कैसे सुलझी राजा रघुवंशी की मर्डर मिस्ट्री? मेघालय पुलिस का बड़ा खुलासा
क्राइम देश June 9, 2025
Mototola के 256GB स्टोरेज वाले फोन हुई सस्ती, जानिए कितने में मिल रहा 
Mototola के 256GB स्टोरेज वाले फोन हुई सस्ती, जानिए कितने में मिल रहा 
Technology June 9, 2025
Mahasamund : शिक्षिका ने हड़पा 70 वर्षीय महिला घर, बोली- न्याय नहीं मिला तो मुख्यमंत्री आवास के सामने करुंगी आत्मदाह
Mahasamund : शिक्षिका ने हड़पा 70 वर्षीय महिला घर, बोली- न्याय नहीं मिला तो मुख्यमंत्री आवास के सामने करुंगी आत्मदाह
छत्तीसगढ़ महासमुंद June 9, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?