Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : 9 साल बाद भी नहीं बना पुल, ग्रामीणों में रोष व्याप्त
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsसक्ती

CG NEWS : 9 साल बाद भी नहीं बना पुल, ग्रामीणों में रोष व्याप्त

Aishwarya Dwivedi
Last updated: 2024/09/19 at 11:04 AM
Aishwarya Dwivedi
Share
2 Min Read
CG NEWS : 9 साल बाद भी नहीं बना पुल, ग्रामीणों में रोष व्यापत
CG NEWS : 9 साल बाद भी नहीं बना पुल, ग्रामीणों में रोष व्यापत
SHARE

सक्ती। CG NEWS : सक्ती जिले के हसौद से होकर गुजरी सोननदी में भनेतरा से धमनी के बीच बन रहे निर्माणाधीन पुल की, जिसका निर्माण 9 साल पहले शुरू हुआ था, लेकिन 9 साल बाद भी ठेकेदार ने 135 मीटर लंबा बन रहे इस पुल का निर्माण पूरा नही किया है। जिसके कारण भनेतरा, लालमाटी, पिसौद, बरेकेल खुर्द सहित दर्जन भर गांवों के लोगो को तहसील, थाना, हास्पिटल सहित बच्चों को स्कूल जाने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ रही हैं। जिला मुख्यालय सक्ती से करीब 30 किमी दूर स्थित भनेतरा गांव में सोननदी पर 135 मीटर लंबा पुल वर्ष 2015-16 में स्वीकृत किया गया था। इसकी अनुमानित लागत 2 करोड़ 10 लाख रुपये निर्धारित की गई थी। इसका बाकायदा टेंडर भी हुआ।

ठेकेदार ने निर्माण कार्य शुरू किया और नदी के दोनों छोर से पुल का निर्माण भी पूरा हो गया, लेकिन बीच मे करीब 50 मीटर लंबा पुल का निर्माण अधूरा छोड़ दिया गया हैं। ठेकेदार एवं अधिकारियों के लापरवाही के कारण इस पुल के निर्माण में देरी होती रही। लगातार बढ़ती समय सीमा के बीच लोगों की समस्या भी बढ़ती जा रही है। यहां लोगों को एक किलोमीटर का सफर तय करने के लिए 8 से 10 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती हैं। कायदे से इस पुल को वर्ष 2019-20 तक तैयार हो जाना था, जो कि नहीं हो सका। जबकि उसे टेंडर शर्तों के अनुसार पुल के ऊपर 135 मीटर लंबा पुल बनाना था, जो कि ठेकेदार ने नहीं बनाई और पुल का निर्माण अधूरा छोड़कर अपना सामान समेट लिया। इस मामले को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने कई बार जिला प्रशासन, से लेकर लोक निर्माण के सेतु विभाग को सूचित कर शिकायतें की गईं। बिना शिकायतकर्ताओं से संपर्क किए अधिकारियों ने मनमाना जवाब लगाकर शिकायतों को बंद करा दिया। इससे ग्रामीणों में रोष देखने को मिल रहा है।

- Advertisement -
Ad image
TAGGED: BIG NEWS, cg news, sakti, villagers
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BIG NEWS : दो पक्षों में हुई खूनी लड़ाई, कॉलोनी में बरसे ईंट-पत्थर BIG NEWS : दो पक्षों में हुई खूनी लड़ाई, कॉलोनी में बरसे ईंट-पत्थर
Next Article CG NEWS : दो अंतर्राज्यीय तस्कर को 15 किलो गांजा के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार CG NEWS : दो अंतर्राज्यीय तस्कर को 15 किलो गांजा के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

Latest News

CG NEWS: 7 जून को धूमधाम से मनाया जाएगा ईद-उल-अजहा बकरीद का पर्व….
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 6, 2025
Mahasamund : आरंग के श्रेयांश हॉस्पिटल में डॉक्टरों की लापरवाही से प्रसव के बाद महिला की मौत, 15 महीने पहले हुई थी शादी 
Mahasamund : आरंग के श्रेयांश हॉस्पिटल में डॉक्टरों की लापरवाही से प्रसव के बाद महिला की मौत, 15 महीने पहले हुई थी शादी 
छत्तीसगढ़ महासमुंद रायपुर June 6, 2025
CG NEWS: शिवरीनारायण में महानदी के बाबाघाट पर बाढ़ बचाव मॉकड्रील का आयोजन
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 6, 2025
Mahasamund Crime : उड़ीसा से MP ले जारहे थे 36 लाख का गांजा, दो तस्कर गिरफ्तार
Mahasamund Crime : उड़ीसा से MP ले जा रहे थे 36 लाख का गांजा, दो तस्कर गिरफ्तार
क्राइम छत्तीसगढ़ महासमुंद June 6, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?