Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BIG NEWS : आरजी कर की घटना से कोलकाता के सेक्स वर्कर्स नाराज, दुर्गा प्रतिमा के लिए मिट्टी देने से किया इनकार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
NATIONALदेश

BIG NEWS : आरजी कर की घटना से कोलकाता के सेक्स वर्कर्स नाराज, दुर्गा प्रतिमा के लिए मिट्टी देने से किया इनकार

Aarti Beniya
Last updated: 2024/09/21 at 3:52 PM
Aarti Beniya
Share
3 Min Read
BIG NEWS : आरजी कर की घटना से कोलकाता के सेक्स वर्कर्स नाराज, दुर्गा प्रतिमा के लिए मिट्टी देने से किया इनकार
BIG NEWS : आरजी कर की घटना से कोलकाता के सेक्स वर्कर्स नाराज, दुर्गा प्रतिमा के लिए मिट्टी देने से किया इनकार
SHARE

BIG NEWS : कोलकाता। आरजी कर अस्पताल की ट्रेनी डॉक्टर को इंसाफ नहीं मिला रहा है, जिसको लेकर डॉक्टरों का लगातार प्रदर्शन जारी है। ट्रेनी डॉक्टर को इंसाफ दिलाने सेक्स वर्कर्स भी पीछे नहीं हैं। सेक्स वर्कर्स ने दुर्गा प्रतिमा के लिए मिट्टी देने से इनकार कर दिया उनका कहना कि डॉक्टर तो भगवान जैसा होता है और लोग जब उसका सम्मान नहीं कर सकते। तो हम मिट्टी कैसे दे दें। अगर अगले साल तक भी उस डॉक्टर को इंसाफ नहीं मिला, तो हम अगले साल भी मिट्टी नहीं देंगे।

इस बार मिट्टी देने से साफ इनकार

- Advertisement -
Ad image

सेक्स वर्कर्स सुषमा (बदला हुआ नाम) कोलकाता के रेडलाइट एरिया सोनागाछी में रहती हैं। हर साल दुर्गा प्रतिमा के लिए अपने घर से मिट्टी देती थीं। इस बार उसने मिट्टी देने से साफ इनकार कर दिया। दुर्गा प्रतिमा बनाने में लगने वाली 10 तरह की मिट्टी में एक रेड लाइट एरिया की भी होती है। सुषमा की तरह बाकी सेक्स वर्कर्स भी मिट्टी नहीं देंगी। ये सभी सरकार से नाराज हैं।

- Advertisement -

ट्रेनी डॉक्टर को इंसाफ नहीं मिलने का असर

- Advertisement -

पश्चिम बंगाल में हर साल दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाई जाती है, लेकिन इस बार माहौल कुछ अलग है। आरजी कर अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर से रेप-मर्डर की घटना के विरोध में कोलकाता में धरना, प्रदर्शन और मार्च निकाले जा रहे हैं। इसका असर दुर्गा पूजा पर भी दिख रहा है। ममता सरकार दुर्गा पूजा के लिए हर इलाके के लोकल क्लब को 85 हजार रुपए देती है, लेकिन घटना के चलते कई क्लब ने ये पैसे लेने से इनकार कर दिया है। पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा से प्राप्त होने वाली 50 हजार करोड़ रुपए की इकोनॉमी खतरे में है। 20 लाख लोगों का रोजगार दांव पर लगा हुआ है। इस बार 9 अक्टूबर से दुर्गा पूजा शुरू होगी।

क्या कहती है सेक्स वर्कर्स

बता दें परंपरा है कि दुर्गा पूजा में प्रतिमा के लिए मिट्टी सेक्स वर्कर्स के घर से लाई जाती है। कुछ सेक्स वर्कर्स कहती है दुर्गा पूजा में समाज के हर वर्ग की हिस्सेदारी होती है। राजा, दलित सभी को बराबर का हक है। यही वजह है कि सेक्स वर्कर्स के घर से मिट्टी लाकर मां दुर्गा की मूर्ति तैयार की जाती है लेकिन इस बार आरजी कर हॉस्पिटल में महिला डॉक्टर के साथ जो हुआ, उसके बाद सेक्स वर्कर्स ने मिट्टी देने से इनकार कर दिया है।

TAGGED: #BIGNEWS, BREAKING, GRANDNEWS, GRANDUPDATE, KOLKATA, latest, news
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : नवाखाई के दावत के बाद फूड प्वाइजनिंग से देवरानी-जेठानी की मौत, कई बीमार, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप CG NEWS : नवाखाई के दावत के बाद फूड प्वाइजनिंग से देवरानी-जेठानी की मौत, कई बीमार, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप
Next Article IND VS BAN : बांग्लादेश को लगा तीसरा झटका, अश्विन ने लिया 1 और विकेट, 515 रन का लक्ष्य IND VS BAN : बांग्लादेश को लगा तीसरा झटका, अश्विन ने लिया 1 और विकेट, 515 रन का लक्ष्य

Latest News

CG NEWS: विधायक अनुज ने यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल का किया शुभारंभ
Grand News छत्तीसगढ़ June 6, 2025
CG NEWS: युक्तियुक्तकरण से रायगढ़ जिले में शिक्षा व्यवस्था को मिली नई दिशा-कलेक्टर
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 6, 2025
CG NEWS: पटवारी का खुलेआम पैसे लेते हुए वीडियो वायरल, एसडीएम ने की तत्काल कार्रवाई
Grand News VIRAL VIDEO छत्तीसगढ़ June 6, 2025
CG NEWS: 5 करोड़ 70 लाख रूपये के विभिन्न विकास कार्य स्वीकृत, एमआईसी की बैठक में लिया गया निर्णय
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 6, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?