Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: GRAND NEWS : शाकाहारी लोगों के लिए काम की खबर, जानिए किन प्रोडक्ट्स में हो सकते हैं जानवरों की चर्बी 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
देश

GRAND NEWS : शाकाहारी लोगों के लिए काम की खबर, जानिए किन प्रोडक्ट्स में हो सकते हैं जानवरों की चर्बी 

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/09/21 at 6:54 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
GRAND NEWS : शाकाहारी लोगों के लिए काम की खबर, जानिए किन प्रोडक्ट्स में हो सकते हैं जानवरों की चर्बी 
GRAND NEWS : शाकाहारी लोगों के लिए काम की खबर, जानिए किन प्रोडक्ट्स में हो सकते हैं जानवरों की चर्बी 
SHARE
ग्रैंड न्यूज़ डेस्क। GRAND NEWS : तिरुपति मंदिर के लड्डू में जानवरों की चर्बी होने का मामला चर्चा में है, लेकिन कई और चीजों में भी इसका इस्तेमाल होता है। जानें, किन प्रोडक्ट्स में हो सकता है एनिमल फैट और शाकाहारी लोग कैसे रहें सावधान।
तिरुपति मंदिर के लडूड में जानवरों की चर्बी होने का मामला इन दिनों चर्चा में है। आज हर कोई व्यस्त है। हमें यह पता नहीं होता या पता लगाने की जहमत नहीं उठाते कि क्या खा रहे हैं। जो खा रहे हैं उसमें क्या-क्या मिला है। यही वजह है कि हम अनजाने में कई बार ऐसी चीजों का सेवन कर लेते हैं जिसे नहीं करना चाहते हों। एनिमल फैट का भी मामला इसी प्रकार का है।

शाकाहारी लोग जानवरों की चर्बी से दूर रहते हैं। हालांकि कई बार जानकारी के अभाव में वे ऐसे चीजें खा लेते हैं जिन्हें तैयार करने में एनिमल फैट इस्तेमाल किया गया हो। एनिमल फैट को लार्ड या टैलो के नाम से भी जाना जाता है। यह विभिन्न खाद्य पदार्थों और उत्पादों में मिलाया जाता है। यहां ऐसी कुछ सामान्य प्रोडक्ट के बारे में हम आपको बता रहे हैं जिनमें एनिमल फैट हो सकता है।

मार्जरीन: कुछ प्रकार के मार्जरीन में पशु वसा हो सकता है। खासकर तब जब उस प्रोडक्ट में फ्लेवर्स या नेचुरल फैट बताया गया हो।

बिस्कुट और कुकीज: कई बिस्कुट और कुकीज में एनिमल फैट होता है। अगर आप मक्खन के फ्लेवर वाला बिस्कुट या कुकीज लेते हैं तो ज्यादा सावधान रहें।

पैटीज और सॉसेज: मांस आधारित प्रोडक्ट जैसे सॉसेज, पैटीज और मीटबॉल में अक्सर एनिमल वसा का इस्तेमाल होता है।

फास्ट फूड: फ्रेंच फ्राइज और बर्गर जैसे कई फास्ट फूड तैयार करने में एनिमल फैट का इस्तेमाल होता है।

सूप और स्टॉक: कुछ सूप और स्टॉक में स्वाद बढ़ाने के लिए एनिमल फैट मिलाया जा सकता है।

पनीर और डेयरी प्रोडक्ट: कुछ प्रकार के पनीर, खासकर प्रोसेस्ड पनीर में पशु वसा हो सकता है।

चॉकलेट: कुछ चॉकलेट में अच्छे टेक्सचर के लिए एनिमल फैट मिलाया जाता है।

फ्रोजन फूड्स: कुछ तैयार फ्रोजन फूड्स में एनिमल फैट भी हो सकती है।

नोट- अगर आप शाकाहारी हैं तो पशु वसा से बचने के लिए प्रोडक्ट के लेबल को ध्यान से पढ़ें। हम यह दावा नहीं करते कि इस लेख में दी गई जानकारी पूरी तरह से सटीक या पूर्ण है।

TAGGED: animal fat, GRAND NEWS, तिरुपति मंदिर के लड्डू
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article PAKISTANI ARTIST : सालों बाद फिर भारतीय सिनेमा में पाकिस्तानी कलाकारों की एंट्री, Fawad Khan और Mahira Khan की ये ब्लॉकबस्टर फिल्म होगी रिलीज PAKISTANI ARTIST : सालों बाद फिर भारतीय सिनेमा में पाकिस्तानी कलाकारों की एंट्री, Fawad Khan और Mahira Khan की ये ब्लॉकबस्टर फिल्म होगी रिलीज
Next Article CG CRIME NEWS: सरकारी स्कूल में खीर से जला बच्चे का पैर, स्कूल प्रबंधन की लापरवाही आई सामने जिला शिक्षा विभाग मौन CG CRIME NEWS: सरकारी स्कूल में खीर से जला बच्चे का पैर, स्कूल प्रबंधन की लापरवाही आई सामने जिला शिक्षा विभाग मौन

Latest News

Crime News: राजधानी रायपुर में डिजिटल गिरफ्तारी का भय दिखाकर साइबर ठगों ने 63 वर्षीय बुजुर्ग से 14 लाख रुपये ठग लिए!
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ रायपुर July 24, 2025
Hareli Tihar 2025: छत्तीसगढ़ का पहला त्योहार ‘हरेली तिहार’ क्यों है खास? जानें परंपराएं, पूजा विधि और पारंपरिक व्यंजन
Grand News आलेख छत्तीसगढ़ धर्म रायपुर रोचक खबरें July 24, 2025
ब्रेकिंग न्यूज:राजिम क्षेत्र में दो दंतेल हाथियों की आमद, वन विभाग अलर्ट मोड पर
Grand News July 24, 2025
CG NEWS: राजिम में दहशत का पर्याय बने दो दंतेल हाथी, फिंगेश्वर के 25 गांवों में हाई अलर्ट………..
Grand News छत्तीसगढ़ राजिम July 24, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?