Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: RAIPUR : साहू समाज के अनेक युवा अमेरिका में भी समाज और प्रदेश का गौरव बढ़ा रहे : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

RAIPUR : साहू समाज के अनेक युवा अमेरिका में भी समाज और प्रदेश का गौरव बढ़ा रहे : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

Jagesh Sahu
Last updated: 2024/09/22 at 8:17 PM
Jagesh Sahu
Share
2 Min Read
RAIPUR : साहू समाज के अनेक युवा अमेरिका में भी समाज और प्रदेश का गौरव बढ़ा रहे : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
RAIPUR : साहू समाज के अनेक युवा अमेरिका में भी समाज और प्रदेश का गौरव बढ़ा रहे : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
SHARE

रायपुर। RAIPUR : उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज दुर्ग जिले के बोरई में स्वर्गीय दाऊ उत्तम साव की पुण्यतिथि के संस्मरण में आयोजित तहसील स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि समाज और देश को अपने पूर्वजों के बताए मार्ग पर चलकर आगे बढ़ना चाहिए। जो समाज समय के साथ चलेगा, विकास में वो आगे रहेगा। उन्होंने हाल ही में समाप्त अपने अमेरिका प्रवास के अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि साहू समाज के अनेक युवा वहां भी अपनी प्रतिभा और काबिलियत से समाज और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं, समाज का गौरव बढ़ा रहे हैं। ऐसे कई युवाओं से मैं अभी मिलकर आया हूं।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने अपने संबोधन में कहा कि साहू समाज सभी समाजों को साथ लेकर आगे चलने वाला समाज है। हम सभी को संगठित प्रयास से अपने पुरखों के सपनों को पूरा करना है। उन्होंने समाज द्वारा रखी गई मांगों को क्रमशः पूर्ण करने का भरोसा दिलाया। श्री साव ने समारोह में कला, शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले साहू समाज की प्रतिभाओं को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

- Advertisement -
Ad image

प्रतिभा सम्मान समारोह को पूर्व मंत्री जागेश्वर साहू और रमशीला साहू ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में श्री जगमोहन साहू ने समाज रत्न स्वर्गीय दाऊ उत्तम साव के व्यक्तित्व एवं कृतित्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साहू समाज के दुर्ग जिला अध्यक्ष नन्दलाल साहू और दुर्ग तहसील अध्यक्ष पुसऊ साहू सहित अनेक सामाजिक पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद थे।

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news in hindi, Raipur
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : ऑक्सी जोन में पं. रविशंकर विश्वविद्यालय के NSS प्रकोष्ठ द्वारा विश्वविद्यालय स्तरीय स्वच्छता जागरूकता महाअभियान का आयोजन  CG NEWS : ऑक्सी जोन में पं. रविशंकर विश्वविद्यालय के NSS प्रकोष्ठ द्वारा विश्वविद्यालय स्तरीय स्वच्छता जागरूकता महाअभियान का आयोजन 
Next Article Chhattisgarh : रायपुर में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से युवती की मौत, 6 महिलाएं झुलसी Chhattisgarh : कुदरत का कहर: बारिश के बीच मौत बनकर गिरी आकाशीय बिजली, एक की मौत, 8 झुलसे 

Latest News

CG NEWS : छात्रावास में रहकर पढ़ने वाली 17 वर्षीय छात्रा साढ़े 3 माह की गर्भवती, पेट में दर्द और चक्कर आने पर हुआ खुलासा 
छत्तीसगढ़ बीजापुर July 22, 2025
CG NEWS: विकासखंड शिक्षा विभाग बरमकेला में भ्रष्टाचार चरम पर, दसवीं पास कर्मचारियों को सहायक ग्रेड 2 के पद पर पदोन्नति किया
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ July 22, 2025
CG NEWS : सरपंच संघ ने प्रभारी सीईओ को हटाने की उठाई मांग, मनमानी, अभद्रता और वित्तीय दबाव का आरोप, प्रभार नहीं बदला तो होगा आंदोलन की चेतावनी 
Grand News July 22, 2025
CG NEWS : सेवा व समर्पण को समर्पित रहा इंद्रजीत सिंह छोटू का जन्मदिवस समारोह, मेधावी विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता, खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि
छत्तीसगढ़ दुर्ग July 22, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?