Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : उप मुख्यमंत्री साव ने स्वच्छता मैराथन को दिखाई हरी झंडी, उद्यान में झाड़ू लगाकर सफाई की, स्वच्छता दीदियों को बांटे किट व साड़ी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

CG NEWS : उप मुख्यमंत्री साव ने स्वच्छता मैराथन को दिखाई हरी झंडी, उद्यान में झाड़ू लगाकर सफाई की, स्वच्छता दीदियों को बांटे किट व साड़ी

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/09/25 at 2:53 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
CG NEWS : उप मुख्यमंत्री साव ने स्वच्छता मैराथन को दिखाई हरी झंडी, उद्यान में झाड़ू लगाकर सफाई की, स्वच्छता दीदियों को बांटे किट व साड़ी
CG NEWS : उप मुख्यमंत्री साव ने स्वच्छता मैराथन को दिखाई हरी झंडी, उद्यान में झाड़ू लगाकर सफाई की, स्वच्छता दीदियों को बांटे किट व साड़ी
SHARE

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

रायपुर। CG NEWS : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने एकात्म मानववाद के प्रणेता, प्रसिद्ध विचारक एवं चिंतक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें सादर नमन किया है। उन्होंने बिलासपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय उद्यान में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वे इस दौरान बिलासपुर नगर निगम द्वारा आयोजित ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा में भी शामिल हुए। उन्होंने विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ उद्यान में झाड़ू लगाकर सफाई की।

- Advertisement -
https://grandnews.in/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Video-2024-09-25-at-1.09.07-PM.mp4

उप मुख्यमंत्री साव ने स्वच्छता मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने स्वच्छता दीदियों को साड़ी और किट भी वितरित किए। विधायक धरमलाल कौशिक, धरमजीत सिंह और सुशांत शुक्ला, जिला पंचायत के अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, कलेक्टर अवनीश शरण और नगर निगम के आयुक्त अमित कुमार भी ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा के तहत आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।

- Advertisement -

उप मुख्यमंत्री साव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय देश के बड़े विचारक और चिंतक थे। उन्होंने आधुनिक राजनीति को एक नई दिशा दी। देश की विरासत के अनुरूप हमारा देश तरक्की करे, यह उनका विचार था। उनकी विचारधारा के अनुरूप विकास कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी देश को और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय प्रदेश को आगे ले जा रहे हैं। पूरी दुनिया यह मान रही है कि 21वीं सदी भारत की है और भारत देश ही विश्व का नेतृत्व करेगा।

श्री साव ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, बाबा साहब अंबेडकर और पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने स्वच्छता को जीवन में सर्वोच्च स्थान दिया। इसका सीधा संबंध हमारी बेहतरी और स्वास्थ्य से है। भारत सरकार एवं राज्य सरकार स्वच्छता पर लगातार काम कर रही है। जन भागीदारी और जन सहयोग से ही स्वच्छता का मिशन पूरा और सफल होगा। उन्होंने बताया कि उद्यान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की नई प्रतिमा स्थापित करने के लिए पार्षद दुर्गा सोनी ने पांच लाख रुपए देने की घोषणा की है।

समारोह को विधायक श्री धरमलाल कौशिक ने भी संबोधित किया। ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित स्वच्छता मैराथन में शहर के सभी वर्गों के लोगों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों के लिए चौक-चौराहों पर नगर निगम द्वारा पानी और ग्लूकोज की व्यवस्था की गई थी। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के पूर्व अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सवन्नी, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष श्री राजेश सिंह और जिला पंचायत के सीईओ श्री आर.पी. चौहान भी कार्यक्रम में मौजूद थे।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, GRAND NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article SUICIDE WARNING : ऐसा क्या है कारण... जो किसान ने मुख्यमंत्री निवास जाकर दी आत्महत्या की चेतावनी SUICIDE WARNING : ऐसा क्या है कारण… जो किसान ने मुख्यमंत्री निवास जाकर दी आत्महत्या की चेतावनी
Next Article CG NEWS : छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के नए अध्यक्ष बनाए गए विश्व विजय सिंह तोमर, आदेश जारी   CG NEWS : छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के नए अध्यक्ष बनाए गए विश्व विजय सिंह तोमर, आदेश जारी  

Latest News

CG Big Breaking : नारायणपुर मुठभेड़ में 27 नक्सली ढेर, सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता
Breaking News छत्तीसगढ़ नारायणपुर May 21, 2025
CG Breaking : DRG के जवानों पर गिरी बिजली की तार, दो सुरक्षाबल झुलसे
Breaking News कांकेर छत्तीसगढ़ May 21, 2025
CG News : डॉ. भीमराव अम्बेडकर अस्पताल में साउथ अफ्रीकी छात्रा की पित्ताशय पथरी की सफल सर्जरी
छत्तीसगढ़ May 21, 2025
CG Train Cancelled: यात्रियों को झटका; रेलवे ने रद्द की रायपुर-बिलासपुर से गुजरने वाली कई ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ बिलासपुर रायपुर May 21, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?