Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BREAKING : चीनी से बने एथेनाॅल की कीमत 62.65 तय… मोदी कैबिनेट का फैसला… जूट उद्योग को देंगे बढ़ावा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsदेशसरकार

BREAKING : चीनी से बने एथेनाॅल की कीमत 62.65 तय… मोदी कैबिनेट का फैसला… जूट उद्योग को देंगे बढ़ावा

Desk
Last updated: 2020/10/29 at 4:17 PM
Desk
Share
2 Min Read
SHARE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में गुरुवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कैबिनेट के फैसलों की जानकारी दी। कैबिनेट ने एथेनॉल, जूट और देश में मौजूद बांधों को लेकर फैसले लिए हैं।

केंद्रीय कैबिनेट ने गुरुवार को एथेनॉल की खरीद के नए तंत्र को मंजूरी दी है, साथ ही दामों को बढ़ाया गया है। इसके साथ ही साल 2021-21 के लिए इथेनॉल के नए रेट तय किए गए हैं, जो कि अब 62.65 रुपये प्रति लीटर तक होगा।

- Advertisement -
Ad image

इसके अलावा अब जूट के बैग को बढ़ावा देने के लिए खाद्यान के सामान की जूट के बैग में पैकिंग की जाएगी। अब खाद्यान की सौ फीसदी पैकजिंग जूट के थैलों और चीनी के बीस फीसदी सामान की पैकजिंग जूट के थैलों में ही होगी। आम लोगों के लिए जूट के थैलों का क्या दाम होगा, इसका फैसला कमेटी करेगी।

- Advertisement -

आज फैसला लिया गया है कि 100% खाद्यान्न के लिए जूट के बैग आएंगे और 20% शक्कर जूट के बैग में पैक होगी। इससे जूट की खेती को बढ़ावा मिलेगा, रोज़गार मिलेगा और किसानों का फायदा होगा: केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर https://t.co/lAGhZ22ccL

— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 29, 2020

- Advertisement -

कैबिनेट बैठक में बांधों की सुरक्षा और मेंटनेंस के लिए योजना के दूसरे और तीसरे चरण को मंजूरी दी गई है। ये परियोजना दो चरणों में पूरी होगी, जिसकी लागत दस हजार करोड़ रुपये तक का होगा। इस योजना के तहत मौजूदा बांधों को नई तकनीक के आधार पर तैयार किया जाएगा, जो बांध काफी पुराने हो गए हैं उनमें सुधार किया जाएगा और अन्य कामों को पूरा किया जाएगा।

बांधों से जुड़ी योजना के बजट का 80 फीसदी हिस्सा विश्व बैंक और एआईआईबी से आएगा। साथ ही 19 राज्य इस योजना में शामिल हो गए हैं। योजना के दूसरे फेज में बांधों की संख्या को बढ़ाया जाएगा, शुरुआत में कुल 736 बांध शामिल किए गए हैं। बांधों की सुरक्षा के अलावा उन्हें टूरिस्ट प्लेस बनाने के रास्तों को तलाशा जाएगा।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article WEB SERIES : आस्था के नाम पर फिर दिखेगी पाखंड की गहरी साजिश… बॉबी का दिखेगा बदला रूप
Next Article हिरासत में लिए गए पीडीपी कार्यकर्ता, महबूबा बोलीं- इतनी ताकत है तो चीन को निकालो बाहर
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS : थाने में चली गोली, मचा हड़कंप, कांग्रेस नेता गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ महासमुंद June 8, 2025
Aaj Ka Rashifal 8 june 2025 : कैसा रहेगा आपका दिन, इन बातों का रखें ध्यान, जानें आज का राशिफल
राशिफल June 8, 2025
CG Crime: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार 
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: “संकल्प से सिद्ध” अभियान के तहत भाजपा बताएगी केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियाँ
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?