Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Jagdalpur News : बड़े धूमधाम से मनाई गई विश्वप्रसिद्ध बस्तर दशहरे की अनोखी रस्म काछनगादी, काछन देवी से बस्तर राज परिवार सदस्य को बस्तर दशहरा मनाने की मिली अनुमति
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़जगदलपुर

Jagdalpur News : बड़े धूमधाम से मनाई गई विश्वप्रसिद्ध बस्तर दशहरे की अनोखी रस्म काछनगादी, काछन देवी से बस्तर राज परिवार सदस्य को बस्तर दशहरा मनाने की मिली अनुमति

Jagesh Sahu
Last updated: 2024/10/02 at 10:20 PM
Jagesh Sahu
Share
3 Min Read
Jagdalpur News : बड़े धूमधाम से मनाई गई विश्वप्रसिद्ध बस्तर दशहरे की अनोखी रस्म काछनगादी, काछन देवी से बस्तर राज परिवार सदस्य को बस्तर दशहरा मनाने की मिली अनुमति
Jagdalpur News : बड़े धूमधाम से मनाई गई विश्वप्रसिद्ध बस्तर दशहरे की अनोखी रस्म काछनगादी, काछन देवी से बस्तर राज परिवार सदस्य को बस्तर दशहरा मनाने की मिली अनुमति
SHARE

सतीश साहू, जगदलपुर। Jagdalpur News : ऐतिहासिक विश्व प्रसिद्ध 75दिवसीय बस्तर दशहरा का एक महत्वपूर्ण रस्म काछन गादी की रस्म बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर शहर के भंगाराम चौक स्थित काछन गुड़ी के पास पूरी की गई, इस रस्म को कोंडागांव जिले के आड़काछेपड़ा गांव की पनका जाति की एक 8 साल की छोटी बच्ची ने निभाया, बच्ची का नाम पीहू दास है, जिस के ऊपर बस्तर की काछन देवी सवार होकर इस रस्म को निभाया , काच्छन देवी ने कांटों के झूले से राजपरिवार सदस्य को दशहरा मनाने की अनुमति दी।

- Advertisement -

इस रस्म के दौरान माता के भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली, वही, बस्तर राजपरिवार के सदस्य कमलचंद भंजदेव ने बताया कि,”1430 ई. से यह परम्परा निभाई जा रही है।  करीब 600 सालों से हमारा परिवार इस रस्म को निभा रहा है। आज दंतेश्वरी देवी, जगन्नाथ, काछन देवी, रैला देवी के आशीर्वाद से बस्तर दशहरे की शुरूआत की गई है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

काछनदेवी ने आशीर्वाद दिया है और फूल का माला मुझे आशीर्वाद रुप में पहनाया गया है। यह देवी की आज्ञा मानी जाती है कि अब रथ चलाया जाए,उनसे परमिशन मिलने के बाद कलश स्थापना के साथ अन्य सभी रस्मों की अदायगी की जाएगी। यह परमपरा सदियों से चली आ रही है। मान्यता है कि काछनगादी और रैला देवी दोनों ही घर की बेटियां है। बस्तर के जो पुराने राजा थे, उनकी दोनों बेटियों ने आत्मदाह किया था, आत्मदाह करने के बाद उनकी पवित्र आत्मा आज भी यहां मौजूद है। हर साल वो पनका जाति की बच्ची के अंदर आती है, फिर वो इशारों में राजपरिवार को आशीर्वाद देती हैं। शहर के गोलबाजार में स्थित रैला देवी भी आशीर्वाद देती हैं।

- Advertisement -

पनका जाति की आराध्य हैं काछन देवी: बता दें कि पनका जाति की आराध्य देवी काछन देवी हैं, जिसे रण की देवी भी कहा जाता है. ऐसा माना जाता है कि काछन देवी आश्विन माह की अमावस्या के दिन पनका जाति की कुंवारी के अंदर प्रवेश करती हैं. इसे काछन गुड़ी के सामने कांटो के झूले पर लिटाकर झुलाया जाता है। इसी दिन शाम के समय बस्तर राजपरिवार के सभी देवी-देवता, दशहरा समिति के सदस्य, मांझी चालकी, नाईक-पाईक, मुंडा बाजा के साथ आतिशबाजी करते हुए काछनगुड़ी पहुंचते हैं. कांटों के झूले पर लेटे काछन देवी से दशहरा पर्व अच्छे से मनाने के लिए औपचारिक अनुमति राजा की ओर से मांगी जाती है। अनुमति इशारों से देवी देती हैं फिर राजपरिवार और समस्त सदस्य वापस दंतेश्वरी मंदिर पहुंचते हैं।

- Advertisement -
https://grandnews.in/wp-content/uploads/2024/10/WhatsApp-Video-2024-10-02-at-9.30.47-PM.mp4
https://grandnews.in/wp-content/uploads/2024/10/WhatsApp-Video-2024-10-02-at-9.30.48-PM.mp4
TAGGED: Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news in hindi, GRAND NEWS, GRAND NEWS Raipur, JAGDALPUR NEWS, ग्रैंड न्यूज़, बस्तर दशहरा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Shardiya Navratri 2024: कल से शुरू हो रही नवरात्रि, यहाँ जानिए कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त Shardiya Navratri 2024: कल से शुरू हो रही नवरात्रि, यहाँ जानिए कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त
Next Article RAIPUR : परिचय सम्मेलन : निर्धन परिवारों के युवाओं का भी विवाह कराने का संकल्प, छग, MP, ओडिशा व झारखंड से भी पहुंचे युवक-युवती  RAIPUR : परिचय सम्मेलन : निर्धन परिवारों के युवाओं का भी विवाह कराने का संकल्प, छग, MP, ओडिशा व झारखंड से भी पहुंचे युवक-युवती 

Latest News

IPL WINNER 2025: RCB ने 17 साल बाद जीता आईपीएल खिताब, रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स को 6 रन से हराया, विराट की आँखें हुई नम
IPL WINNER 2025: RCB ने 17 साल बाद जीता आईपीएल खिताब, रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स को 6 रन से हराया, विराट की आँखें हुई नम
Breaking News Cricket Exclusive Grand News खेल देश June 3, 2025
CG NEWS: अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन की सख्ती, 09 वाहन जब्त बकली एवं राजिम क्षेत्र में संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 3, 2025
Reliance Infrastructure:अनिल अंबानी की कंपनी गोला-बारूद बनाने के लिए स्थापित होगी नई इकाई, सरकार से मिल सकता है करोड़ का ऑर्डर 
Business Exclusive Grand News Mumbai NATIONAL अंतराष्ट्रीय छत्तीसगढ़ देश महाराष्ट्र June 3, 2025
Aadhaar Card: AI से सावधान आपका आधार कार्ड नकली है या असली ? घर बैठे अपने स्मार्टफोन से ऐसे करें चेक, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान  
Exclusive Featured Grand News Technology क्राइम छत्तीसगढ़ देश रोचक खबरें June 3, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?