Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Agrasen Jayanti : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव में हुए शामिल, समाज को एकजुटता और समरसता का दिया संदेश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़रायपुर

Agrasen Jayanti : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव में हुए शामिल, समाज को एकजुटता और समरसता का दिया संदेश

Aarti Beniya
Last updated: 2024/10/04 at 10:11 AM
Aarti Beniya
Share
4 Min Read
Agrasen Jayanti : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव में हुए शामिल, समाज को एकजुटता और समरसता का दिया संदेश
Agrasen Jayanti : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव में हुए शामिल, समाज को एकजुटता और समरसता का दिया संदेश
SHARE
Agrasen Jayanti : रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार को राजधानी के छोकरा नाला स्थित अग्रसेन धाम में भगवान महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव-2024 में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने समानता और भाईचारे के साथ समाज को आगे बढ़ाने का महान कार्य किया। मुख्यमंत्री साय ने अग्रसेन जयंती के अवसर पर अग्रसेन धाम के द्वितीय तल का लोकार्पण किया।
Agrasen Jayanti : एकजुटता और समरसता का दिया संदेश
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सभी को महाराजा अग्रसेन जयंती और नवरात्रि पर्व की बहुत-बहुत बधाई। अग्रवाल समाज हर क्षेत्र में अग्रणी रहने वाला समाज है। चाहे वह सेवा का क्षेत्र हो या शिक्षा और व्यापार की बात हो, हर क्षेत्र में अग्रवाल समाज ने महत्त्वपूर्ण योगदान दिया है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि कोई भी समाज अपनी संस्कृति और अपनी अर्थव्यवस्था के बल पर आगे बढ़ता है। इन दोनों के संतुलन से ही वास्तविक उन्नति होती है। महाराजा अग्रसेन जी ने यही शिक्षा हम सभी को दी है। उन्होंने जहां व्यापार और आर्थिक विकास के सिद्धांत हमें दिए, वहीं वैदिक धर्म, संस्कृति और आदर्शों का पालन करते हुए समाज के सभी वर्ग के लोगों की उन्नति के लिए समान अवसरों के निर्माण पर भी उन्होंने जोर दिया।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने समाज में समानता, भाईचारे और न्याय की स्थापना के लिए जो आदर्श प्रस्तुत किए, वे आज भी हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उनके आदर्शों पर चलते हुए अग्रवाल समाज के लोगों ने अपने व्यापार-व्यवसाय में ऊंची सफलता हासिल करते हुए देश के आर्थिक विकास में भी अपना उत्कृष्ट योगदान दिया है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

अग्रवाल समाज एक परोपकारी समाज है। इस समाज द्वारा सभी के परोपकार के लिए बहुत से कार्य किये जाते हैं । चाहे वह धर्मशाला निर्माण हो या स्कूल-अस्पताल बनवाना, सेवा के हर कार्य में अग्रवाल समाज अग्रणी रहता है।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार को कार्य करते हुए अभी 9 महीने हुए हैं। उद्योग-धंधों का विकास हमारी प्राथमिकता है। छत्तीसगढ़ राज्य हर मामले में बहुत समृद्ध है, यहां उद्योगों की बहुत सम्भावना है। अग्रवाल समाज से मेरा आग्रह है कि वे उद्योगों के विकास के लिए अपना पूरा योगदान दें। उद्योगों के विकास से रोजगार सृजन में तेजी आएगी। प्रदेश के युवाओं को उद्योगों के हिसाब से स्किल डेवलपमेंट कर रोजगार से जोड़ने की दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं। हमारी सरकार द्वारा नई उद्योग नीति के माध्यम से अधिक से अधिक सहूलियत उद्योगों को प्रदान की जा रही है। हम सिंगल विण्डो सिस्टम द्वारा उद्योग-धंधों को बढ़ावा दे रहे हैं। अग्रवाल समाज को इनका लाभ उठाना चाहिए।

- Advertisement -

Agrasen Jayanti : सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि अग्रवाल समाज का भारत की प्रगति में उल्लेखनीय योगदान है। अग्रवाल समाज धर्म की रक्षा और परिवार-व्यवस्था के लिए जाना जाता है। अग्रवाल समाज द्वारा समाजसेवा के कई कार्य किये जाते हैं। समाज की सेवा करना बहुत जरूरी है। आज परिवार को जोड़ कर चलने की जरूरत है। ये संस्कार नई पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी है।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अग्रवाल समाज के लोगों को सम्मानित किया। उन्होंने महाराजा अग्रसेन की जीवनगाथा का विमोचन किया।

इस अवसर पर रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, बसना के विधायक सम्पत अग्रवाल, निर्मल अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में अग्रवाल समाज के लोग उपस्थित रहे।

TAGGED: #BIGNEWS, #raipurnews, agrasenjayanti, AGRAWAL, BREAKING, brijmohanagrawal, cgnews, Chhattisgarh, CMSAI, GRANDNEWS, GRANDUPDATE, Raipur
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article WEATHER UPDATE : छत्तीसगढ़ से जल्द विदा होगा मानसून, October में बदलेगा मौसम, फिर पड़ेगी ठंड WEATHER UPDATE : छत्तीसगढ़ से जल्द विदा होगा मानसून, October में बदलेगा मौसम, फिर पड़ेगी ठंड
Next Article RAIPUR NEWS : सशस्त्र सैन्य समारोह में मुख्यमंत्री को शामिल होने दिया गया आमंत्रण RAIPUR NEWS : सशस्त्र सैन्य समारोह में मुख्यमंत्री को शामिल होने दिया गया आमंत्रण

Latest News

Breaking : भाजपा ने नीलांबुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए एडवोकेट मोहन जॉर्ज को दिया टिकट
Breaking News NATIONAL June 1, 2025
CG News : इस गांव के ग्रामीणों को तीन माह से नहीं मिला राशन, खाने के पड़ने लगे लाले
छत्तीसगढ़ सक्ती June 1, 2025
Tejpratap Yadav : तेजप्रताप यादव का भावुक पोस्ट: “मेरे प्यारे मम्मी-पापा, मेरी सारी दुनिया आप में समाई”, लालू-राबड़ी के लिए जताया प्यार
NATIONAL June 1, 2025
CG Big News : हजारों की संख्या में स्कूल बंद होने की बातें भ्रामक और तथ्यहीन, सिर्फ 166 स्कूलों का होगा समायोजन
Breaking News छत्तीसगढ़ June 1, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?