Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BIG BREAKING : ड्रग पेडलर मामले में बड़ा खुलासा… एक विदेशी आरोपी को किया गया गिरफ़्तार…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsक्राइमछत्तीसगढ़रायपुर

BIG BREAKING : ड्रग पेडलर मामले में बड़ा खुलासा… एक विदेशी आरोपी को किया गया गिरफ़्तार…

GrandNews
Last updated: 2020/10/30 at 3:12 PM
GrandNews
Share
3 Min Read
SHARE

रायपुर।   राजधानी में आज सिविल लाइन कंट्रोल रूम में एक प्रेसवार्ता ली गई। जिसमें रायपुर पुलिस ने ड्रग्स मामले में अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का ख़ुलासा कर एक विदेशी नाइजीरियन नागरिक पैट्रिक यूबीके बावको गिरफ्तार को किया। पुलिस ने बताया कि एन.डी.पी.एस. एक्ट के प्रकरण में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एम.डी.एम.ए. का काला व्यापार करने वाले आरोपियों की कड़ी दर कड़ी चैन को जोड़ते हुये अब तक 01 महिला आरोपी सहित कुल 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस व्यवसाय से जुड़े मुम्बई निवासी रायडेन बेथेलो के संबंध में जानकारी प्राप्त होने पर पर आरोपी रायडेन बेथेलो को भी गिरफ्तार किया गया है।

रायडेन बेथेलो से एम.डी.एम.ए. लाने के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी रायडेन बेथेलो द्वारा मुम्बई निवासी विदेशी नाइजीरियन नागरिक पैट्रिक यूबीके बावको से एम.डी.एम.ए. क्रय करना बताया गया। जिस पर पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार यादव द्वारा विदेशी नाइजीरियन नागरिक पैट्रिक यूबीके बावको गिरफ्तार करने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध अभिषेक माहेश्वरी एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली अंकिता शर्मा को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में विदेशी नाइजीरियन नागरिक पैट्रिक यूबीके बावको की गिरफ्तारी हेतु एक विशेष टीम का गठन कर आरोपी की पतासाजी प्रारंभ की गई।

- Advertisement -
Ad image

- Advertisement -

पतासाजी के दौरान आरोपी विदेशी नाइजीरियन नागरिक पैट्रिक यूबीके बावको की उपस्थिति नाला सुपारा शांताक्रूज मुम्बई में होना पाया गया, जिस पर टीम मुम्बई रवाना किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा मुम्बई में लगातार कैम्प कर आरोपी को लोकेट करते हुये आरोपी विदेशी नाइजीरियन नागरिक की पहचान सुनिश्चित की गई तथा आरोपी को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी विदेशी नाइजीरियन नागरिक पैट्रिक यूबीके बावको द्वारा एम.डी.एम.ए./कोकिन को अपने साथी विदेशी नाइजीरियन नागरिक चिसोम पैट्रीक से क्रय करना तथा उसी के साथ मिलकर एम.डी.एम.ए./कोकिन का व्यवसाय करना बताये जाने के साथ ही आरोपी द्वारा देश के अलग – अलग राज्यों में भी एम.डी.एम.ए./कोकिन की सप्लाई करना बताया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 02 नग मोबाईल फोन जप्त किया गया है।

- Advertisement -

गिरफ्तार आरोपी विदेशी नाइजीरियन नागरिक पैट्रिक यूबीके बावको से इस काले कारोबार से जुड़े उसके साथी एवं अन्य लोगों के संबंध में भी लगातार पूछताछ की जा रही है, पूछताछ के आधार पर इस काले कारोबार से जुड़े जो भी नाम सामने आएंगे उन सबके विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। रायपुर पुलिस द्वारा ड्रग्स कारोबारियों के विरूद्ध अब तक की पहली व सबसे बड़ी कार्यवाही की गई है। नशा का कारोबार करने वाले कारोबारियों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BREAKING : कोरबा में अब तेंदुए की मौत… कारण अज्ञात… नहीं थम रहा सिलसिला
Next Article कोरोना काल में फिरौती के लिए बढ़ा साइबर अपराध, इंटरपोल ने सुरक्षा एजेंसियों को किया आगाह
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS : पति ने तवे से मारकर की पत्नी की हत्या, बच्ची की छठ्ठी मनाने को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार 
क्राइम छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 8, 2025
लापरवाह अधिकारी पर गिरी गाज: युक्तियुक्तकरण में भारी गड़बड़ी,गरियाबंद कलेक्टर ने मांगा कार्रवाई, शासन को भेजा प्रस्ताव
Grand News June 8, 2025
गरियाबंद: राष्ट्रीय कथावाचक युवराज पाण्डेय के स्वागत में निकली भव्य बाइक रैली, रथयात्रा की हुई तैयारी
Grand News June 8, 2025
इसदिन छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे गृहमंत्री Amit Shah, नक्सल ऑपरेशन में शामिल जवानों से करेंगे मुलाकात
इसदिन छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे गृहमंत्री Amit Shah, नक्सल ऑपरेशन में शामिल जवानों से करेंगे मुलाकात
छत्तीसगढ़ June 8, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?