Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मरवाही उपचुनाव : पहली बार फर्जी नहीं, बल्कि असली, असली आदिवासियों को मिलेगा उनका हक – सीएम बघेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

मरवाही उपचुनाव : पहली बार फर्जी नहीं, बल्कि असली, असली आदिवासियों को मिलेगा उनका हक – सीएम बघेल

GrandNews
Last updated: 2020/10/30 at 10:02 PM
GrandNews
Share
3 Min Read
SHARE

GPM.छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निशाने पर एक बार फिर भाजपा के साथ जोगी परिवार आ गया। मुख्यमंत्री ने कहा, पहली बार फर्जी नहीं, बल्कि असली आदिवासियों के बीच लड़ाई है। असली आदिवासियों को उनका हक मिलेगा। उन्होंने पूर्व सीएम रमन सिंह पर निशाना साधते हुए कहा, हमारे पास 69 हैं तो 50 विधायक लगा दिए। आपके पास 14 हैं तो कहां से लाइयेगा।

मुख्यमंत्री बघेल ने फिर भाजपा और रमन सिंह पर हमला बोला। कहा, 15 साल मरवाही की उपेक्षा करने वाले रमन सिंह आज उसकी गली-गली घूम रहे हैं।

मरवाही उपचुनाव के समर में गौरेला ब्लॉक के बस्ती बगरा में हुई सभा में मुख्यमंत्री बघेल ने फिर भाजपा और रमन सिंह पर हमला बोला। कहा- 15 साल मरवाही की उपेक्षा करने वाले रमन सिंह आज उसकी गली-गली घूम रहे हैं। जनता बहकावे में नही आएगी डॉक्टर साहब। मरवाही का विकास कांग्रेस सरकार करेगी। बहुत सी सौगात जनता को मिल भी चुकी है। अब शिक्षा, स्वास्थ्य, हाट बाजार की सुविधा बढ़ेगी।

- Advertisement -
Ad image

 
वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के निशाने पर भी जोगी परिवार ही रहा। उन्होंने कहा, मरवाही हमेशा से ही कांग्रेस का गढ़ रहा है। अब फर्जियों और अर्जियों दोनों पर कार्यवाही हो रही है। चुनाव असली आदिवासियों के बीच हो रहा है। कांग्रेस ने वादा किया था कि फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी हो या नेतागिरी नहीं चलेगी। कोई भी असली आदिवासियों का हक नही मार सकेगा।

- Advertisement -
बस्ती बगरा से हेलीकाप्टर द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव को साथ लेकर दानीकुण्डी के लिए रवाना हो गए।
बस्ती बगरा से हेलीकाप्टर द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव को साथ लेकर दानीकुण्डी के लिए रवाना हो गए।

आबकारी मंत्री ने कहा- भाजपा में दो नेता सबसे झूठे, एक मोदी, दूसरे रमन सिंह
वहीं आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने भाजपा पर तंज कसा। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा में सबसे ज्यादा झूठ बोलने वाले दो नेता हैं। इनमें एक प्रदेश में रमन सिंह और दूसरे केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। भाजपा झूठ बोलने और झूठे वादे करने वाली पार्टी है। मरवाही का प्रचार अब अंतिम चरण में हैं। यहां 3 नवंबर को मतदान होगा। वहीं 10 नवंबर को नतीजे आएंगे।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article 31 अक्टूबर को राज्य का प्रथम ई-मेगा विधिक सेवा शिविर, 50 हजार से अधिक हितग्राहियों को 70 करोड़ रूपये से अधिक उपकरण एवं सहायता राशि के वितरण की संभावना
Next Article धर्मजीत सिंह का बड़ा बयान, रमन सिंह और धर्मजीत सिंह की बंद कमरे में हुई बैठक, क्या कहा बैठक के बाद …पढ़िए पूरी खबर
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG Crime: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार 
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: “संकल्प से सिद्ध” अभियान के तहत भाजपा बताएगी केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियाँ
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 7, 2025
CG NEWS: ग्राम राहटादाह में पिता की हत्या करने वाले पुत्र को धमधा पुलिस ने भेजा जेल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: रायगढ़ केवड़ा बाड़ी आश्रय स्थल उपेक्षा का शिकार, बस स्टैंड बना असमाजिक तत्वों का अड्डा
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?