Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : जगदलपुर से रायपुर जा रही फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, आसमान में टूटी प्लेन की खिड़की, 67 लोग थे सवार 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsछत्तीसगढ़

CG NEWS : जगदलपुर से रायपुर जा रही फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, आसमान में टूटी प्लेन की खिड़की, 67 लोग थे सवार 

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/10/15 at 8:19 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
CG NEWS : जगदलपुर से रायपुर जा रही फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, आसमान में टूटी प्लेन की खिड़की, 67 लोग थे सवार 
CG NEWS : जगदलपुर से रायपुर जा रही फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, आसमान में टूटी प्लेन की खिड़की, 67 लोग थे सवार 
SHARE

जगदलपुर। CG NEWS : आज मंगलवार को मां दंतेश्वरी विमानतल जगदलपुर से रायपुर के लिए उड़ान भरने के 10 मिनट बाद ही निजी विमानन कंपनी इंडिगो के यात्री विमान की आपात लैंडिंग करानी पड़ी। विमान में 62 यात्री और क्रु मेंबर को मिलाकर 67 लोग सवार थे।

काकपिट का एक विंड शील्ड टूटा

दोपहर एक बजकर पांच मिनट में इंडिगो की फ्लाइट 6ई-7092 ने उड़ान भरी थी। विमान आसमान में बहुत ज्यादा उंचाई पर नहीं पहुंचा था कि काकपिट का एक विंड शील्ड टूट गया। पायलट ने तुरंत घटना की जानकारी विमानतल के कंट्रोल रूम को दी और आपात लैंडिंग की अनुमति मांगी। जिसके बाद पायलट ने विमान की सुरक्षित आपात लैंडिंग कराई।

- Advertisement -
Ad image

यात्री भयभीत न हो इसके लिए घटना की तुरंत कोई जानकारी नहीं दी गई थी। विमान की आपात लैंडिंग के बाद यात्रियों को बताया गया। यह पहला अवसर है जब मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में किसी यात्री विमान की आपात लैंडिंग करानी पड़ी है।

- Advertisement -

विमानतल के निदेशक विदेश कुमार गुप्ता से चर्चा करने पर उन्होंने बताया कि उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद विंड शील्ड के टूटने (दरार आने) की जानकारी पायलट को लग गई थी। बुधवार को हैदराबाद से कंपनी के इंजीनियर विंड शील्ड लाकर बदलेंगे। विमान में काकपिट में पायलट के सामने दो विंड शील्ड होते हैं। बता दें कि इंडिगो द्वारा हैदराबाद से जगदलपुर और जगदलपुर से रायपुर के लिए विमान सेवा का संचालन किया जा रहा है।

घटना के बाद विमानन कंपनी की ओर से कुछ यात्रियों को सड़क मार्ग से रायपुर भेजा गया। कुछ यात्रियों ने टिकट रद करा ली जबकि कुछ ने यात्रा की तिथि बढ़ाकर गुरुवार कर ली है।

 

- Advertisement -
TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, Latest News In CG
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : उप मुख्यमंत्री साव से रायपुर और बिलासपुर संभाग के आयुक्त महादेव कावरे ने की सौजन्य मुलाकात, राजस्व प्रकरणों के निराकरण एवं कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों की दी जानकारी  CG NEWS : उप मुख्यमंत्री साव से रायपुर और बिलासपुर संभाग के आयुक्त महादेव कावरे ने की सौजन्य मुलाकात, राजस्व प्रकरणों के निराकरण, कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों की दी जानकारी 
Next Article BREAKING : J-K कांग्रेस विधायक दल के नेता बने गुलाम अहमद मीर BREAKING : J-K कांग्रेस विधायक दल के नेता बने गुलाम अहमद मीर

Latest News

CG NEWS: छत्तीसगढ़ की शिक्षा में एक साहसिक छलांग
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 15, 2025
CG NEWS: जल जागरुकता के लिए निकली यात्रा,विधान सभा अध्यक्ष हुए शामिल
Grand News छत्तीसगढ़ राजनादगांव June 15, 2025
CG Breaking: पुरानी रंजिश के चलते युवक की हत्या, इलाके में फैली सनसनी, आरोपी की तलाश जारी
Breaking News Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ बेमेतरा June 15, 2025
CG NEWS : मुख्यमंत्री के हाथों 31 मेधावी श्रमिक बच्चों को मिली 2-2 लाख की प्रोत्साहन राशि, 38 हजार श्रमिकों के खातों में भेजे गए 19.71 करोड़  
Grand News June 15, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?