Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: पकड़ौआ विवाह’! रेलवे कर्मचारी प्रेमी की जबरन शादी, सरकारी नौकरी लगने के बाद मांगने लगा बुलेट तो कभी 10 लाख रुपए दहेज लड़की वालों ने करा दिया ‘पकड़ौआ विवाह’
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

पकड़ौआ विवाह’! रेलवे कर्मचारी प्रेमी की जबरन शादी, सरकारी नौकरी लगने के बाद मांगने लगा बुलेट तो कभी 10 लाख रुपए दहेज लड़की वालों ने करा दिया ‘पकड़ौआ विवाह’

Vijay Sinha
Last updated: 2024/10/16 at 5:04 PM
Vijay Sinha
Share
3 Min Read
SHARE

‘

बिहार में पकड़ौआ विवाह की आए दिन कहानी सुनने को मिलती है। ऐसा ही एक और पकड़ौआ विवाह का मामला सामने आया है जहां रेलवे में नौकरी लगते ही रिश्तेदारों ने पकड़कर शादी करा दी। मामला समस्तीपुर के विद्यापतिनगर प्रखंड मुख्यालय स्थित विद्यापति धाम मंदिर की हैं जहां शादी कराने के लिए लड़की वालों की ओर से करीब 5 घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। उसके बाद जबरदस्ती रेलवे कर्मचारी की शादी करा दी गई। इस विवाह को देखने के लिए काफी संख्या में आस-पास के लोग मंदिर परिसर में इकट्ठा हो गए।

- Advertisement -
Ad image

नौकरी मिलते ही बदले युवक के सुर

बताया जाता है कि लड़का ताजपुर थाना क्षेत्र के चकसिकंदर गांव के विजय सहनी का पुत्र प्रमोद कुमार सहनी हैं। वहीं, लड़की रौशनी कुमारी हलई थाना के दरबा अकौना गांव की रहने वाली है। दोनों आपस में रिश्तेदार भी है। लड़की का कहना है कि दोनों पिछले दो साल से रिलेशनशिप में थे। फोन पर दोनों की बातचीत होती थी। नौकरी के पहले दोनों के बीच शादी को लेकर बात भी हुई थी। इसी बीच लड़के को रेलवे में चतुर्थ वर्गीय कर्मी के रूप में भुवनेश्वर उड़ीसा में नौकरी लग गई। नौकरी मिलते ही युवक के सुर बदल गए और वह अपनी बातों से मुकरने लगा। वह कभी बुलेट और 10 लाख रुपये दहेज की मांग करता, तो कभी शादी करने से इनकार करता था।

हालांकि लड़के ने लड़की के आरोप को गलत ठहराते हुए कहा कि लड़की के परिवार वालों ने उसे पकड़कर जबरन शादी कराई है। लड़के का कहना है कि दोनों पहले से ही रिश्तेदार हैं।

ऐसे हुआ पकड़ौआ विवाह

दरअसल, रौशनी के बुलावे पर प्रमोद उससे मिलने विद्यापतिधाम मंदिर पहुंचा था जहां रौशनी ने उस पर शादी करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया जिसके बाद युवक भागने का प्रयास करने लगा। मंदिर परिसर में दोनों के बीच चल रहे हाई वोल्टेज ड्रामा को देख स्थानीय लोग जुटने लगे। बाद में स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना लड़की के परिजनों को दी गई। सूचना मिलते ही लड़की के परिवार वाले मंदिर पहुंचे और लड़के को पकड़कर शादी करा दी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG Cabinet Breaking : मंत्रिपरिषद की बैठक कल, लिए जा सकते हैं बड़े फैसले  CG Cabinet Breaking: 14 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, साय कैबिनेट की बैठक में इन प्रस्तावों पर लगी मुहर, पढ़ें  
Next Article RAIPUR : अंतर महाविद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन, 16 महाविद्यालय की टीम में ले रही हिस्सा RAIPUR : अंतर महाविद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन, 16 टीम में ले रही हिस्सा

Latest News

CG Crime : सिरगिट्टी पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, 12 बदमाश गिरफ्तार, हथियार-शराब जब्त
CG Crime : सिरगिट्टी पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, 12 बदमाश गिरफ्तार, हथियार-शराब जब्त
क्राइम छत्तीसगढ़ बिलासपुर July 17, 2025
CG BREAKING : टीचर बनने के लिए अब बीएड का टेंशन ख़त्म, 12वीं के बाद मिलेगा सीधे दाखिला, पढ़िए पूरी खबर 
CG BREAKING : अब बीएड का टेंशन ख़त्म, सीधे ऐसे बन सकेंगे टीचर, जानिए
Breaking News छत्तीसगढ़ July 17, 2025
Vidhansabha Monsoon Session 2025 : सत्ता पक्ष के ही विधायकों ने राजस्व मंत्री को घेरा, भारत माला घोटाला का मामला उठाया
Vidhansabha Monsoon Session 2025 : सत्ता पक्ष के ही विधायकों ने राजस्व मंत्री को घेरा, भारत माला घोटाला का मामला उठाया
छत्तीसगढ़ July 17, 2025
CG Murder : हिर्री माइंस खदान में युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या
CG Murder : हिर्री माइंस खदान में युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या
क्राइम छत्तीसगढ़ बिलासपुर July 17, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?