Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Aaj Ka Rashifal 18 October 2024: कार्तिक महीने के पहले दिन इन राशियों की चमकेगी किस्मत, घूमने-फिरने का बन सकता है प्लान, पढ़ें राशिफल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand NewsNATIONALदेशराशिफल

Aaj Ka Rashifal 18 October 2024: कार्तिक महीने के पहले दिन इन राशियों की चमकेगी किस्मत, घूमने-फिरने का बन सकता है प्लान, पढ़ें राशिफल

Veena Chakravarty
Last updated: 2024/10/18 at 7:30 AM
Veena Chakravarty
Share
9 Min Read
SHARE

आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की उदया तिथि प्रतिपदा और शुक्रवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज दोपहर 1 बजकर 16 मिनट तक रहेगी। आज रात 9 बजकर 34 मिनट तक वज्र योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 1 बजकर 26 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा। आज से कार्तिक का महीना शुरु हो चुका है।
read more: Bollywood News: एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह की ब्राइडल एंट्री का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, फैंस कर रहे Comments

Contents
मेष राशि2. वृष राशि3. मिथुन राशि4. कर्क राशि5. सिंह राशि6. कन्या राशि7. तुला राशि8. वृश्चिक राशि9. धनु राशि10. मकर राशि11. कुंभ राशि12. मीन राशि
- Advertisement -

मेष राशि

आज आपके हर परेशानी का हल चुटकियों में निकल जाएगा। सरकारी कार्यों में आपको बड़े लाभ की संभावना है। आज आप अपनी संतान के साथ पिकनिक के लिए जा सकते हैं। उनके साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। आज आप काम की क्वालिटी और बेहतर बनाने में ध्यान दें। मार्केटिंग संबंधी गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहगी। आज परिवार के लिए भी कुछ समय निकालना आपसी रिश्ते को मधुर बनाएगा, साथ ही परिवार में खुशहाली भरा वातावरण रहेगा। अगर आप कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं, तो आपको परिवार का पूरा साथ मिलेगा।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

 

- Advertisement -

2. वृष राशि

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। बड़े निर्णय लेने के लिए दिन अच्छा है। किसी नयी बिजनेस डील के लिए ऑफर मिलेगा। आप जीवनसाथी के साथ घर के कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। आज कारोबारी गतिविधियों में व्यवस्था बनाकर रखना जरूरी है। अधिकारियों और सम्मानित लोगों से रिश्ते रखना आपके बिजनेस के लिए फायदेमंद रहेगा। आज आपको अच्छे आर्डर मिल सकते हैं। जीवनसाथी तथा परिवारजनों का आपके प्रति पूरा सहयोग रहेगा। धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी। आप हर छोटी बात पर अधिक सोचने से बचें, जिससे आपका जीवन सहज रहेगा।

- Advertisement -

 

3. मिथुन राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको घर के बड़ो से कुछ प्रेरणा मिलेगी। आज आप जो भी काम शुरू करेंगे, वो सफल होगा। आज आपकी अच्छी सोच का अच्छा नतीजा मिलेगा। आपके रहने और बोलने का तरीका लोगों को आकर्षित करेगा। आज आपको अपनी पढ़ाई और करियर के प्रति ज्यादा मेहनत की जरूरत है। आज कोई भी खास वस्तु की खरीदारी करते समय उससे संबंधित जानकारी अवश्य ले। आज आपका स्वास्थ्य पहले से उत्तम रहेगा। आज आपको वाहन चलाते समय खास सावधानी बरतने की आवश्यकता है। सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी।

 

4. कर्क राशि

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज पूरा दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आपके आस-पास सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। आज कार्यस्थल पर चल रही किसी भी गतिविधि को नजरअंदाज ना करें। अपनी योजनाओं को गुप्त ही रखें। आज कुछ समय परिवार के साथ बिताने पर कुछ बातें पता चल सकती हैं। आज किसी भी वजह से लापरवाही नहीं करेंगे, खानपान व दिनचर्या को व्यवस्थित बनाकर रखेंगे। लोग आपके व्यवहार से खुश रहेंगे। दांपत्य जीवन में सुखों की बढ़ोतरी होगी।

 

5. सिंह राशि

आज का दिन आपके लिये अच्छे परिणाम लाने वाला होगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलने के योग बने हुए है, लेकिन पढाई में और मेहनत करने की जरूरत है। कुछ समय से चल रही आपकी लगन और मेहनत का आज ज्यादा लाभ मिलने वाला है। इसलिए अपने काम पर ध्यान केंद्रित रखें। जीवनसाथी के साथ भावनात्मक रिश्ते मजबूत होंगे। साथ ही मनोरंजन और शॉपिंग आदि जैसे कामों में भी समय बीत सकता है। आज आपको अपने कार्यों में राजनीतिक रिश्ते का फायदा मिलेगा। आपके सारे काम असानी से पूरें हो जाएंगे।

 

6. कन्या राशि

आज आपका दिन उत्तम रहने वाला है। आज आपके व्यापार की गति अच्छी रहेगी। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा का बेहतर परिणाम मिलेगा। आज व्यवसाय संबंधी नई जानकारियां हासिल करना जरूरी है। मीडिया और ऑनलाइन कामों से जुड़े बिजनेस में फायदा होगा। आपके द्वारा की गई मेहनत के परिणाम भी बेहतर मिलेंगे। इस राशि के सरकारी सेवारत लोगों को कोई खास कार्यभार संभालना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कार्यों में सफलता मिलेगी।

 

7. तुला राशि

आज पूरे दिन भाग्य आपके साथ रहेगा। आज कुछ समय व्यक्तिगत कार्यों में बिताने से आप अपने आपको ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। सामाजिक गतिविधियों में भी रुझान बढ़ेगा। फाइनेंस संबंधी गतिविधियां समय पर निपटा लेंगे। कुछ लोग जलन की भावना से आपके बारे में अफवाहें फैला सकते हैं। परंतु इन बातों को नजरअंदाज करके आप अपने गतिविधियों में ही व्यस्त और मस्त रहें। आज किसी अनजान व्यक्ति के सहयोग से आपका मन प्रसन्न रहेगा। दांपत्य जीवन में खुशियाँ बरक़रार रहेगी। आज जीवनसाथी को सरप्राइज देनें के लिए ज्वेलरी खरीदने जा सकते हैं। घर से निगेटिविटी दूर होगी।

 

8. वृश्चिक राशि

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आपको सरकारी कामों में कुछ लोगों से राय मिलेगी, जिससे आपका काम असान हो जायेंगा। आज आपका व्यक्तित्व व रहन-सहन के प्रति अधिक सजग रहना लोगों के

बीच आकर्षण का कारण बनेगा। समाज में आपकी छवि और अधिक निखरेगी। अपनी कार्यप्रणाली व्यवस्थित बनाए रखने से समय की बचत होगी। आपको अपना करोबार बढ़ाने के लिए आज कई मौके मिलेंगे। प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को आज अच्छी खबर मिलेगी। लवमेट के लिए दिन अच्छा है।

 

9. धनु राशि

आज का दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। आप आप सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। बच्चों को आज पढाई में मन लगाने की जरूरत है। आज परिवार संबंधी कोई समस्या हल हो जाने से आनंदित और हर्षित महसूस करेंगे। धार्मिक तथा आध्यात्मिक क्षेत्र से जुड़ी गतिविधियों में भी कुछ समय बीतेगा। साथ ही जरूरतमंद लोगों की सहायता करके मानसिक सुकून भी मिलेगा। आज कोई भी समस्या आने पर नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी नहीं होने देंगे। परिवारिक रिश्तों में मिठास आयेगा।

 

10. मकर राशि

आज आपको किसी अपने से कोई अच्छी खबर मिलने के योग बने हुए हैं। आज अपने बच्चों का आत्म बल बनाकर रखने में सहयोग अवश्य करेंगे। आज कर्मचारियों की मदद से बिजनेस की गतिविधियां ठीक तरह से चलती रहेंगी। जिससे आप बाकी कामों पर ध्यान देगे। नौकरी कर रहे लोगों को भी अपनी जॉब से संबंधित कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिल सकती है। नये प्रॉजेक्ट को पूरा करने में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

 

11. कुंभ राशि

आज का दिन जीवन में मील का पत्थर साबित होगा। आज व्यापार में किसी एसी कंपनी के साथ डील फाइनल होगी, जो आपको उम्मीद से अधिक फायदा करायेगी। आज घर में परिवार जनों के साथ मिल-जुलकर कुछ नवीनीकरण व साज-सज्जा को लेकर कुछ विचार-विमर्श रहेगा। आज ऑफिस में चल रहा प्रोजेक्ट पूरा होने से राहत मिलेगी, जिससे अन्य कामों पर भी ध्यान दे पाएंगे। आप आगे बढ़कर मधुरता बढ़ाने का प्रयास करेंगे। आज अपने दोस्त की किसी बात का बूरा ना माने, दोस्ती मजबूत होगी। पारिवारिक ताल-मेल मजबूत होगा।

 

12. मीन राशि

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपको किसी भी प्रकार के विवादों से दूर रहने की आवश्यकता है। आज बिना सोचे-समझे किसी अजनबी पर भरोसा ना करें। आज परिवार में आप सबसे सामंजस्य बनाकर रखेंगे। बेवजह की बातों पर ध्यान नहीं देंगे। साथ ही घर में नजदीकी रिश्तेदारों के आगमन से खुशनुमा माहौल बनेगा। किसी विशेष मुद्दे पर विचार-विमर्श रहेगा। घर में सुधार संबंधी योजनाओं को क्रियान्वित करते समय वास्तु संबंधी नियमों का भी पालन करेंगे। इस राशि के छात्र आज ज्यादा मेहनत करेंगे।

 

 

 

TAGGED: #aquarioushoroscopetoday, #aries, #arieshoroscopetoday, #astrologyposts, #astrotips, #babaji, #bhavishyawani, #bhawishyafal, #cancarhoroscopetoday, #capricornhoroscopetoday, #dailyrashifal, #dainikrashifal, #geminihoroscopetoday, #horoscopes, #horoscopetoday, #jyotishastrology, #kundalimatching, #leohoroscopetoday, #librahoroscopetoday, #pisces, #pisceshoroscopetoday, #saggitaroushoroscopetoday, #scorpiohoroscopetoday, #singh, #sunsign, #taurushoroscopetoday, #vastushastra, #virgohoroscopetoday, #vrishabh, mahadev
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Claim Yahya Sinwar Killed:इजरायली हमले में मारा गया हमास का नया चीफ याह्या सिनवार, जानें दुश्मन से जुड़ी 10 बातें
Next Article Supreme Court Verdict On Child Marriage: बाल विवाह से जुड़े मामले पर सुप्रीम कोर्ट सुनाएगा फैसला, कानून का क्रियान्वयन नहीं हो पाने का आरोप !

Latest News

BIG NEWS : इन्हें मिलेगा केंद्र सरकार के आवास में 4% आरक्षण, आवास एवं शहरी मंत्रालय ने की घोषणा
Breaking News छत्तीसगढ़ देश May 22, 2025
CG News: 10वीं-12वीं में खराब रिजल्ट वाले 40 स्कूलों के प्राचार्यों को नोटिस जारी, कई बिंदुओं पर मांगा गया जवाब…..
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 22, 2025
CG NEWS : छत्तीसगढ़ में पुलिसकर्मियों की शनिवार की छुट्टी रद्द, DGP ने जारी किया आदेश
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 22, 2025
गरियाबंद से बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई: सीएमएचओ कार्यालय के सहायक ग्रेड-2 निलंबित, 25 लाख के अवैध भुगतान का मामला
Grand News May 22, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?