Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Golden Book of World Records : गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ राजनांदगांव पुलिस का अभियान, 27143 लोगों को जागरूक करने का बनाया रिकॉर्ड 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़राजनांदगांव

Golden Book of World Records : गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ राजनांदगांव पुलिस का अभियान, 27143 लोगों को जागरूक करने का बनाया रिकॉर्ड 

Jagesh Sahu
Last updated: 2024/10/18 at 10:16 PM
Jagesh Sahu
Share
4 Min Read
Golden Book of World Records : गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ राजनांदगांव पुलिस का अभियान, 27143 लोगों को जागरूक करने का बनाया रिकॉर्ड 
Golden Book of World Records : गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ राजनांदगांव पुलिस का अभियान, 27143 लोगों को जागरूक करने का बनाया रिकॉर्ड 
SHARE

हफीज़ खान, राजनांदगांव। Golden Book of World Records : छत्तीसगढ़ में तेजी से बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता और नशे के खिलाफ अभियान चलाते हुए राजनांदगांव पुलिस ने आज वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया है। पुलिस के द्वारा स्कूल कॉलेज सहित एक साथ 165 स्थान में 27143 लोगों को जागरूक करने का गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया है।

- Advertisement -

इन्हें भी पढ़ें : Sona Chandi Ka Bhav: फेस्टिव सीजन…सोना पहली बार 77 हजार के पार पहुंचा,चांदी में भी तेजी

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

पुलिस द्वारा साइबर अपराध और नशे के खिलाफ “नवा बिहान” अभियान कार्यक्रम चलाते हुए जागरूकता फैलाई जा रही है। जिसके तहत एक साथ 27143 लोगों को जागरूक करने को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किये जाने Golden Book of World Records की टीम राजनांदगांव पहुंची। इस दौरान पुलिस विभाग द्वारा स्कूल, कॉलेजों सहित 165 जगह पर एक समय पर जागरूकता अभियान चलाया गया जिसे गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। जागरूकता रिकॉर्ड बनाने को लेकर राजनांदगांव रेंज के आईजी अभिषेक झा ने पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग और उनकी पूरी टीम को अपनी बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड द्वारा राजनांदगांव पुलिस को सम्मानित किया जाना हर्ष का विषय है।
– अभिषेक झा, आईजी

- Advertisement -

राजनांदगांव कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि साइबर जागरूकता अभियान के तहत 165 जगह पर एक साथ जागरूक करने अभियान पुलिस विभाग द्वारा चलाया गया है जिसमें पुलिस अधीक्षक और उनकी पूरी टीम ने लोगों को जागरूक किया है। उन्होंने कहा कि साइबर क्राइम काफी बढ़ गया है जिससे लोगों को नुकसान हो रहा है। कलेक्टर ने इस रिकॉर्ड के लिए पुलिस अधीक्षक और उनकी पूरी टीम को बधाई दी है।
– संजय अग्रवाल, कलेक्टर

- Advertisement -

पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस जागरूकता अभियान के संबंध में राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने बताया कि राजनांदगांव पुलिस को एक बड़ी उपलब्धि मिली है। जिसमें गोल्डन बुक ऑफर रिकॉर्ड के माध्यम से पुलिस को सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा कि साइबर क्राइम और नशा बड़ी समस्या है जिसके लिए नवा अभियान कार्यक्रम पुलिस द्वारा चलाए जा रहा है।
– मोहित गर्ग, पुलिस अधीक्षक

पुलिस द्वारा एक साथ हजारों लोगों को जागरुक किए जाने के अभियान को अपने रिकॉर्ड में दर्ज करने गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम सभी आयोजन स्थल पर तैनात रही और पुलिस के अभियान को अपने रिकॉर्ड में दर्ज कर लिया। राजनांदगांव द्वारा बनाये गए इस रिकार्ड को लेकर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की छत्तीसगढ़ हेड सोनल राजेश शर्मा ने कहा कि अलग-अलग कैटेगरी में गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड दिए जाते हैं। यह रिकार्ड गवर्नमेंट कैटिगरी रिकॉर्ड के तहत दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि राजनांदगांव पुलिस और एसपी गोल्डन बुक का वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर हो गए हैं।
– सोनल राजेश शर्मा छत्तीसगढ़ हेड गोल्डन बुक ऑफर रिकॉर्ड

पुलिस द्वारा चलाए गए इस अभियान के तहत एक समय पर बने इस रिकॉर्ड के मुताबिक 26318 छात्र-छात्राओं और 825 कर्मचारी एवं शिक्षकों को जागरूक किया गया है। वहीं जागरूकता अभियान के तहत पुलिस ने 25 हजार जागरूकता पंपलेट का वितरण भी किया है।

https://grandnews.in/wp-content/uploads/2024/10/WhatsApp-Video-2024-10-18-at-8.56.51-PM-1.mp4
https://grandnews.in/wp-content/uploads/2024/10/WhatsApp-Video-2024-10-18-at-8.56.50-PM-1.mp4
https://grandnews.in/wp-content/uploads/2024/10/WhatsApp-Video-2024-10-18-at-8.56.48-PM.mp4
TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, BIG NEWS, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, cg news in hindi, Chhattisgarh, Golden Book of World Records, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड, ग्रैंड न्यूज़, राजनांदगांव पुलिस
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article HEALTH NEWS: क्या है ADHD डिसऑर्डर, बच्चों से लेकर बड़ों तक परेशान, जानें लक्षण 
Next Article RAIPUR NEWS : VIP रोड बिल्डिंग हादसे में दो मजदूरों की मौत पर सीएम साय ने जताया शोक, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की… CG BREAKING : कानून-व्यवस्था की बैठक में CM साय के सख्त तेवर: अपराधों पर नियंत्रण के लिए सख्ती से कार्यवाही करने अधिकारियों को दिए निर्देश

Latest News

GRAND NEWS: सिंधी काउंसिल के प्रतिभा सम्मान समारोह में होनहार बच्चों का हुआ सम्मान
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 1, 2025
Accident News: गंडई-कवर्धा मुख्य मार्ग में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को मारी टक्कर दादा और पोते की मौके पर मौत
Grand News छत्तीसगढ़ June 1, 2025
CG NEWS: पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में नवीन कानूनों के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन पुलिस लाइन जांजगीर के प्रशिक्षण कक्ष में किया गया
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 1, 2025
CG NEWS: सारागांव के नायब तहसीलदार राजेंद्र चंद्राकर हुए सेवानिवृत्त
Grand News छत्तीसगढ़ June 1, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?