Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Samoda : समोदा में संघ का पथ संचलन का आयोजन, सैकड़ों की संख्या में शामिल हुए बीजेपी कार्यकर्ता 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़रायपुर

Samoda : समोदा में संघ का पथ संचलन का आयोजन, सैकड़ों की संख्या में शामिल हुए बीजेपी कार्यकर्ता 

Jagesh Sahu
Last updated: 2024/10/21 at 4:30 PM
Jagesh Sahu
Share
3 Min Read
Samoda : समोदा में संघ का पथ संचलन का आयोजन, सैकड़ों की संख्या में शामिल हुए कार्यकर्ता 
Samoda : समोदा में संघ का पथ संचलन का आयोजन, सैकड़ों की संख्या में शामिल हुए कार्यकर्ता 
SHARE

आरंग। Samoda : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला रायपुर ग्रामीण के समोदा उपखंड के स्वयंसेवकों द्वारा विजयादशमी के अवसर पर पथ संचलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला एवं सत्र न्यायालय के सेवानिवृत न्यायाधीश अग्रलाल जोशी विशिष्ट अतिथि के रूप में नया रायपुर के व्यवसायी मनोज शर्मा तहसील साहू समाज के प्रमुख सोहनलाल साहू और कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में रायपुर ग्रामीण के जिला कार्यवाह लोकनाथ साहू उपस्थित रहे।

इन्हें भी पढ़ें : ARANG BREAKING : प्रशासन ने नियमों के विरुध्द चल रहे साईं हॉस्पिटल और राव पॉलीक्लिनिक को किया सील, 4 साल से मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहा था झोलाछाप डॉक्टर

- Advertisement -
Ad image

कार्यक्रम शस्त्र पूजन के साथ प्रारंभ हुआ। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में वर्तमान समय में हो रहे धर्मांतरण पर हिंदू समाज द्वारा एकत्र होकर कार्य करने के लिए आग्रह किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित मनोज कुमार शर्मा ने कहा कि संघ की शाखा में आने वाले बाल स्वयंसेवक ही आने वाले समय में संघ कार्य के लिए कार्यकर्ता बनेंगे।

- Advertisement -

सोहनलाल साहू ने कहा कि संघ का कार्य ईश्वरीय कार्य है। जिसके बाद कार्यक्रम के मुख्य वक्ता लोकनाथ साहू का उद्बोधन हुआ जिसमें उन्होंने कहा कि रानी दुर्गावती का जन्म जयंती का शताब्दी वर्ष पिछले वर्ष हम सब ने मनाया। इस वर्ष पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्यादेवी होल्कर का 300 वी जयंती 31 मई से प्रारंभ हुआ है। स्वामी दयानंद सरस्वती का 200 वी जयंती चल रही है। इन्होंने अलग-अलग समय में अलग-अलग कार्य क्षेत्र में कार्य किए परंतु सब में एक समान बातें थी कि इन सबने प्रमाणिकता से, निस्वार्थ बुद्धि से देश हित में, समाज हित में, संस्कृति और धर्म के हित में ही काम किए। वर्ष भर शाखा में स्वयंसेवक शारीरिक और बौद्धिक का अभ्यास करते हैं और विजयादशमी के अवसर पर समाज के बीच संघ के कार्य का एक छोटा रूप संचलन के रूप में देखने को मिलता है। 1 वर्ष पश्चात संघ का शताब्दी वर्ष प्रारंभ होगा इसके पूर्व समाज के बीच पांच विषयों को लेकर जागरण का एक बड़ा कार्य करने का हम सभी का दायित्व है। संघ के शताब्दी वर्ष मे देश के प्रत्येक गॉव मे स्वयं सेवकों की टोली बनाने का लक्ष्य रखा है।

- Advertisement -

उपरोक्त कार्यक्रम में आरंग खंड के संघ चालक संतोष वर्मा, उपखण्ड समोदा कार्यवाह लुकेश साहू, सहकार्यवाह कुलदीप धीवर, हेमंत सोनी एवं प्रदीप साहू, निखिल मानिकपुरी, लखन साहू, दीपक साहू, पूनाराम, हितेश साहू, गिरधर  चंद्रशेखर  कौशल, मुकेश आदि स्वयं सेवक व समाजिक राजनितिक कार्यकर्ता सैकड़ों की संख्या में  उपस्थित रहे।

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, cg news, Raipur Latest News, RAIPUR NEWS, Samoda, संघ का पथ संचलन
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Breaking news : नदी में तैरती मिली लाश, पुलिस शिनाख्त में जुटी Breaking news : नदी में तैरती मिली लाश, पुलिस शिनाख्त में जुटी
Next Article CG NEWS : आयुष राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत हो रहे आयोजन, 17 मरीजों ने छोड़ा एलोपैथिक दवाइयां CG NEWS : आयुष राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत हो रहे आयोजन, 17 मरीजों ने छोड़ा एलोपैथिक दवाइयां

Latest News

RAIPUR MANGO FESTIVAL: राष्ट्रीय आम महोत्सव में पहुंचे सीएम साय, जापान का 'मियाजाकी' बना सुपरस्टार, 2000 से ज्यादा किस्में प्रदर्शित
RAIPUR MANGO FESTIVAL: राष्ट्रीय आम महोत्सव में पहुंचे सीएम साय, जापान का ‘मियाजाकी’ बना सुपरस्टार, 2000 से ज्यादा किस्में प्रदर्शित
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 9, 2025
CG WEATHER UPDATE: आज गर्मी का कहर चरम पर, रायपुर में पारा पहुंचा 44 डिग्री, सभी जिलों में लू का अलर्ट जारी
Breaking News छत्तीसगढ़ रायपुर June 9, 2025
09 JUNE 2025 HOROSCOPE: जानिए आज किस राशि पर बरसेगी किस्मत की बारिश, किसे रहना होगा सावधान
09 JUNE 2025 HOROSCOPE: जानिए आज किस राशि पर बरसेगी किस्मत की बारिश, किसे रहना होगा सावधान
Grand News छत्तीसगढ़ राशिफल June 9, 2025
“जनसेवा के प्रतीक विधायक रोहित साहू के जन्मदिन पर आधी रात से बधाइयों का लगा तांता,समर्थकों ने मनाया महोत्सव जैसा जश्न”
Grand News June 9, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?