रायपुर। राजधानी सेंट्रल जेल परिसर के मंदिर के पीछे जेल प्रहरी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। फांसी के फंदे पर लटकती हुई लाश देखकर कैदियों में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद गंज थाना पुलिस ने शव को बरामद किया है। जानकारी के अनुसार मृतक जेल प्रहरी प्रताप निर्मलकर बिलासपुर जेल में पदस्थ था। वह यहां बीमार कैदी की देखभाल के लिए रायपुर आया था। पिछले एक माह से यहां रह रहा था। वहीं संदिग्ध परिस्थितियों में आज उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
मृतक अविवाहित था। वह कवर्धा का रहने वाला था। इधर मौत की खबर मिलते ही परिजन तत्काल रायपुर पहुंचे। मौत को लेकर परिजनों ने जेल प्रशासन की कार्रवाई पर संदेह जताया है। फिलहाल गंज पुलिस ने शव बरामद करने के बाद मामले की जांच में जुट गई है। सुसाइड नोट नहीं मिलने से पुलिस भी कुछ कह नहीं पा रही है।
Advertisements
Advertisements