Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Dhanteras 2024: धनतेरस पर मंदसौर में उमड़ी भीड़, धोलागढ़ महादेव मंदिर में जल चढ़ाने की अनोखी मान्यता, शिवलिंग से बाहर नहीं निकलता जल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsरोचक खबरें

Dhanteras 2024: धनतेरस पर मंदसौर में उमड़ी भीड़, धोलागढ़ महादेव मंदिर में जल चढ़ाने की अनोखी मान्यता, शिवलिंग से बाहर नहीं निकलता जल

Aarti Beniya
Last updated: 2024/10/29 at 12:54 PM
Aarti Beniya
Share
3 Min Read
Dhanteras 2024: धनतेरस पर मंदसौर में उमड़ी भीड़, धोलागढ़ महादेव मंदिर में जल चढ़ाने की अनोखी मान्यता, शिवलिंग से बाहर नहीं निकलता जल
Dhanteras 2024: धनतेरस पर मंदसौर में उमड़ी भीड़, धोलागढ़ महादेव मंदिर में जल चढ़ाने की अनोखी मान्यता, शिवलिंग से बाहर नहीं निकलता जल
SHARE

मंदसौर | Dhanteras 2024: आज धनतेरस का त्यौहार है, और आज के दिन धन के देवता कुबेर की पूजा अर्चना का खास महत्व है ।आमतौर पर हर घर में आज धन-धान्य और कुबेर देवता की पूजा होती है। लेकिन आज हम आपको कुबेर देवता के एक ऐसे मंदिर के इतिहास और उनके दर्शन के महत्व के बारे में बताते हैं जो गुप्त काल के जमाने से विराजमान है। मंदसौर स्थित भगवान कुबेर के इस मंदिर पर दर्शन के लिए आज ब्रह्म मुहूर्त से ही हजारों दर्शनार्थियों की लंबी-लंबी लाइने लग गई।

मंदसौर के खिलची पूरा स्थित गुप्तकालीन धोलागढ़ महादेव मंदिर, कुबेर मंदिर के नाम से प्रसिद्ध है। उत्तराखंड के केदारनाथ मंदिर के अलावा मंदसौर का धोलागढ़ महादेव मंदिर दूसरा ऐसा मंदिर है। जहां भगवान शिव के साथ कुबेर देवता की प्रतिमा विराजित है। ढाई हजार साल पुराने इस मंदिर में कुबेर देवता की 2 फीट ऊंचाई वाली पश्चिम मुखी वक्री प्रतिमा विराजित है। धार्मिक दृष्टिकोण से भगवान कुबेर के मुख का वक्री होने का अर्थ, झुक कर देखना है.

- Advertisement -
Ad image

 

- Advertisement -

और इस मुद्रा के उन्हें धन-धान्य की ओर झुकाव के तौर पर परिलक्षित माना जाता है। इसलिए इस प्रतिमा के दर्शन का भी आज के दिन खास महत्व है ।बताया जाता है कि भगवान शिव के उपासक के रूप में कुबेर जो यम रूपी है। वह विश्व के धन-धान्य के देवता माने जाते हैं। इसलिए धनतेरस के दर्शन के लिए आज के दर्शन के खास से महत्व के रूप में लोगों की यहां सुबह से ही उमड़ पड़ी ।

- Advertisement -

धोलागढ़ महादेव मंदिर में भगवान शिव को जल चढ़ाने की भी एक धार्मिक मान्यता यह है कि यहां चढ़ाया हुआ जल शिवलिंग की कुंडी से बाहर नहीं निकलता है। लिहाजा वह भगवान शिव और कुबेर को अर्पित हो जाता है, इसलिए भी भगवान शिव को जल चढ़ाने और कुबेर को घी का दीपक लगाने के लिए दूर दराज से कई श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं।आज हजारों दर्शनार्थियों की आमद के मद्देनजर प्रशासन ने यह सुरक्षा व्यवस्था के खास से इंतजाम किए हैं।

धार्मिक मान्यता के मुताबिक यह मंदिर यति द्वारा तंत्र क्रिया करके उड़ाकर लाये जाने की भी मान्यता है, लिहाजा इसे तंत्र क्रिया के मामले में भी काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। भारी भीड़ के मद्देनजर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के माकूल इंतजाम किए हैं। मंदिर के सनातनी पुजारी हेमंत गिरी गोस्वामी ने बताया कि दीपावली के पहले धन की पूजा यानी कुबेर की पूजा और उनके दर्शन का खास महत्व है। धनतेरस के दिन कुबेर देवता को घी के दीपक लगाने के लिए यहां सैकड़ो लोग पहुंच रहे हैं और पूजा अर्चना के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है।

TAGGED: Brahma Muhurta, DHANTERAS, Dhanteras 2024, festival of Dhanteras, Mandsaur, Mandsaur News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article छतरपुर के बड़ामलहरा में कुत्ते का आतंक 10 बच्चों को बनाया शिकार BIG BREAKING: कुत्ते का बड़ा आतंक,10 बच्चों पर किया जानलेवा हमला
Next Article Raipur: जैतू साव मठ में अन्नकूट की तैयारी के लिए मिष्ठान निर्माण Raipur: जैतू साव मठ में अन्नकूट की तैयारी के लिए मिष्ठान निर्माण

Latest News

Indian Railways : अब नहीं चलेगी चालाकी! आधार वेरिफिकेशन के बिना नहीं बुक होगा तत्काल टिकट, रेलवे ने कसे शिकंजा
Grand News NATIONAL देश June 6, 2025
CG Sarkari Jobs 2025: छत्तीसगढ़ में 12वीं पास युवाओं के लिए 200 सरकारी पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू
CG Sarkari Jobs 2025: छत्तीसगढ़ में 12वीं पास युवाओं के लिए 200 सरकारी पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 6, 2025
Durg News : ग्राम पंचायत भरनी में मकान टैक्स के नाम पर रोक गया राशन, सरपंच और राशन दुकान के कर्मचारी के बीच मिलीभगत का आरोप
Durg News : ग्राम पंचायत भरनी में मकान टैक्स के नाम पर रोक गया राशन, सरपंच और राशन दुकान के कर्मचारी के बीच मिलीभगत का आरोप
छत्तीसगढ़ दुर्ग June 6, 2025
RAIPUR CORONA BREAKING : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ा कोविड का खतरा, 24 घंटे में 9 नए मामले, रायपुर में सबसे ज्यादा एक्टिव केस
RAIPUR CORONA BREAKING : फिर बढ़ा कोविड का खतरा, 24 घंटे में 9 नए मामले, रायपुर में सबसे ज्यादा एक्टिव केस
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 6, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?